स्वच्छता के क्षेत्र में देश भर में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले मध्य प्रदेश के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। स्वच्छ सर्वेक्षण के राष्ट्रीय सम्मान समारोह में मध्य प्रदेश के नौ शहरों को सम्मानित किया जाएगा।

राजधानी के आदमपुर में 5 लाख टन कचरा बना कलंक
उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा व सागर निकले आगे

भोपाल। स्टार समाचार वेब
स्वच्छता के क्षेत्र में देश भर में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले मध्य प्रदेश के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। स्वच्छ सर्वेक्षण के राष्ट्रीय सम्मान समारोह में मध्य प्रदेश के नौ शहरों को सम्मानित किया जाएगा। हालांकि, इस बार राजधानी भोपाल इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की दौड़ से पूरी तरह बाहर हो गई है, जिससे प्रशासनिक स्तर पर चिंता और चर्चा का माहौल है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले भव्य राष्ट्रीय समारोह में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेता शहरों को सम्मानित करेंगी। इस राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए देश भर के 4909 शहरों के प्रदर्शन का सूक्ष्म और कड़ा आकलन किया गया था, जिनमें से उत्कृष्ट कार्य करने वाले अंतिम 57 शहरों का चयन किया गया है। मध्य प्रदेश से जिन नौ शहरों को इस राष्ट्रीय समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है, उनमें इंदौर, देपालपुर, देवास, उज्जैन, बुदनी, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा और सागर शामिल हैं।
इंदौर और देपालपुर का शानदार प्रदर्शन
स्वच्छ सुपर लीग के अंतर्गत मध्य प्रदेश की सात जोड़ियों ने अपनी दावेदारी पेश की थी, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर केवल इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ही सम्मान के लिए चुनी गई है। कुछ साल पहले तक स्वच्छता रैंकिंग में काफी पीछे रहने वाला देपालपुर अब राष्ट्रीय मंच पर अपनी चमक बिखेर रहा है। देपालपुर की इस अभूतपूर्व प्रगति और सफलता में इंदौर नगर निगम के मार्गदर्शन की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
कचरा प्रबंधन बना सफलता की कुंजी
देपालपुर में 50 टन पुराने लीगेसी वेस्ट को पूरी तरह से हटाने के लिए इंदौर नगर निगम के दो हजार सफाईकर्मियों और रैग पिकर्स ने मिलकर एक सघन स्वच्छता अभियान चलाया। स्थानीय नागरिकों को घरों में ही गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने के लिए 14 हजार डस्टबिन वितरित किए गए। 60 दिनों तक चले विशेष जागरूकता अभियान के परिणामस्वरूप 75 प्रतिशत लोगों ने प्लास्टिक थैलियों का इस्तेमाल बंद कर दिया। इसके अलावा, देवास नगर निगम द्वारा घर-घर कचरा संग्रहण और वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन के लिए किए गए बेहतरीन प्रयासों को भी इस सम्मान का प्रमुख आधार माना गया है।
भोपाल इसलिए पुरस्कार की दौड़ से बाहर
सात साल की कड़ी मेहनत से स्वच्छता रैंकिंग में देश के दूसरे सबसे साफ शहर का मुकाम हासिल करने वाला भोपाल इस बार राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार की दौड़ से बाहर हो गया है। भोपाल अपनी जोड़ीदार नगर परिषद बैरसिया के साथ इस स्पर्धा की अंतिम चयन सूची में स्थान नहीं बना पाया। राजधानी के आदमपुर खंती में लगभग 5 लाख टन कचरा जमा होना और कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन से जुड़ी गंभीर कमियां भोपाल के पिछड़ने की मुख्य वजह बनी हैं।

स्वच्छता के क्षेत्र में देश भर में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले मध्य प्रदेश के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। स्वच्छ सर्वेक्षण के राष्ट्रीय सम्मान समारोह में मध्य प्रदेश के नौ शहरों को सम्मानित किया जाएगा।
कटनी में पदस्थ रहीं और वर्तमान में निलंबित चल रहीं मध्यप्रदेश पुलिस की सीएसपी नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। धोखाधड़ी और अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोपों में घिरीं और फरार चल रहीं पच्चीसिया के केस में अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है।
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक भीषण हादसा हो गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के बरहपान गांव के जलहथनी टोला में बीती देर रात भोजन करने के बाद सो रहा एक परिवार अचानक ढहे कच्चे मकान के मलबे में दब गया। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में गोवर्धन पूजा कर गौ माता की सेवा का संदेश दिया। साथ ही, सिंहस्थ महाकुंभ में आने वाले 40 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए चल रहे विकास कार्यों और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।
दीपावली और छठ महापर्व पर यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए रेलवे ने एलटीटी और पुणे से दानापुर व गोरखपुर के लिए 3 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। जानिए इटारसी, भोपाल और बीना का पूरा शेड्यूल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छोटी दीपावली पर ओरछा के प्रसिद्ध श्रीरामराजा सरकार मंदिर में दर्शन किए। ओरछा में ₹126.96 करोड़ की लागत से बन रहे श्रीरामराजा लोक के निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में दीपदान किया और ₹81.17 करोड़ की फोरलेन सड़क का भूमि पूजन किया। ओरछा में रामराजा लोक और चित्रकूट में वनवासी राम लोक का निर्माण होगा।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने 329 दिन की देरी से अपील दायर करने पर सख्त रुख अपनाते हुए सीएमएचओ और ओआईसी पर 3 लाख रुपए की कॉस्ट लगाई है। जानिए पूरा मामला।
भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय कलरी देवी की गला घोंटकर हत्या के बाद परिजनों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम किया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
मध्यप्रदेश के 2,790 होमगार्ड जवानों के लिए त्योहारों के इस मौसम में बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। 2018 की विशेष भर्ती के दौरान दूसरे जिलों में पदस्थ किए गए जवानों को अब अपने गृह जिले लौटने का अवसर मिलने जा रहा है। सरकार ने जवानों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए होमगार्ड नियम, 2016 के प्रावधानों में एक बार के लिए विशेष छूट देने का निर्णय लिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह