मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत बड़ा एक्शन लिया गया है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। प्रदेश के चार महानगरों के नामी अस्पतालों की मनमानी पर सरकार ने शिकंजा कसा है। इसके साथ 126 अस्पतालों की मान्यता समाप्त कर दी है।

AI तस्वीर

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत बड़ा एक्शन लिया गया है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। प्रदेश के चार महानगरों के नामी अस्पतालों की मनमानी पर सरकार ने शिकंजा कसा है। इसके साथ 126 अस्पतालों की मान्यता समाप्त कर दी है। दरअसल, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में यह कदम उन अस्पतालों पर कार्रवाई की गई है। इन अस्पतालों ने एनएबीएच सर्टिफिकेट की जानकारी तय समय में नहीं दी थी। दरअसल, आयुष्मान कार्यालय ने पहले अस्पतालों को नोटिस देकर मौका दिया था, लेकिन इन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। अब सभी अस्पतालों को नोटिस दी जाएगी। इन अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारकों को मुफ्त उपचार नहीं मिलेगा।
चार शहरों में 126 अस्पताल प्रभावित
प्रदेश के चार बड़े शहरों-भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में कुल 398 अस्पताल योजना से जुड़े हैं। इनमें से 126 अस्पताल एनएबीएच सर्टिफिकेट की जानकारी नहीं दे सके, जिस कारण उन पर कार्रवाई हुई। इनमें भोपाल के 51, इंदौर-30, ग्वालियर-33 और जबलपुर के 12 अस्पताल शामिल हैं।
मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा
इधर, आयुष्मान भारत मध्यप्रदेश के सीईओ डॉ. योगेश भरसट ने दावा किया है कि यह सख्त कदम अस्पतालों में इलाज की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए उठाया गया है। नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है, ताकि मरीजों को सुरक्षित और बेहतर इलाज मिल सके। जनता के स्वास्थ से खिलवाड़ नहीं किया जाएगा।
भोपाल के इन अस्पतालों पर गिरी गाज
स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल, आथकियर हॉस्पिटल, यूनिक हॉस्पिटल, अयोष्या श्री हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर एलएलपी, डीकेएस मल्टीस्पेशियलिटी ट्रॉमा एंड क्रिटिकल केयर सेंटर, बालाजी फ्रैक्चर एंड जनरल हॉस्पिटल, यश हॉस्पिटल, हेल्थ स्टार मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, अटल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पीबीजीएम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, सूर्याश मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लाइफ लाइन हॉस्पिटल, अनंतश्री हॉस्पिटल, वी केयर चिल्ड्रन हॉस्पिटल, महावीर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, आरकेडीएफ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, पुष्पांजलि सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, रक्षा हॉस्पिटल, न्यूरॉन ट्रॉमा सेंटर एंड मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, संजीवनी हॉस्पिटल, सहज हॉस्पिटल, बालाजी चिल्ड्रन हॉस्पिटल, गुडविल हॉस्पिटल, वीनस कॉलेज एंड हॉस्पिटल, अल रशीद चैरिटेबल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, संकल्प मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, एबी हॉस्पिटल, पारसनाथ हॉस्पिटल, आरोग्य निधि हॉस्पिटल, एमडीसी हॉस्पिटल, साई श्रद्धा हॉस्पिटल, अजवानी आई केयर सेंटर, शिवाय हॉस्पिटल, मयूर हॉस्पिटल, सचिन ममता हॉस्पिटल, शुभम हॉस्पिटल, भोपाल टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर, पालीवाल मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, होप हॉस्पिटल, स्वामी विवेकानंद रीजनल स्पाइन सेंटर, मुस्कान चिल्ड्रन एंड जनरल हॉस्पिटल, अविसेना मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, मैक्स मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, ग्रीन सिटी हॉस्पिटल, केयर एंड क्योर मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, करौंद मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वीएनएस हॉस्पिटल और सेंट्रल हॉस्पिटल की संबद्धता समाप्त की गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत केस में भोपाल की न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। केस में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके पुत्र समर्थ सिंह आरोपी हैं। चालान पेश होने के बाद दोनों पक्षों के वकीलो ने सीबीआई द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों और साक्ष्यों का अध्ययन शुरू कर दिया है।
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर परिसर में आज नागचंद्रेश्वर मंदिर के पास अचानक भगदड़ जैसे हालात बन गए। परिसर में करंट फैलने की अफवाह के बाद श्रद्धालुओं में डर का माहौल बन गया। इसके बाद भारी भीड़ में लोग इधर-उधर भागने लगे और एक-दूसरे को धक्का देने लगे। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं।
मध्यप्रदेश की सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के लिए रक्षाबंधन का पर्व इस बार और खास होने जा रहा है। राज्य सरकार ने लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी करने की तारीख तय कर दी है। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों के कारण इस बार किस्त में थोड़ी देरी हुई है, लेकिन रक्षाबंधन से ठीक पहले योजना का लाभ बहनों तक पहुंच जाएगा।
मध्यप्रदेश के जबलपुर-नागपुर नेशनल हाईवे-44 पर छपारा थाना क्षेत्र के बंजारी माता मंदिर और गनेशगंज के बीच सुबह एक भीषण हादसा हो गया। चेन्नई से लखनऊ जा रहे एक कंटेनर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे उसमें लदीं 7 नई सीएनजी कारें और पूरा वाहन जलकर खाक हो गए।
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।