मध्यप्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 200 लोग बीमार हो गए। वहीं अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन में सिर्फ चार लोगों की मौत स्वीकारी है। हर मौत दूषित पानी से ही हुई है। कई लोग अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

शब्दों की मर्यादा लांघते हुए कैमरों के सामने आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया।
इंदौर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 200 लोग बीमार हो गए। वहीं अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन में सिर्फ चार लोगों की मौत स्वीकारी है। हर मौत दूषित पानी से ही हुई है। कई लोग अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। इस बीच दूषित पानी के मुद्दे पर बीती देर रात एक टीवी चैनल के के सवाल पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भड़क उठे। जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि विवाद बढ़ता देख मंत्री विजयवर्गीय ने अपने शब्दों पर खेद जताते हुए माफी मांग ली है। दरअसल, टीवी चैनल के पत्रकार ने मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से गंदा पानी पीने से लोगों की मौत से जुड़ा सवाल किया तो मंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा- फोकट प्रश्न मत पूछो। तब पत्रकार ने कहा-यह आप क्या कह रहे हैं। इस पर मंत्री विजयवर्गीय ने अचानक आपा खो दिया और शब्दों की मर्यादा लांघते हुए कैमरों के सामने आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया।
यार तुम फोकट प्रश्न मत पूछो...
पत्रकार ने पूछा-कैलाश जी भागीरथपुरा क्षेत्र के बहुत सारे मरीजों को बिल का भुगतान नहीं मिला है, जो कहा गया था कि रिफंड किया जाएगा और इलाके के लोगों के लिए पीने के पानी की ठीक व्यवस्था नहीं की गई है। इस पर मंत्री नाराज हो गए और बोले...अरे छोड़ो यार तुम फोकट प्रश्न मत पूछो, जब पत्रकार ने कहा कि मैं वहां होकर आया हूं तो बौखलाए मंत्री ने कह दिया-क्या घंटा होकर आए हो तुम...। फिर पत्रकार ने उनसे कहा कि कैलाश जी आप ढंग से बात नहीं कर रहे तो मंत्री ने कहा-मैं ढंग से बात कर रहा हूं। इसके बाद पत्रकार और मंत्री के बीच गहमागहमी बढ़ गई।
विजयवर्गीय ने अपने एक्स पर मांगी माफी
घटना के थोड़ी देर बाद मंत्री विजयवर्गीय ने अपने एक्स पर पोस्ट कर खेद प्रकट किया। उन्होंने अपने एक्स के एक पोस्ट में लिखा- मैं और मेरी टीम पिछले दो दिनों से बिना सोए प्रभावित क्षेत्र में लगातार स्थिति सुधारने में जुटे हुए हैं। दूषित पानी से लोग पीड़ित हैं और कुछ हमें छोड़कर चले गए, इस गहरे दु:ख की अवस्था में मीडिया के एक प्रश्न पर मेरे शब्द गलत निकल गए, इसके लिए मैं खेद प्रकट करता हूं, लेकिन जब तक मेरे लोग पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ नहीं हो जाते, मैं शांत नहीं बैठूंगा।

जीतू पटवारी ने मंत्री से मांगा इस्तीफा
इस बीच, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विजयवर्गीय के विवादास्पद वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा- इंदौर में जहरीला पानी पीने से मौतों की संख्या बढ़ गई है, लेकिन भाजपा नेताओं की बदतमीजी, बेशर्मी और अहंकार जस का तस बना हुआ है और इस जहरीले पानी की जिम्मेदारी पर सवाल किया जाए, तो मंत्री जी पत्रकार के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। पटवारी ने मुख्यमंत्री से मांग की कि उन्हें विजयवर्गीय से नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा लेना चाहिए।

रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह