भारतीय शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 319.78 अंक उछलकर 81,857.48 अंक पर बंद हुआ था, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 126.75 अंक की बढ़त के साथ 25,175.40 पर बंद हुआ था।

भारतीय शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ खुला।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी दिन की शुरुआत फ्लैट रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 34.88 अंक या 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,892.36 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 83.45 अंक या 0.33 फीसदी उछलकर 25,258.85 के लेवल पर ओपन हुआ था। सुबह सेंसेक्स 529 अंक की तेजी के साथ 82,387 अंक पर कारोबार करता दिखा। वहीं निफ्टी 50 104 अंक उछलकर 24,944 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी।
मदर ऑफ ऑल डील्स का असर
गौरतलब है कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौता हो गया है। मंगलवार को इसका ऐलान कर दिया गया। पीएम मोदी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उसुर्ला वॉन डेर लेयेन और एंटोनियो कॉस्टा ने इसे ऐतिहासिक करार बताया। इसे मदर ऑफ ऑल डील्स कहा जा रहा है। इसके तहत यूरोपीय देशों से भारत में आने वाले 90 फीसदी सामान अब टैरिफ फ्री होंगे या फिर इन पर लागू टैक्स में बड़ी कटौती की जाएगी। उक्त डील का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला है और बुधवार को खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी ने लंबी छलांग लगा दी है।
10 शेयर बने बाजार की हीरो
बाजार में धुआंधार तेजी के बीच सबसे तेज रफ्तार के साथ भागने वाले स्टॉक्स के बारे में करें, तो BSE Sensex के टॉप-10 हीरो स्टॉक्स की लिस्ट में लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Axis Bank Share (3.10%), Reliance Share (1.70%), ITC Share (1.50%) सबसे आगे रहे। इसके अलावा मिडकैप कैटेगरी में शामिल Phoenix Share (3.10%), Suzlon Share (2.80%), Supreme India Share (2.60%) और HP Share (2.10%) की छलांग लगाकर ट्रेड कर रहे थे। स्मॉलकैप कैटेगरी में शामिल शेयरों में MCX Share (5.50%), Reliance Power Share (4.80%), Zeel Share (4.30%) की बढ़त में था।
मिला-जुला रहा ग्लोबल मार्केट
एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 1.05 प्रतिरशत बढ़कर 5,138 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 0.58 प्रतिशत गिरकर 53,024 पर कारोबार कर रहा। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 2.21 फीसदी चढ़कर 27,725 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.49 प्रतिशत बढ़कर 4,160 पर कारोबार कर रहा। वहीं अमेरिकी बाजार डाउ जोन्स 0.83 फीसदी गिरकर 49,003 पर बंद हुआ। नैस्डेक इंडेक्स 0.91 प्रतिशत और पीएंडएस 500 0.41 फीसदी चढ़कर बंद हुआ।
एक दिन पहले यह था बाजार का हाल
मंगलवार को भारतीय शेयर मार्केट में तेजी देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे। सेंसेक्स 319.78 अंक या 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,857.48 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 126.75 अंक या 0.51 प्रतिशत उछलकर 25,175.40 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी। बीएसई बास्केट से अडानी पोर्ट, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और एनटीपीसी टॉप गेनर थे। टॉप लूजर की बात करें तो महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक बैंक, एशियन पेंट, एटरनल और बजाज फिनसर्व रहे थे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
EPFO की ऑनलाइन सेवाएं 26 जून से 30 जून 2026 तक सिस्टम माइग्रेशन के कारण बंद रहेंगी। जानें मेंबर पोर्टल, एम्प्लॉयर पोर्टल और UMANG ऐप पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
पेटीएम का नया फीचर 'पॉकेट मनी' बच्चों को बिना बैंक अकाउंट के UPI इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। जानें यह कैसे काम करता है, इसकी लिमिट क्या है और सुरक्षा के क्या नियम हैं।
अमेजन भारत में 2026-2030 के बीच 48 अरब डॉलर का निवेश करेगी। जानें कैसे यह निवेश AI, क्लाउड कंप्यूटिंग, रोजगार और छोटे कारोबारियों को सशक्त बनाएगा।
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार की सुबह एक बार फिर खरीदारी दिखी। निवेशकों के बीच कच्चे तेल की गिरती कीमतों ने बाजार के सेंटीमेंट में नया जोश भर दिया है। सुबह ओपनिंग बेल के साथ ही बाजार में मजबूत तेजी का रुझान दिखा। वहीं सोने-चांदी की कीमतों में आज भी भारी गिरावट दर्ज की गई।
ट्रेंट लिमिटेड के चेयरमैन नोएल टाटा ने अपने पद से सेवानिवृत्ति की घोषणा की है। जानिए नोएल टाटा का ट्रेंट के साथ कैसा रहा सफर और कंपनी ने कैसे हासिल की इतनी बड़ी सफलता।
आज भारतीय शेयर बाजार में सुबह से ही हरियाली दिखी। इससे मायूस कारोबारियों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। बुधवार को सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे कमजोर हुआ।
नीति आयोग की 2026 की रिपोर्ट का विस्तृत विश्लेषण। जानें भारत के बढ़ते ट्रेड डेफिसिट, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के संघर्ष, सर्विस सेक्टर की मजबूती और चीन पर निर्भरता के जोखिमों के बारे में।
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज लाल निशान पर हुई। देखते ही देखते गिरावट और तेज हो गई। सेंसेक्स फिसलता दिखा। निफ्टी का भी यही हाल है। वहीं ब्लॉक डील के चलते वेदांता के शेयर 6 फीसदी टूटे। एशियाई बाजारों में कमजोर रुझानों और विदेशी निधियों की नई निकासी के कारण भी शुरुआती कारोबार के दौरान शेयरों में सुस्ती दिखी।
पिछले हफ्ते के आखिरी दिन की सुस्ती के बाद, आज सुबह शेयर बाजार के निवेशकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आई है। सेंसेक्स और निफ्टी ने जोरदार वापसी करते हुए हरे निशान में शानदार शुरुआत की है।बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 357 अंक उछलकर 77160 के लेवल पर खुला. वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 793 अंक चढ़कर 24106 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की।
रिलायंस जियो ने 27 करोड़ नए शेयरों के साथ अपने आईपीओ के लिए SEBI में ड्राफ्ट फाइल किया। जानिए जियो के भविष्य के AI प्लान और आईपीओ से जुड़ी हर जानकारी।