भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करती रही हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में खेले गए टी 20 सीरीज के पहले मुकाबले में स्मृति ने 13 रन बनाए, लेकिन इस छोटी सी इनिंग्स के दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस से मुठभेड़ में परतापुर एरिया कमेटी में सक्रिय महिला नक्सली रुपी रेड्डी ढेर हो गई है। मुठभेड़ के पश्चात सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा एक महिला नक्सली कैडर का शव बरामद किया गया।
हरियाणा और एनसीआर में कई अपराधों को अंजाम देने वाले गैंगस्टर साहिल चौहान को हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) थाईलैंड से ले आई है। साहिल चौहान को विदेश से प्रत्यर्पण कराया गया। इसे बीते दिनों थाईलैंड में गिरफ्तार कर लिया गया था।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का 'भरोसा पत्र' आउट। जानें महिलाओं को 3000 रुपये, 7वें वेतन आयोग और UCC जैसे बड़े वादों के बारे में पूरी जानकारी।
मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर मोहन सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। गृह विभाग तैयारी में जुट गया है। अब एक स्टेट लेवल कमेटी बनाई जाएगी। दावा किया जा रहा है कि राज्य सरकार आगामी मानसून सत्र में यूसीसी से जुड़ा विधेयक पेश करेगी।
मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच ईरान ने अमेरिका के एफ-15 ई जेट को मार गिराया। इस हमले के बाद एक पायलट को सुरक्षित बचा लिया गया था, जबकि दूसरा पायलट लापता था। लापता पायलट को लेकर अल जजीरा ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि वह मिल गया है।
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सेना के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अरहामा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच कई घंटों से मुठभेड़ होने की सूचना है। इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने UPSC 2025 के 61 सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया। सीएम ने अमृतकाल 2047 का लक्ष्य देते हुए युवाओं को ईमानदारी और नवाचार के साथ जनसेवा की सीख दी
उत्तर कोरिया ने परमाणु क्षमता वाले रॉकेट लॉन्चर का परीक्षण किया है। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने इस मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम के परीक्षण की जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग और उनकी बेटी जू ए ने मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम के परीक्षण को साथ में देखा।
पंजाब के गुरदासपुर के गांव आदियां स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात दो पुलिस कर्मियों की बेरहमी से हत्या के केस में फरार आरोपी रणजीत सिंह निवासी आदियां आज यानी बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। मुठभेड़ में आरोपित जख्मी हो गया, जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।






















