भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही व्यापार समझौते की बातचीत अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती नजर आ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि दोनों देश एक ऐतिहासिक व्यापार समझौते के बेहद करीब हैं।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-यह समझौता बिल्कुल अलग होगा
वॉशिंगटन/मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही व्यापार समझौते की बातचीत अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती नजर आ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि दोनों देश एक ऐतिहासिक व्यापार समझौते के बेहद करीब हैं। वहीं, भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी द्विपक्षीय वार्ताओं में हुई प्रगति पर संतोष जताया है और दोनों देशों के रिश्तों को बेहद अहम बताया है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब राष्ट्रपति ट्रंप से भारत के साथ व्यापार समझौते की संभावनाओं के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा-वे समझौता करना चाहते हैं। हम समझौता करेंगे। हां, हम इसके काफी करीब हैं। ट्रंप ने विशेष रूप से यह रेखांकित किया कि यह प्रस्तावित डील अब तक हुए अन्य व्यापार समझौतों से बिल्कुल अलग तरह की होगी, जो दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को एक नई दिशा देगी।
मुंबई में हुई अहम बैठक
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो वर्तमान में भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं। उन्होंने मुंबई में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। यह बैठक मुंबई में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर द्वारा आयोजित यूएस फ्रीडम 250 रिसेप्शन के दौरान हुई। विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेताओं ने बैठक में निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की।
व्यापार और रणनीतिक साझेदारी
प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने पर जोर दिया गया। व्यापार के अलावा रक्षा, आधुनिक प्रौद्योगिकी और ऊर्जा सुरक्षा जैसे रणनीतिक क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा हुई। रुबियो अपनी इस यात्रा के अगले चरण में गुजरात के जामनगर जाएंगे, जहां मुख्य रूप से ऊर्जा सहयोग बढ़ाने के मुद्दों पर बातचीत होगी।
असाधारण तालमेल: रुबियो
मुंबई में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दोनों देशों के बीच के रणनीतिक रिश्तों को असाधारण करार दिया। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के पास इस साझेदारी के जरिए 21वीं सदी की वैश्विक दिशा तय करने का सुनहरा अवसर है। रुबियो ने स्वीकार किया कि हर मुद्दे पर दोनों देशों की राय एक जैसी होना संभव नहीं है और कुछ मामलों में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन राष्ट्रीय हितों से जुड़े मुख्य मुद्दों पर दोनों देशों की सोच में गजब का तालमेल है।

रिलायंस की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड का 30,213 करोड़ रुपये का आईपीओ खुलने के 100 मिनट के भीतर पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। जानिए इस ऐतिहासिक आईपीओ की खासियत, सब्सक्रिप्शन आंकड़े और निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया के कारण।
धनतेरस और दिवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। 21 अक्टूबर को MCX पर सोने और चांदी के ताजा भाव, शहर के अनुसार कीमतें और खरीदारी से जुड़ी जरूरी बातें जानें।
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 650 से अधिक अंक उछलकर 74,518 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी भी 23,000 के अहम स्तर को पार करते हुए 23,053.15 पर कारोबार करता दिखा। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 18 पैसे बढ़कर 94.73 पर पहुंच गया।
भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही व्यापार समझौते की बातचीत अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती नजर आ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि दोनों देश एक ऐतिहासिक व्यापार समझौते के बेहद करीब हैं।
20 अक्टूबर 2026 का संपूर्ण दैनिक राशिफल पढ़ें। जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए करियर, आर्थिक स्थिति, लव लाइफ और स्वास्थ्य का पूरा हाल।
19 अक्टूबर 2026 को सोने और चांदी के दामों में उछाल। MCX पर सोना ₹1,48,356 और चांदी ₹2,12,320 के पार। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु समेत प्रमुख शहरों के लाइव रेट्स देखें।
आज एक बार फिर शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सुबह प्रमुख सूचकांक लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। शुरुआती कारोबार में बाजार में कमजोरी का रुख देखा गया।बाजार में शुरुआती रुझान कमजोर बना रहा। सेंसेक्स 200 अंक तक गिर गया था। निफ्टी भी 23,150 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे चला गया।
टाटा ट्रस्ट्स ने वित्त वर्ष 2026 में ₹1,556 करोड़ बांटे। नोएल टाटा ने देशभर में 40-50 गैर-लाभकारी अस्पतालों का नेटवर्क बनाने और 2026-31 की स्वास्थ्य रणनीति की घोषणा की।
केंद्र सरकार ने त्योहारी सीजन के दौरान बाजार में चीनी की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मिलों को नियमित कोटे के अलावा अतिरिक्त बिक्री की अनुमति दी है। इसके साथ ही, डेलॉयट इंडिया ने निजी निवेश में सुधार के चलते चालू वित्त वर्ष में देश की जीडीपी विकास दर 7.3 फीसदी तक पहुंचने का अनुमान जताया है।
भारत में एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस की लॉन्चिंग को लेकर रिलायंस और मस्क में छिड़ी जंग की पूरी कहानी पढ़ें। जानिए स्पेक्ट्रम आवंटन, कीमतों और सुरक्षा नियमों से जुड़े विवाद की हर जानकारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह