जहां देशभर में एक ओर पेपर लीक और परीक्षाओं धांधली को लेकर घमासान मचा हुआ है। वहीं दूसरी आरे मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक प्राध्यापक-2024 के अर्थशास्त्र विषय के साक्षात्कार का परिणाम जारी कर नया रिकॉर्ड बना दिया है।

अर्थशास्त्र में 112 अभ्यर्थियों का चयन हुआ
38 अभ्यर्थियों को वेटिंग सूची में रखा गया
इंदौर। स्टार समाचार वेब
जहां देशभर में एक ओर पेपर लीक और परीक्षाओं धांधली को लेकर घमासान मचा हुआ है। वहीं दूसरी आरे मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक प्राध्यापक-2024 के अर्थशास्त्र विषय के साक्षात्कार का परिणाम जारी कर नया रिकॉर्ड बना दिया है। पहली बार आयोग ने साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के महज 24 घंटे के भीतर अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। बीती देर रात परिणाम आयोग के पोर्टल पर अपलोड किया गया। आयोग की इस त्वरित कार्रवाई से चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि अब उन्हें दो अगस्त को होने वाली सहायक प्राध्यापक-2025 की दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल नहीं होना पड़ेगा। वहीं आयोग के ओएसडी रवींद्र पंचभाई ने दावा किया है कि आयोग के इतिहास में यह पहली बार है, जब किसी विषय के साक्षात्कार का परिणाम महज 24 घंटे के भीतर घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया, ताकि सहायक प्राध्यापक-2024 में चयनित उम्मीदवारों को दो अगस्त को होने वाली सहायक प्राध्यापक-2025 की परीक्षा में शामिल न होना पड़े।
24 घंटे में जारी हुआ परिणाम
सहायक प्राध्यापक-2024 के अर्थशास्त्र विषय की लिखित परीक्षा का परिणाम सात नवंबर 2025 को घोषित किया गया था। 130 पदों के लिए 400 से अधिक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। सात महीने के लंबे इंतजार के बाद आयोग ने 14 से 29 जुलाई के बीच साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की। इसके लिए तीन से चार इंटरव्यू पैनल गठित किए गए थे, जिन्होंने प्रतिदिन 60 से 70 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। 29 जुलाई को साक्षात्कार समाप्त होने के बाद आयोग ने गुरुवार को अंतिम परिणाम भी घोषित कर दिया।
प्रतीक्षा सूची में 38 अभ्यर्थी
ओबीसी आरक्षण के चलते आयोग ने कुल पदों में से 87 प्रतिशत मुख्य भाग के तहत 112 पदों के लिए चयन सूची जारी की है। 38 अभ्यर्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। वहीं शेष 13 प्रतिशत प्रावधिक भाग का परिणाम रोका गया है।

जहां देशभर में एक ओर पेपर लीक और परीक्षाओं धांधली को लेकर घमासान मचा हुआ है। वहीं दूसरी आरे मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक प्राध्यापक-2024 के अर्थशास्त्र विषय के साक्षात्कार का परिणाम जारी कर नया रिकॉर्ड बना दिया है।
राष्ट्रीय स्तर पर छात्र-शिक्षक अनुपात भले ही मानकों के अनुरूप दिखाई दे रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। मध्य प्रदेश समेत देशभर में शिक्षकों की भारी कमी और उनके असमान वितरण के कारण स्कूली शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। NTA के अनुवादक और लातूर कनेक्शन से जुड़े इस मामले की सुनवाई दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम का आयोजन 28 जुलाई को करवाया गया है। अब इस परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार रहेगा ताकी वे अपने नतीजों के अनुसार आगे एडमिशन इत्यादि की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकें।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 12 की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा समय, महत्वपूर्ण नियम, जरूरी दस्तावेज और परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी हिंदी में यहाँ पढ़ें।
CAT 2026 Notification Released: देश के टॉप आईआईएम और बिजनेस स्कूलों में एमबीए एडमिशन के लिए कैट 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। जानें रजिस्ट्रेशन, परीक्षा तिथि, योग्यता और पूरी डिटेल।
नीट-यूजी-2026 पेपर लीक के केसों के निपटारे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि जल्द फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाई जाएंगी। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा।
CBSE कक्षा 12 सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी हो गई है। परीक्षा 28 जुलाई 2026 को होगी। विषयवार समय, डाउनलोड प्रक्रिया और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
GATE 2027 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। परीक्षा फरवरी 2027 में होगी और रजिस्ट्रेशन 14 अगस्त 2026 से शुरू होंगे। जानें आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तारीखें, नए बदलाव और परीक्षा पैटर्न से जुड़ी पूरी जानकारी।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने सबेदार (स्टेनोग्राफर) और ASI भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार esb.mp.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह