मध्यप्रदेश के इंदौर में धार रोड स्थित प्लास्टिक का दाना बनाने वाली फैक्ट्री डीयू ड्रॉप एरिगेशन में आज सुबह आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि काला धुआं और गुब्बार दूर से देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया।

पुलिस ने आनन-फानन में आसपास का क्षेत्र खाली कराया
सूचना मिलते ही दमकल वाहन लेकर फायरकर्मी पहुंच गए
फैक्ट्री में प्लास्टिक दाना था,जिसने तेजी से आग पकड़ ली
दस किमी दूर तक कारखाने से निकलता धुआं दिखाई दिया
इंदौर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के इंदौर में धार रोड स्थित प्लास्टिक का दाना बनाने वाली फैक्ट्री डीयू ड्रॉप एरिगेशन में आज सुबह आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि काला धुआं और गुब्बार दूर से देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। पोकलेन मशीन और फायर फाइटिंग रोबोट मंगाया गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। वहीं 35 टैंकर पानी से काबू पाया जा सका। इधर, आग जनी की जानकारी मिलने पर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल भी मौके पर पहुंच गए।

दस किमी दूर तक दिखाई दे रहा था धुआं
आग इतनी भीषण थी कि दस किलोमीटर दूर तक कारखाने से निकलता धुआं दिखाई दे रहा था। आग लगने के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और तुरंत प्रशासन और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
चार घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग
भीषण आग को बुझाने में दमकल विभाग की सात गाड़ियों ने मशक्कत की। चार घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। वहीं पानी डालने में बाधा बन रहे फैक्ट्री के टिन शेड को जेसीबी की मदद से हटाया गया। पानी कम पड़ने पर नगर निगम के अधिकारियों ने आसपास से पानी की व्यवस्था की। गांव के लोगों ने ट्यूबवेल से आग बुझाने के लिए पानी भिजवाया।
आसपास का क्षेत्र खाली कराया
इधर, पुलिस-प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आनन-फानन में आसपास के क्षेत्र को खाली कराया, ताकि किसी तरह की जनहानि न हो। बताया जाता है कि फैक्ट्री में रखा सामान जलकर खाक हो गया है। प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुट गया है।
फैक्ट्री में नहीं थे मजदूर
फैक्टी संचालक मो. जावेद कुरैशी ने बताया आज अमावस्या थी, इसलिए आज लेबर नहीं आए थे। यहां 30 से 35 लोग काम करते हैं, दिन और रात की शिफ्ट चलती हैं। जावेद ने बताया कि फैक्ट्री परिसर में लगी डीपी में शॉट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से फैल गई और पूरी फैक्ट्री को चपेट में ले लिया। प्लास्टिक का दाना भरा होने के कारण आग तेजी से भड़की।
यह भी पढ़िए...
गुजरात में हादसा: आधी रात ट्रक की टक्कर के बाद बस में लगी आग...चार लोग जिंदा जले


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।