आज सबसे पहले प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं और विधायकों की बैठक हुई। इसके बाद कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन सभी वरिष्ठ नेता के साथ नामांकन दाखिल करने के लिए विधानसभा स्थित राज्यसभा निर्वाचन कार्यालय पहुंची और अपना नामांकन दाखिल किया।

तीसरी सीट की लड़ाई... कांग्रेस विधायकों को बाहर भेजा जाएगा
कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन बोलीं-हम एकजुट, जरूर जीतेंगे
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले-विकास चाहने वाले हमारा साथ देंगे
नटराजन के नामांकन के दौरान पार्टी ने एकजुटता का प्रदर्शन किया
चर्चा... कांग्रेस कुछ विधायकों को तेलंगाना और कर्नाटक भेजेगी

भोपाल। स्टार समाचार वेब
आज सबसे पहले प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं और विधायकों की बैठक हुई। इसके बाद कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन सभी वरिष्ठ नेता के साथ नामांकन दाखिल करने के लिए विधानसभा स्थित राज्यसभा निर्वाचन कार्यालय पहुंची और अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पार्टी ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। विधानसभा में इस दौरान पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और अन्य विधायक मौजूद रहे। पटवारी ने खुद एक-एक कर विधायकों को रिटर्निंग आॅफिसर के कमरे में भेजा। मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन पत्र के चार सेट किया जमा। विक्ट्री का साइन बनाकर बोले कांग्रेसी लड़ेंगे जीतेंगे। उधर, भोपाल की हुजूर सीट से दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके दिग्विजय समर्थक नरेश ज्ञानचंदानी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। वे मीनाक्षी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज हैं। उधर, भाजपा विधायक भी पार्टी मुख्यालय पहुंचे। यहां मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- हमारे पास एक्स्ट्रा वोट हैं इसलिए हमने अपना उम्मीदवार उतारा। जो लोग विकास चाहते हैं, वो हमारे उम्मीदवार को वोट देंगे। वहीं, पार्टी उम्मीदवार महेश केवट ने कहा- राष्ट्रीय नेतृत्व ने इतनी महत्वपूर्ण जवाबदारी के लिए मुझे चुना है। मुझे जो जिम्मेदारी मिलेगी, मैं उसे शत प्रतिशत निभाऊंगा।

पटवारी बोले- 500 फीसदी चुनाव जीतेंगे
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने नामांकन जमा होने के बाद कहा- भाजपा का चेहरा सबके सामने आ गया है। हमारे विधायक एक हैं और किसी से डरने वाले नहीं है। पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा-भाजपा सौदागर हो गई है। एक तरफ महिला आरक्षण की बात करती है और दूसरी तरफ महिला उम्मीदवार का ही विरोध, उस स्थिति में कर रही है जब उनके पास विधायकों की संख्या भी कम है। इससे पता चलता है कि भाजपा हार्स ट्रेडिंग करना चाहती है, लेकिन कांग्रेस के सभी विधायक हैं और 500 फीसदी चुनाव जीतेंगे।
कांग्रेस विधायक जाएंगे तेलंगाना-कर्नाटक
पार्टी सूत्रों के अनुसार मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने विधायकों को एकजुट रखने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। कुछ विधायकों को प्रदेश से बाहर तेलंगाना और कर्नाटक भेजे जाने की तैयारी की गई है। वहीं भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद निजी कार्य से दिल्ली गए हैं, जहां से उनके तेलंगाना जाने की संभावना है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा उनके विधायकों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है।
भाजपा से संपर्क पर मंथन
तराना से कांग्रेस विधायक महेश परमार ने कहा-उन्हें व्यक्तिगत रूप से किसी प्रकार का कोई प्रस्ताव नहीं मिला है, लेकिन ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं कि भाजपा कांग्रेस के कुछ विधायकों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने भी दावा किया कि कांग्रेस विधायकों से संपर्क साधे जाने की जानकारी पार्टी को मिल रही है।
भाजपा के दो उम्मीदवार पहले ही नामांकन कर चुके
इससे पहले शनिवार को भाजपा उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था। सीएम हाउस में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी भाजपा विधायकों को 8 जून तक भोपाल में ही रहने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़िए...
राज्यसभा चुनाव: जंडेल ने कहा- मीनाक्षी जीतेंगी, जो विधायक गद्दारी करेगा वो अपने बाप का भी नहीं


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में सरकारी सीटी स्कैन मशीन उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को निजी सेंटर भेजे जाने के आरोप लगे हैं। मामले ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल खड़े किए हैं।
रीवा में पुरी धाम की परंपरा अनुसार भगवान जगन्नाथ को दिव्य औषधि अर्पित की गई। उपचार पूर्ण होने के बाद 16 जुलाई को भगवान रथ यात्रा के माध्यम से नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे।
सतना के पोड़ी पतौरा-धवारी मार्ग की जर्जर हालत से पचास से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीण परेशान हैं। बरसात में गड्ढों और कीचड़ के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, जबकि सड़क निर्माण की मांग वर्षों से अधूरी है।
कोठी क्षेत्र के रामपुरा गांव में लकवाग्रस्त बुजुर्ग महिला को खाट पर अस्पताल ले जाने का वीडियो वायरल हुआ। ग्रामीणों ने बदहाल सड़क को जिम्मेदार बताया, जबकि प्रशासन ने खबर को भ्रामक बताते हुए अपना पक्ष रखा।
सतना में पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक के चेक तकनीकी कारणों से क्लियर नहीं हो रहे हैं। भुगतान अटकने से खाताधारकों और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जबकि विभाग से स्पष्ट जवाब अब तक नहीं मिला।
सतना में नर्मदा जल पहुंचाने की परियोजना को लेकर अक्टूबर-नवंबर 2026 की नई समयसीमा सामने आई है। वर्षों से मिलती तारीखों के बीच टनल निर्माण अंतिम चरण में है, लेकिन लोगों का भरोसा अभी भी अधूरा है।
नागौद से गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाई गई प्रसूता की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि अस्पताल प्रबंधन ने समय पर आवश्यक चिकित्सकीय प्रयास किए जाने का दावा किया।
सतना और मैहर में 5वीं-8वीं बोर्ड सेकंड चांस परीक्षा के बाद भी आठ हजार से अधिक छात्र असफल रहे। परिणामों ने स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता, निगरानी व्यवस्था और बुनियादी शिक्षा की गंभीर खामियां उजागर कर दीं।
मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के बीच दतिया की सियासत में उस वक्त भूचाल आ गया, जब कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे वरिष्ठ नेता अवधेश नायक से मिलने खुद भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी उनके घर पहुंच गए। बीती देर रात हुई इस मुलाकात ने दतिया के सियासत में सुगबुगाहट तेज कर दी है।
मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी को फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में बड़ी राहत मिली है। राज्य स्तरीय छानबीन समिति ने उनके जाति प्रमाण पत्र को सही पाते हुए उन्हें क्लीन चिट दे दी है।