अमेरिका ने देर रात ईरान पर फिर एयरस्ट्राइक की। हमलों में बुशहर, चाबहार, बंदर अब्बास, सीरिक और कोनारक समेत कई शहरों में सैन्य और रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया गया। हमलों के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा-वे हर बार हम पर हमला करेंगे तो हम 20 गुना जवाब देंगे।

तेल बाजार प्रभावित, कतर में बजे मिसाइल अलर्ट सायरन
ट्रम्प ने कहा- हर हमले का 20 गुना ताकत से जवाब देंगे

तेहरान। स्टार समाचार वेब
अमेरिका ने देर रात ईरान पर फिर एयरस्ट्राइक की। हमलों में बुशहर, चाबहार, बंदर अब्बास, सीरिक और कोनारक समेत कई शहरों में सैन्य और रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया गया। हमलों के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा-वे हर बार हम पर हमला करेंगे तो हम 20 गुना जवाब देंगे। ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान समझौता चाहता है, लेकिन उसे इस बात पर भरोसा नहीं कि तेहरान समझौते का पालन करेगा। इधर, आज यानी गुरुवार को तड़के कुवैत, बहरीन और कतर में ईरानी हमले की चेतावनी देने वाले मिसाइल अलर्ट सायरन बजने लगे। हालांकि तीनों देशों में किसी नुकसान की अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है।
तेल बाजार में भी हलचल
दरअसल, ईरान ने पलटवार करते हुए बहरीन और कुवैत पर मिसाइलें दागी थीं। कुवैती सेना ने कहा है कि वह ईरान से आ रहे ड्रोन और मिसाइलों को नष्ट कर रही है। पश्चिम एशिया में शुरू हुए इस नये तनाव से शेयर और तेल बाजार में भी हलचल देखी जा रही है।
कई ठिकानों पर हुए हमले
ईरान की सरकारी मीडिया ने बुशहर, चाबहार, कोनारक, बंदर अब्बास और सिरिक समेत कई जगहों पर विस्फोट होने की पुष्टि की है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि वह ईरान के बिजली संयंत्रों और खारे पानी को मीठा बनाने वाले प्लांट पर हमला करेंगे। उन्होंने खार्ग द्वीप पर कब्जा करने वाली धमकी भी दोहराई।
स्थिति बहुत खराब हो जाएगी
इससे पहले ईरान ने होर्मुज में तीन टैंकरों पर हमला किया था। इसके बाद अमेरिका ने ईरान पर हमले किए और फिर जवाबी कार्रवाई में ईरान ने मिसाइल और ड्रोन दागे। हमले के बाद ट्रंप ने कहा कि यह ईरान द्वारा कल जहाजों पर की गई बमबारी का बदला है। अगर ऐसा दोबारा हुआ, तो स्थिति बहुत खराब हो जाएगी।
ट्रंप बोले- समझौता खत्म
कल देर शाम ट्रंप ने कहा कि युद्ध रोकने का अंतरिम समझौता खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि वे बातचीत कर सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि वे अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। ट्रंप के इस बयान के तुरंत बाद तेल की कीमतें बढ़ गईं। ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने जवाब देते हुए कहा कि ट्रंप की टिप्पणियां ताकत का संकेत नहीं हैं, बल्कि ईरान के प्रति अमेरिकी नीति की विफलता को स्वीकार करना है।
भड़का ईरान बोला-अपराधी और हत्यारे हैं ट्रंप
ईरान ने अमेरिका पर एमओयू के तहत किए गए वादों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया टिप्पणियों के बावजूद तेहरान अपने राष्ट्रीय हितों और संप्रभुता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। ट्रंप के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए बघाई ने कहा कि तेहरान और वॉशिंगटन के बीच हुआ समझौता कभी भरोसे पर आधारित नहीं था, बल्कि वचन के बदले वचन के सिद्धांत पर तैयार किया गया था।
यह भी पढ़िए...
ईरान-अमेरिका समझौता : 6 अरब डॉलर की फ्रीज संपत्तियों का उपयोग ईरान जरूरी सामान खरीदने में करेगा
ईरान-अमेरिका वार्ता और होर्मुज जलडमरूमध्य का संकट: जाने ताजा अपडेट्स
ईरान-इजरायल तनाव: नेतन्याहू की चेतावनी, 'जरूरत पड़ी तो तीसरी बार करेंगे ईरान पर हमला'


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
फ्लाईदुबई विमान हाईजैक करने और भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमले के मामले में NIA ने UAPA के तहत FIR दर्ज कर ली है। जानिए पूरी घटना और इजरायल द्वारा कैप्टन को मिलने वाले सम्मान की जानकारी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा के बाद बेहद नाराज नजर आ रहे हैं। पुरस्कार न मिलने से निराश ट्रंप ने इस फैसले को शर्मनाक और अपमानजनक करार दिया है। उन्होंने नोबेल समिति के इस निर्णय पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सीधे नॉर्वे को आड़े हाथों लिया।
नॉर्वे की नोबेल समिति ने 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार भारतीय तमिल मूल की दक्षिण अफ्रीकी न्यायविद् नवनीतम नवी पिल्लै को देने का ऐलान किया है। जानिए शांति का नोबेल नॉर्वे में क्यों दिया जाता है और इसका इतिहास
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान की दोहरी नीति को बेनकाब करते हुए कहा कि आतंकवाद को बयानों से नहीं, बल्कि आतंकियों और उन्हें फंडिंग देने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई से खत्म किया जा सकता है।
न्यूयॉर्क के मार्बल हिल में ICE की गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल, कार में था 5 साल का बच्चा। मेयर जोहरान ममदानी ने आईसीई पर उठाए सवाल और शहर में अभियान रोकने की मांग की।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने सिंधु जल संधि को लेकर भारत को चेतावनी दी है। जानिए संधि का इतिहास, भारत का रुख और दोनों देशों के बीच पानी के विवाद की पूरी जानकारी।
रूस ने बुधवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य जगहों पर 130 से अधिक ड्रोन और मिसाइलों से एयरस्ट्राइक की। इस हमले में 3 बच्चों समेत 11 नागरिकों की मौत हो गई।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने गैस की बढ़ती कीमतों और ईरान युद्ध के बारे में बात करते हुए लॉस एंजिल्स और सैन डिएगो के बारे में ऐसी बातें कहीं जिनकी कड़ी आलोचना हो रही है। कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने ट्रंप की बातों की सबसे पहले आलोचना की।
फ्लाईदुबई फ्लाइट में सह-पायलट के हमले से घायल कैप्टन स्मित की सेहत पर बड़ा खुलासा। जानिए 'डिप्रेस्ड फ्रैक्चर' क्या है और अब कैसी है उनकी हालत।
वर्ष 2026 का भौतिकी नोबेल पुरस्कार फ्रांसिस हाल्जेन को आइसक्यूब न्यूट्रिनो ऑब्जर्वेटरी और हाई-एर्जी न्यूट्रिनो की खोज के लिए दिया गया है।