मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में किसानों, स्वास्थ्य क्षेत्र और सतत विकास लक्ष्यों (SDG) से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

हाइलाइट्स
भोपाल. स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में किसानों, स्वास्थ्य क्षेत्र और सतत विकास लक्ष्यों (SDG) से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
मुख्य निर्णय:
किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर फसल ऋण जारी:
वर्ष 2025-26 के लिए सहकारी बैंकों के माध्यम से किसानों को ₹3 लाख तक का अल्पावधि फसल ऋण शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर दिए जाने की योजना को जारी रखने की मंजूरी दी गई। यह लाभ उन किसानों को मिलेगा जो खरीफ 2025 (28 मार्च 2026 तक) और रबी 2025-26 (15 जून 2026 तक) की निर्धारित देय तिथि तक ऋण चुका देंगे। राज्य सरकार 1.5% सामान्य ब्याज अनुदान और समय पर भुगतान करने वाले किसानों को 4% प्रोत्साहन स्वरूप अतिरिक्त ब्याज अनुदान देगी। वर्तमान वर्ष में ₹23,000 करोड़ वितरण का लक्ष्य है।
सतत् विकास लक्ष्य (SDG) मूल्यांकन योजना का अनुमोदन:
प्रदेश में सतत् विकास लक्ष्यों के क्रियान्वयन, अनुश्रवण और मूल्यांकन के लिए आगामी 5 वर्षों (2025-30) हेतु "एसडीजी मूल्यांकन योजना" को स्वीकृति दी गई। इस योजना के तहत राज्य, जिला और विकासखंड स्तर पर SDGs के स्थानीयकरण को सुनिश्चित किया जाएगा। डैशबोर्ड के माध्यम से जिलों की रैंकिंग तय होगी, जिसमें शीर्ष दो जिलों को क्रमशः ₹1 करोड़ और ₹75 लाख की पुरस्कार राशि दी जाएगी, जिसका उपयोग वे अपनी विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुसार SDG में सुधार के लिए कर सकते हैं।
5 जिला चिकित्सालयों में बिस्तरों का उन्नयन
टीकमगढ़, नीमच, सिंगरौली, श्योपुर और डिण्डौरी के जिला चिकित्सालयों में कुल 800 बिस्तरों का उन्नयन किया गया और उनके संचालन के लिए 810 नए पदों (543 नियमित, 4 संविदा और 263 आउटसोर्सिंग) के सृजन को मंजूरी दी गई। इस पर वार्षिक व्यय ₹39.50 करोड़ होगा।
भूखण्डों के आरक्षित मूल्य निर्धारण में बदलाव:
निवर्तन (Disposal) के लिए भूखण्ड का आरक्षित मूल्य अब कलेक्टर गाइडलाइन के 100 प्रतिशत क्षेत्रफल पर तय किया जाएगा। पहले यह 60% क्षेत्रफल पर तय होता था। इस निर्णय से राज्य शासन को अधिक राजस्व प्राप्त होगा, जिससे विकास कार्यों के लिए अधिक राशि उपलब्ध होगी।
मालथौन कनिष्ठ खण्ड न्यायालय की स्थापना:
न्यायिक जिला सागर की तहसील मालथौन में व्यवहार न्यायाधीश, कनिष्ठ खण्ड स्तर के एक नवीन पद और उनके अमले हेतु 6 पदों, इस प्रकार कुल 7 नवीन पदों के सृजन का निर्णय लिया गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।