नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 23 लोगों को बचाया जा चुका है। रेस्क्यू आपरेशन के दौरान जब एक मां का शव उसके चार साल के मासूम बेटे को सीने से लगाए मिला, तो वहां मौजूद हर शख्स की रूह कांप उठी।


जबलपुर। स्टार समाचार वेब
नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 23 लोगों को बचाया जा चुका है। रेस्क्यू आपरेशन के दौरान जब एक मां का शव उसके चार साल के मासूम बेटे को सीने से लगाए मिला, तो वहां मौजूद हर शख्स की रूह कांप उठी। इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। दरअसल, मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम पर्यटन विभाग का एक क्रूज अचानक आई तेज आंधी के चलते डूब गया। अब तक 9 शव मिल चुके हैं। 23 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। प्रशासन के मुताबिक 10 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। हादसे के वक्त क्रूज में लगभग 40 से 45 पर्यटक सवार थे।

सुबह फिर शुरू किया रेस्क्यू
हादसा किनारे से करीब 300 मीटर दूर हुआ। बरगी सिटी सीएसपी अंजुल मिश्रा ने बताया कि शुरुआती रेस्क्यू में एनडीआरएफ ने कई लोगों को बचाया, लेकिन अंधेरा और खराब मौसम से राहत कार्य प्रभावित हुआ। शुक्रवार सुबह फिर से रेस्क्यू जारी है।
सीएम ने किया 4-4 लाख के मुआवजे का एलान
मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज हादसे ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। हादसे कमें अब तक 9 लोंगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं रेस्क्यू अब भी जारी है। इस भयावह हादसे प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने शोक जताया है। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का एलान भी किया है। राज्य सरकार पूरी तरह से संवेदनशील है। कुछ लोगों को बचा लिया गया है, वहीं कुछ की तलाश अब भी जारी है। सीएम ने कहा कि जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दु:खद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू फोर्स का आॅपरेशन लगातार जारी है। सीएम ने संवेदना जताते हुए कहा है कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार संवेदनशीलता पूर्ण प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है।
सेना और स्पेशल टीमों ने संभाला मोर्चा
हादसे की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन के साथ अब राष्ट्रीय स्तर की टीमें भी तैनात की गई हैं। आर्मी भी मौके पर मौजूद है। हैदराबाद से एक स्पेशल टीम और हेलीकॉप्टर रवाना किया गया है। कोलकाता से पैरामिलिट्री की एक विशेष टीम जबलपुर पहुंच चुकी है। हाइड्रॉलिक मशीनों और पोकलेन की मदद से 20 फीट गहरे पानी में फंसे क्रूज को बाहर निकालने की कोशिश जारी है।
दूसरे राज्यों के पर्यटक भी थे
कुछ मृतकों की पहचान हो गई है। कोतवाली निवासी कोतवाली निवासी नीतू सोनी (43), दिल्ली कैंट निवासी मधुर मसीह (62), खमरिया निवासी सौभाग्य अलगन (42) एवं तमिल (5) के रूप में हुई है। घटना में बचाए गए कुछ पर्यटक घायल है, जिन्हें अलग-अलग अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल और लापता पर्यटकों में उत्तर प्रदेश, काठमांडू सहित शहर से बांध घूमने गए पर्यटक शामिल है।
सुरक्षा नियमों की अनदेखी
दिल्ली के रहने वाले प्रदीप कुमार इस हादसे में किसी तरह बच गए, लेकिन उनकी पत्नी और बेटा अब भी लापता हैं। प्रदीप ने हादसे की भयावह कहानी सुनाते हुए क्रूज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि क्रूज पर सुरक्षा इंतजाम नाममात्र के थे। क्रू के दो सदस्य मौजूद थे, लेकिन जब हालात बिगड़े तो उन्होंने यात्रियों को उनके हाल पर छोड़ दिया। प्रदीप के मुताबिक, किसी को समय पर लाइफ जैकेट तक नहीं दी गई।
यह भी पढ़िए...
केरवा डैम के गेट नंबर 8 का सीमेंट स्लैब गिरा; बड़ा हादसा टला, आवाजाही रोकी गई
सतना में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा: स्टॉप डैम में बहे तीन युवक, दो को बचाया गया, एक की तलाश जारी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में नए यूपीआई चार्ज (MDR) के विरोध में व्यापारियों का 'नो-UPI डे' प्रदर्शन। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में 2000 रुपए से अधिक के यूपीआई भुगतान बंद। जानिए क्या हैं नए नियम और विरोध की वजह।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई मुठभेड़ में मनीष के पैर में गोली लगी।
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया है। वहीं, पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में नवीकरणीय ऊर्जा कार्यशाला के दौरान बड़ा बयान दिया है। मुरैना सोलर स्टोरेज प्रोजेक्ट से 2.70 रुपए प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। जानिए राज्य में पावर सेक्टर की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले। प्रदेश की हर विधानसभा में खेल परिसर, रतलाम-सिंगरौली एयरपोर्ट, 2800 मेगावाट बिजली खरीद और 25 सितंबर से शुरू होने वाली 'सुगम बस परिवहन सेवा' की पूरी जानकारी पढ़ें।
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित तरावली गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, 12 हाथ भट्ठियां और 15,000 किलो लाहन जब्त किया है।
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर 100 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम मानदेय पर नाराजगी जताई है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण अवमानना मामले में कड़ा कदम उठाते हुए छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।