मिडिल-ईस्ट के कई देश अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चपेट में आ गए हैं। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने जॉर्डन, बहरीन और कुवैत में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दागीं। ईरान ने दावा किया है कि इस हमले में इजरायल के पड़ोसी देश जॉर्डन में अमेरिकी एयरबेस के कमांड सेंटर और ड्रोन हैंगर्स को पूरी तरह तबाह कर दिया गया है।

जॉर्डन ने चार मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया
ईरान ने अमेरिकी हवाई हमलों के जवाब में अटैक
बहरीन में तीसरी बार मिसाइल अलर्ट जारी किया
वॉशिंगटन। स्टार समाचार वेब
मिडिल-ईस्ट के कई देश अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चपेट में आ गए हैं। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने जॉर्डन, बहरीन और कुवैत में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दागीं। ईरान ने दावा किया है कि इस हमले में इजरायल के पड़ोसी देश जॉर्डन में अमेरिकी एयरबेस के कमांड सेंटर और ड्रोन हैंगर्स को पूरी तरह तबाह कर दिया गया है। ईरान की सरकारी मीडिया ने पुष्टि की है कि जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमलों के बाद फ्लाइट्स को अस्थायी तौर पर रोक दिया गया है। वहीं, जॉर्डन ने सोमवार को ऐलान किया कि उसने अपनी सीमा में आ रही ईरान की चार मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया है। जॉर्डन की सरकारी समाचार एजेंसी ने वहां की सेना के हवाले से बताया कि इस एंटी-मिसाइल एक्शन में किसी भी नागरिक के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
हमें आजमाने की कोशिश की
ईरानी सेना ने एक बयान जारी करते हुए इन हमलों की वजह भी बताई। आईआरजीसी ने कहा- क्रिमिनल अमेरिकी सरकार ने ओमान की सरकार पर अपनी मर्जी थोपकर कल रात एक बार फिर हमें आजमाने की कोशिश की। अमेरिका ने कुछ जहाजों को उकसाकर स्ट्रेट आॅफ होर्मुज के दक्षिण में एक अवैध समुद्री रास्ता बनाने की कोशिश की, जिसे हमारी नौसेना ने निर्णायक कार्रवाई कर रोक दिया।
टेलीकॉम टावरों पर हवाई हमल
ईरान ने कहा-इस हार की बौखलाहट में अमेरिकी सेना ने हमारे दक्षिणी तट पर कई तटीय ठिकानों और टेलीकॉम टावरों पर हवाई हमले किए। अपने वादे के मुताबिक, हमने इस आक्रामकता का तुरंत करारा जवाब दिया है। इससे पहले भी ईरान ने जॉर्डन के प्रिंस हसन एयरबेस को कई बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया। हमले में बेस का मुख्य कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और एमक्यू-9 ड्रोन के हैंगर्स पूरी तरह तबाह हो गए थे।
सायरन की गूंज, कुवैत में हिमार्स तबाह
जॉर्डन के साथ-साथ बहरीन और कुवैत भी सोमवार सुबह ईरानी मिसाइलों और रॉकेटों के निशाने पर रहे। अमेरिकी हमलों के जवाब में हो रहे ईरानी पलटवार के कारण बहरीन में सोमवार को तीसरी बार मिसाइल अलर्ट के सायरन गूंज उठे. ऐसे में पूरा देश इस समय हाई अलर्ट पर है। ईरान की मानें तो, ईरानी सेना ने कुवैत में अमेरिकी सेना के दो हिमार्स मिसाइल लॉन्चरों और उनके मुख्य मिसाइल डिपो को पूरी तरह से तबाह कर दिया है।
यह भी पढ़िए...
पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव, अमेरिकी हमले के बाद पलटवार.. ईरान ने बहरीन और कुवैत में दागी मिसाइल


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नेपाल के मनासलू ट्रेकिंग क्षेत्र में बूढ़ी गंडकी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक बार फिर तबाई मचाई हुई है। इस भयावह हादसे में करीब 40 घर, छह पुल और पनबिजली बुनियादी ढांचा बह गए, जबकि दर्जनभर लोग लापता हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को नया राष्ट्रपति चुनने की बात कही है। रूस-यूक्रेन युद्ध, रूसी डीजल पर पाबंदी हटाने और ताजा हमलों के पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
पाकिस्तान के राष्ट्रपति जरदारी ने खैबर पख्तूनख्वा में बढ़ते आतंकी हमलों और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के कारण आपातकाल घोषित कर पीटीआई सरकार को बर्खास्त कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर।
भारत ने रविवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए सिलसिलेवार हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की। इन हमलों में 12 लोगों की जान चली गई और 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
नेपाल सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं में लापता हुए लोगों को कानूनी रूप से मृत घोषित करने की समय-सीमा 12 साल से घटाकर मात्र 45 दिन कर दी है। राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल द्वारा जारी अध्यादेश 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के 45 दिन पूरे होने से ठीक एक दिन पहले लागू किया गया।
फ्लाईदुबई विमान हाईजैक करने और भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमले के मामले में NIA ने UAPA के तहत FIR दर्ज कर ली है। जानिए पूरी घटना और इजरायल द्वारा कैप्टन को मिलने वाले सम्मान की जानकारी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा के बाद बेहद नाराज नजर आ रहे हैं। पुरस्कार न मिलने से निराश ट्रंप ने इस फैसले को शर्मनाक और अपमानजनक करार दिया है। उन्होंने नोबेल समिति के इस निर्णय पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सीधे नॉर्वे को आड़े हाथों लिया।
नॉर्वे की नोबेल समिति ने 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार भारतीय तमिल मूल की दक्षिण अफ्रीकी न्यायविद् नवनीतम नवी पिल्लै को देने का ऐलान किया है। जानिए शांति का नोबेल नॉर्वे में क्यों दिया जाता है और इसका इतिहास
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान की दोहरी नीति को बेनकाब करते हुए कहा कि आतंकवाद को बयानों से नहीं, बल्कि आतंकियों और उन्हें फंडिंग देने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई से खत्म किया जा सकता है।
न्यूयॉर्क के मार्बल हिल में ICE की गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल, कार में था 5 साल का बच्चा। मेयर जोहरान ममदानी ने आईसीई पर उठाए सवाल और शहर में अभियान रोकने की मांग की।