मध्यप्रदेश के छोटे-छोटे कस्बों में नशे का कारोबार तेजी से पनप रहा है। आलम यह है कि युवा पीढ़ी नशे के सौदागरों के चंगुल में फंसकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर रहे हैं। कोरेक्स, गांजा, चरस के अलावा अब गांव-गांव एमडी ड्रग्स की भी तस्करी शुरू हो गई है।

बिझौली गांव में करोड़ों की एमडी ड्रग्स बरामद
ड्रग्स बनाने वाले कैमिकल, एसिड किए जब्त
मौके से एक चार पहिया वाहन पुलिस को मिला

रीवा। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के छोटे-छोटे कस्बों में नशे का कारोबार तेजी से पनप रहा है। आलम यह है कि युवा पीढ़ी नशे के सौदागरों के चंगुल में फंसकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर रहे हैं। कोरेक्स, गांजा, चरस के अलावा अब गांव-गांव एमडी ड्रग्स की भी तस्करी शुरू हो गई है। तस्कर पुलिस-प्रशासन के लिए चुनौती बन गए हैं। दरअसल, रीवा संभाग के मऊगंज जिले में एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। वहीं रीवा आईजी गौरव राजपूत ने दावा किया है कि यह रीवा जोन में नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। फैक्ट्री को सील कर दिया गया और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
मुंबई तक होती थी तस्करी
पुलिस ने मऊगंज के बिझौली गांव में करोड़ों रुपए कीमत की एमडी ड्रग्स, ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाले कैमिकल, एसिड और अन्य उपकरण जब्त किए हैं। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यहां बनाई जा रही ड्रग्स रीवा से लेकर मुंबई तक सप्लाई की जाती थी।
फैक्ट्री के साथ एक गाड़ी भी जब्त
पुलिस ने बिझौली गावं से करोड़ों रुपए का एमडी ड्रग्स, ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाले कैमिकल, एसिड और अन्य उपकरण जब्त किए हैं। फैक्ट्री के साथ ही एक फोर व्हीलर वाहन भी जब्त किया गया है।
मुंबई तक फैला ड्रग्स का नेटवर्क
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यहां तैयार एमडी ड्रग्स की सप्लाई रीवा से मुंबई तक की जाती थी। आरोपियों से नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस फैक्टरी के पकड़े जाने से रीवा-मध्य प्रदेश से मुंबई तक फैले ड्रग्स के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के कोलार रोड स्थित स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क, सतगढ़ी के भूमिपूजन कार्यक्रम शामिल होकर प्रदेश के औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि भूमिपूजन के साथ ही सागर ग्रुप 100 करोड़ रुपए का निवेश लेकर आया है।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं विचारक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें नमन किया। इसके साथ भोपाल के लालघाटी पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सीएम ने कहा कि समिति सभी सुझावों का अध्ययन कर रही है और उपयोगी सुझावों को अंतिम मसौदे में शामिल किया जा रहा है।
बीमा कंपनियां शुरू में बड़े-बड़े और लुभावने आफर देकर ग्राहक बनाती हैं फिर अगर कोई हादसा हो जाए तो उपभोक्ता के परिजनों को क्लेम के लिए चक्कर लगवाती हैं। या फिर मुआवजा राशि देने से मुकर जाती हैं। इससे पीड़ित अदालत का दरवाजा खटखटाते हैं।
मध्यप्रदेश के छोटे-छोटे कस्बों में नशे का कारोबार तेजी से पनप रहा है। आलम यह है कि युवा पीढ़ी नशे के सौदागरों के चंगुल में फंसकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर रहे हैं। कोरेक्स, गांजा, चरस के अलावा अब गांव-गांव एमडी ड्रग्स की भी तस्करी शुरू हो गई है।
दक्षिण अफ्रीका से आठ और चीते मध्यप्रदेश लाने की तैयारी चल रही है। सभी चीतों को श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में रखा जाएगा। चीतों को लाने की प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य भारत में चीतों की घटती आबादी को फिर से बढ़ाना है। प्रोजेक्ट चीता के तहत 2022 से अब तक कई चीते भारत लाए जा चुके हैं।
वर्ष 2025 में लागू किए गए नए वक्फ अधिनियम के तहत मध्य प्रदेश में वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन राज्य सरकार ने कर दिया है। मध्य प्रदेश पहला राज्य बना है, जिसने अधिनियम के तहत सबसे पहले वक्फ बोर्ड में सदस्यों की तैनाती की गई है। प्रावधान के अनुसार दो हिंदू सदस्यों को भी बोर्ड में शामिल किया है।
मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होने वाले समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक को लेकर सियासत तेज। कांग्रेस ने आदिवासियों और लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े प्रावधानों का किया विरोध।
शिवपुरी में 2500 करोड़ की लागत से भारत का नया डिफेंस हब बनेगा। मिसाइल और अत्याधुनिक हथियारों के निर्माण से हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मोहन भागवत को उज्जैन से अयोध्या तक की अपनी पदयात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। राम मंदिर चंदे में अनियमितताओं के आरोपों और 'चंदा चोरों' के खिलाफ उनकी इस यात्रा की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
विदिशा के गोविंद सिंह आत्महत्या मामले में पूर्व विधायक शशांक भार्गव की अग्रिम जमानत याचिका जबलपुर एमपी/एमएलए कोर्ट ने खारिज की। जानें पूरा मामला और अब क्या हैं उनके विकल्प

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह