मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में ई-ट्राइसाइकिल की बैटरी में ब्लास्ट से आग लग गई। दिव्यांग की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सुनील कुमार लोखंडे पुत्र बलीराम लोखंडे सारनी का ही रहने वाला था। वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर जीवनयापन करता था।

दिव्यांग की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई।
बैतूल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में ई-ट्राइसाइकिल की बैटरी में ब्लास्ट से आग लग गई। दिव्यांग की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सुनील कुमार लोखंडे पुत्र बलीराम लोखंडे सारनी का ही रहने वाला था। वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर जीवनयापन करता था। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक लपटें तेज हो चुकी थीं, जिससे सुनील को बचाया नहीं जा सका। घटना बीती देर रात को जय स्तंभ चौक के पास हुई। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए घोड़ाडोंगरी भिजवाया है। मृतक के भाई राजेश ने बताया कि भाई सुनील ने बीई की हुई थी। वह दो भाइयों में छोटा था। बच्चों को इंजीनियरिंग की ट्यूशन पढ़ाकर अपना खर्च चलाता था।
पढ़ाई के दौरान हुआ दिव्यांग
सुनील बचपन में सामान्य था, लेकिन बीई की पढ़ाई के दौरान विकलांगता आने लगी थी। जोड़ों का लिक्विड सूखने लगा था। इस वजह से उठने-बैठने और चलने में दिक्कत होने लगी थी। इसके चलते करीब 15 साल पहले वह दिव्यांग हो गया।
स्वनिधि योजना से मिली थी ट्राइसाइकिल
जिस ट्राइसाइकिल से दिव्यांग के साथ हादसा हुआ वह ढाई साल पहले स्वनिधि योजना के तहत नगरपालिका की ओर से दी गई थी। बताते हैं उसमें कभी कोई समस्या नहीं रही। परिजनों का कहना कि रात को अचानक ऐसा क्या हुआ यह समझ नहीं आ रहा है। लोगों ने घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है, जिससे बैटरी ब्लास्ट के कारणों का पता चल सके।
इसलिए लग रही इलेक्ट्रिक वाहन में आग
ईवी यानी इलेक्ट्रिक वाहन में आग लगने के संभावित कारणों में बैटरी और सेल की गुणवत्ता जिम्मेदार हो सकती है। बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम का ठीक से काम न करना या खराब होना भी वजह मानी जा सकती है। खराब वेंटिलेशन और इस्तेमाल करने के पैटर्न संबंधी कमी आ लगने का कारण बन सकती है। चार्ज करने के दौरान शॉर्ट सर्किट की वजह से भी आग लग सकती है। बैटरी के क्षतिग्रस्त होने या किसी कमी की वजह से आग लग सकती है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।