नौतपा की शुरुआत आज यानी सोमवार से हो गई है, जो 2 जून तक रहेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 28 मई तक पूरा प्रदेश लू की चपेट में रहेगा। यानी, नौतपा के शुरुआत 4 दिन भीषण गर्मी और लू चलेगी। नौतपा के पहले दिन ही सुबह से गर्मी चरम पर पहुंच गई।

महानगरों में भोपाल और ग्वालियर भी गर्म रहेंगे
पारा 45 डिग्री के पार पहुंचने का अलर्ट घोषित

भोपाल। स्टार समाचार वेब
नौतपा की शुरुआत आज यानी सोमवार से हो गई है, जो 2 जून तक रहेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 28 मई तक पूरा प्रदेश लू की चपेट में रहेगा। यानी, नौतपा के शुरुआत 4 दिन भीषण गर्मी और लू चलेगी। नौतपा के पहले दिन ही सुबह से गर्मी चरम पर पहुंच गई। 10 बजे से ही दोपहर जैसी तपन का एहसास होने लगा। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं प्रदेश के 44 जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है। इनमें से 5 जिले- निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में तीव्र लू का रेड अलर्ट है। नौतपा की शुरुआत में ही भोपाल, ग्वालियर-उज्जैन में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। देर शाम तक यहां पारा 45 डिग्री के पार पहुंचने का अलर्ट घोषित किया गया है।
खजुराहो-नौगांव सबसे गर्म
इधर, नौतपा से पहले मध्य प्रदेश में तेज गर्मी का असर देखा गया। खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म बने रहे। मौसम विभाग के अनुसार, नौगांव-खजुराहो में तापमान सबसे ज्यादा 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दतिया में 45 डिग्री, टीकमगढ़-शाजापुर में 44 डिग्री, दमोह, सागर-सतना में 44.2 डिग्री, गुना, मुरैना, राजगढ़-श्योपुर में पारा 44 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, 5 बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर में सबसे ज्यादा 44.1 डिग्री सेल्सियस रहा। भोपाल में 42.7 डिग्री, इंदौर में 40.9 डिग्री, उज्जैन में 41.5 डिग्री और जबलपुर में पारा 43.3 डिग्री रहा।
इन जिलों में लू का अलर्ट
5 जिलों में रेड अलर्ट: निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना।
18 जिलों में तीव्र लू का अलर्ट: भिंड, दतिया, आगर-मालवा, राजगढ़, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, कटनी, उमरिया, शहडोल, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली।
21 जिलों में लू का येलो अलर्ट: भोपाल, ग्वालियर, डिंडोरी, अनूपपुर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरी और मुरैना।
11 जिलों में तेज गर्मी: इंदौर, देवास, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बड़वानी, धार, झाबुआ और अलीराजपुर।
यह भी पढ़िए...


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान अभद्र व्यवहार करने वाले TI रतन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। 'जय जोहार' नारे को लेकर हुए विवाद और सरकार व विपक्ष की प्रतिक्रिया की पूरी विस्तृत जानकारी पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन कर दिया है। रिटायर्ड आईएएस मलय श्रीवास्तव को अध्यक्ष बनाया गया है। जानिए आयोग के कार्य
सूचना का अधिकार कानून लागू होने के 21 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन देश में पारदर्शिता और न्याय की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पारदर्शिता पर काम करने वाले संगठन सतर्क नागरिक संगठन की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 30 जून 2026 तक देश के 28 सूचना आयोगों में 3,85,000 से अधिक अपीलें और शिकायतें लंबित हैं।
मध्य प्रदेश के देवास और इंदौर जिलों में लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र इंदौर (पीटीसी) में पदस्थ हेड कांस्टेबल (ड्राइवर) फिरोज खान के 15 ठिकानों पर बुधवार सुबह एक साथ दबिश दी गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने देर रात प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस सूची में 11 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं, जिनमें से 6 जिलों में नए कलेक्टरों की पदस्थापना की गई है। इसके साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई और अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
भाजपा महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर जेएनयू सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आधुनिक होटल सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 के उज्जैन सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।
मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण के मामले पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से चर्चा की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।
ग्वालियर में 5500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एशिया के सबसे बड़े टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का 29 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह भूमिपूजन करेंगे। जानिए इस मेगा प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी जानकारी और रोजगार के अवसरों के बारे में।
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता आशा के आठ महीने के शावक की मौत हो गई है। वन विभाग पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।