सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 600 अंक से अधिक लुढ़का, जबकि निफ्टी 22,450 के नीचे बंद हुआ। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले का इंतजार निवेशकों की चिंता बढ़ा रहा है। इंफोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट जैसे शेयरों में तीन फीसदी तक की गिरावट आई।

क्षेत्रीय कारोबार में अधिकांश प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ ही खुले
इंफोसिस और एचसीएल टेक शीर्ष नुकसान पाने वाले शेयरों में शामिल
मुबई। स्टार समाचार वेब
सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 600 अंक से अधिक लुढ़का, जबकि निफ्टी 22,450 के नीचे बंद हुआ। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले का इंतजार निवेशकों की चिंता बढ़ा रहा है। इंफोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट जैसे शेयरों में तीन फीसदी तक की गिरावट आई। वैश्विक बाजारों का हाल भी मिला-जुला रहा। एनएसई पर क्षेत्रीय कारोबार में अधिकांश प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ खुले। निफ्टी आईटी, रियल्टी और आॅटो जैसे क्षेत्रों में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, निफ्टी मीडिया, फार्मा और प्राइवेट बैंक में बढ़त रही। कोटक बैंक और डॉ रेड्डीज शीर्ष लाभ पाने वाले शेयरों में थे, जबकि इंफोसिस और एचसीएल टेक शीर्ष नुकसान पाने वाले शेयरों में शामिल थे। दरअसल,शेयर बाजार (Stock Market Crash) में आखिर हो क्या रहा है, ये सवाल हर निवेशक के जेहन में चल रहा है। बीते सप्ताह की उथल-पुथल के बाद सोमवार को खुलने के साथ ही बाजार के दोनों इंडेक्स धड़ाम हो गए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) की बात करें, तो ये ओपनिंग के साथ ही 600 अंकों का गोता लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स (NSE Nifty) भी सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए 200 अंक से ज्यादा टूट गया। गिरावट के बीच BSE की लार्जकैप कैटेगरी में शामिल 30 में से 26 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे।
एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 5482 | -80 | -1.43% |
| निक्केई (जापान) | 62,215 | -479 | -0.76% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 23,202 | +109 | +0.21% |
Sensex-Nifty खुलते ही क्रैश
शेयर मार्केट में सोमवार को कारोबार की शुरुआत होने पर बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले शुक्रवार के बंद 73,123 की तुलना में टूटकर 72,990 के लेवल पर ओपन हुआ और फिर इसके गिरने की रफ्तार तेज होती चली गई। महज 5 मिनट के कारोबार के दौरान ही ये 609 अंक फिसलकर 72,514 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। Sensex के जैसा ही हाल एनएसई के निफ्टी इंडेक्स का रहा, जो मार्केट ओपन होने के साथ अपने पिछले कारोबारी बंद 22,600 की तुलना में फिसलकर 22,524 पर खुला और फिर इसके बिखरने की रफ्तार भी तेज हो गई और कुछ ही देर में ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स 213 अंकों की गिरावट लेकर 22,387 पर ट्रेड करता नजर आया।
अमेरिकी बाजार में गिरावट रही
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 52,215 | -653 | -1.23% |
| नैस्डैक | 25,955 | -54 | -0.21% |
| S&P 500 | 7,624 | -40 | -0.52% |
इन शेयरों का सबसे बुरा हाल
शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पहले ही दिन आई इस बड़ी गिरावट के बीच बीएसई लार्जकैप में शामिल 30 में से 26 शेयर रेड जोन में ट्रेड कर रहे थे। इनमें Asian Paints Share (3%), Bajaj Finance Share (2%), HUL Share (1.80%), Infosys Share (1.70%) की गिरावट में नजर आया। इसके अलावा मिडकैप कैटेगरी में शामिल AU Bank Share (6%), IDFC First Bank Share (2.70%), Sundaram Finance Share (2.20%) और Paytm Share (1.70%) तक फिसल गया। स्मॉलकैप कैटेगरी में MTAR Tech Share (5%) और Ujjivan Small Finance Bank Share (3.50%) की गिरावट लेकर कारोबार कर रहे थे।
विदेशी निवेशकों ने 3 हजार करोड़ के शेयर बेचे
| कैटेगरी | लेटेस्ट | बीते 7 दिन | बीते 30 दिन |
| DII | +3,235 | +7,741 | +82,524 |
| FII/FPI | 888 | -1,549 | -76,948 |
बाजार में भूचाल की वजह
Share Market Crash के पीछे की वजह पर गौर करें, तो सबसे पहले नंबर पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव नजर आती है। भले ही Brent Crude Oil की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है, लेकिन ये 115 डॉलर के आसपास ट्रेड कर रही है, अप्रैल के बाद ये फिर इस लेवल पर पहुंची है। इससे महंगाई का खतरा बढ़ा है और शेयर बाजारों का सेंटीमेंट खराब हुआ है। इसके अलावा अन्य कारण देखें, तो आईटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है और IT Stocks टूट रहे हैं। इसके अलावा शेयर बाजार में डर का पैमाना माने जाने वाला इंडिया वीआईएक्स (India VIX) सोमवार को करीब 6 फीसदी उछलकर 18 के लेवल पर पहुंच गया, जो आने वाले दिनों में Stock Market में उथल-पुथल की ओर इशारा करता है।

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 600 अंक से अधिक लुढ़का, जबकि निफ्टी 22,450 के नीचे बंद हुआ। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले का इंतजार निवेशकों की चिंता बढ़ा रहा है। इंफोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट जैसे शेयरों में तीन फीसदी तक की गिरावट आई।
बीते सप्ताह शेयर बाजार में आई भारी गिरावट के चलते देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से 8 का बाजार पूंजीकरण 1.55 लाख करोड़ रुपये घट गया। एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।
25 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। जानिए 24 दिनों में कितने सस्ते हुए सोना-चांदी और दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में आज के ताजा रेट क्या हैं।
24 अक्टूबर 2026 को सोने-चांदी के दामों में नरमी देखने को मिली। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और इंदौर समेत देश के प्रमुख शहरों में 24K, 22K, 18K सोना और 1 किलो चांदी के नवीनतम रेट जानें।
भारतीय इक्विटी बाजार में आज कारोबार की शुरुआत होते ही शानदार तेजी दर्ज की गई। ओपनिंग बेल के साथ ही घरेलू शेयर बाजार में जोरदार खरीदारी देखने को मिली, जिसके चलते बीएसई सेंसेक्स में 500 अंकों तक की रैली दर्ज की गई और एनएसई निफ्टी 22,700 का महत्वपूर्ण स्तर पार करने में कामयाब रहा।
त्योहारों के दौरान देश में चीनी की किल्लत और महंगाई को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। वित्त मंत्रालय ने टैरिफ रेट कोटा के तहत 10 लाख टन कच्चे चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की समय सीमा को 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026 कर दिया है।
सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और इंटरनेशनल मार्केट (Comex) पर सोने-चांदी के नए रेट्स की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ डिटेल्स हिंदी में। जानिए सब्सक्रिप्शन स्टेटस, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP), प्राइस बैंड, एंकर निवेशकों का योगदान और कंपनी की पूरी वित्तीय योजना।
22 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे कारोबारी दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जानिए 24 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव, कीमतों में गिरावट के मुख्य कारण और आभूषण खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह