सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं विचारक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें नमन किया। इसके साथ भोपाल के लालघाटी पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सीएम ने कहा कि समिति सभी सुझावों का अध्ययन कर रही है और उपयोगी सुझावों को अंतिम मसौदे में शामिल किया जा रहा है।

सीएम यादव ने जनसंघ के संस्थापक मुखर्जी को किया नमन
रोजगार के क्षेत्र में लगातार उपलब्धियां हासिल कर रहा प्रदेश
भोपाल। स्टार समाचार वेब
सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं विचारक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें नमन किया। इसके साथ भोपाल के लालघाटी पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आजादी के समय बनने वाले संविधान के अंदर की कमी को उजागर करते हुए कहा था कि देश एक निशान-एक प्रधान-एक विधान से चलना चाहिए। मध्यप्रदेश भी इसी महीने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। यूसीसी को लेकर प्रदेशभर से 9.5 लाख सुझाव प्राप्त हुए हैं। इनमें 4 लाख आनलाइन और शेष माध्यमों से मिले हैं। सुझाव देने वालों में महिलाओं की भागीदारी सर्वाधिक है। 4 लाख महिलाओं में से 3.8 लाख (95 प्रतिशत) ने यूसीसी का समर्थन किया। वहीं 5.5 लाख पुरुषों में से 5.1 लाख (92 प्रतिशत) ने भी इसके पक्ष में राय दी।
मुस्लिम समुदाय भी आया आगे
सीएम ने कहा कि समिति सभी सुझावों का अध्ययन कर रही है और उपयोगी सुझावों को अंतिम मसौदे में शामिल किया जा रहा है। धार्मिक समुदायों के आधार पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने यूसीसी का समर्थन किया है। इसमें मुस्लिम समुदाय से प्राप्त 29 हजार सुझावों में 38 प्रतिशत लोगों ने यूसीसी के पक्ष में राय रखी। इसके अलावा विभिन्न संस्थानों से 2000 सुझाव मिले हैं।
समिति का कार्यकाल बढ़ाया
समिति का कार्यकाल पहले 26 जून को समाप्त हो गया था। अब इसे तकनीकी कारणों से 26 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। विधानसभा से विधेयक पारित होने के बाद भी समिति की भूमिका समाप्त नहीं होगी। कानून लागू करने के लिए जरूरी नियम और प्रक्रियाएं तैयार करने का काम भी समिति की निगरानी में होगा। इसी कारण कार्यकाल बढ़ाया गया है।
डिफेंस के सेक्टर में स्वर्णिम इतिहास
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश वह सब करने जा रहा है, जो देश के लिए जरूरी है। डॉ. मुखर्जी के उदात्त विचार को लेकर हम औद्योगिकीकरण की ओर बढ़ रहे हैं। हम हर वर्ग के जीवन में कल्याण करने की तरफ बढ़ रहे हैं। मुखर्जी जिस प्रकार के भारत की कल्पना करते थे, हम वह राष्ट्र बनाने की ओर अग्रसर हैं। मध्यप्रदेश ने पहली बार डिफेंस के सेक्टर में स्वर्णिम इतिहास लिखा है। अब हमारे प्रदेश के अंदर तमाम प्रकार के रक्षा उत्पाद बनेंगे। हम मध्यप्रदेश को सशक्त करते हुए, सक्षम करते हुए विकास के पथ पर आगे बढ़ेंगे। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि पूरे देश में मप्र वो स्थान है, जहां बेरोजगारी की दर सबसे कम है।

रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में चिकित्सकों ने अत्याधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक से बिना चीरा लगाए नाक के रास्ते पिट्यूटरी ब्रेन ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला। मरीज स्वस्थ है और विशेषज्ञों ने इसे क्षेत्र की बड़ी चिकित्सा उपलब्धि बताया।
रीवा के सरकारी स्कूलों में नए सत्र के तीन महीने बाद भी विद्यार्थियों को पूरी किताबें नहीं मिलीं। हिंदी माध्यम की पुस्तकें अधूरी पहुंचीं, जबकि अंग्रेजी माध्यम के छात्र अब भी पुस्तकों का इंतजार कर रहे हैं।
सतना के सरभंगा बाघ शिकार मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हुई, चार जेल भेजे गए। वन विभाग जांच जारी होने की बात कह रहा है, जबकि निगरानी तंत्र और विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
सतना में पुलिस ने फूड कैफे पर छापा मारकर 40 शीशी कोडीन फास्फेट युक्त कफ सिरप जब्त की। कैफे संचालक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट और ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
सतना में पुलिस अभिरक्षा से आरोपी छुड़ाने के प्रयास में वाहन रोककर तोड़फोड़ और पुलिसकर्मियों से मारपीट की गई। मामले में नामजद सहित अज्ञात आरोपियों पर एफआईआर दर्ज हुई, जबकि कार्रवाई पर भी सवाल उठे।
विश्व जूनोसिस दिवस पर विशेषज्ञों ने रेबीज सहित जूनोटिक रोगों के बढ़ते खतरे को लेकर चेताया। पशुओं के नियमित टीकाकरण, स्वच्छता और समय पर उपचार को संक्रमण रोकने का प्रभावी उपाय बताया गया।
सतना के अहिरगवां में वन विभाग ने 50 क्विंटल अवैध खैर काष्ठ जब्त किया। वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वन अपराध दर्ज किया गया। अब लकड़ी के स्रोत और अवैध नेटवर्क की गहन जांच जारी है।
सतना जिला अस्पताल की जांच रिपोर्ट में विशेषज्ञ डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और संसाधनों की कमी स्वीकार की गई। 150 प्रतिशत बेड ऑक्यूपेंसी के कारण मरीज निजी अस्पतालों का रुख करने को मजबूर हो रहे हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भोपाल में 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित। मुख्य वक्ता दीपक विष्पुते ने भारत की चुनौतियों और युवाओं की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के कोलार रोड स्थित स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क, सतगढ़ी के भूमिपूजन कार्यक्रम शामिल होकर प्रदेश के औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि भूमिपूजन के साथ ही सागर ग्रुप 100 करोड़ रुपए का निवेश लेकर आया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह