मध्यप्रदेश में भी अब अफवाह के चलते पट्रोल के लिए मारी-मारी की स्थिति निर्मित होने लगी है। इंदौर में बीती देर सोशल मीडिया पर फैली एक अफवाह ने कई जगहों पर ईंधन आपूर्ति की पूरी व्यवस्था बिगाड़ दी है। वैश्विक परिस्थितियों के कारण पेट्रोल-डीजल की किल्लत होने की झूठी खबर के चलते बीती रात से ही पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

बीती रात से ही पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
इंदौर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में भी अब अफवाह के चलते पट्रोल के लिए मारी-मारी की स्थिति निर्मित होने लगी है। इंदौर में बीती देर सोशल मीडिया पर फैली एक अफवाह ने कई जगहों पर ईंधन आपूर्ति की पूरी व्यवस्था बिगाड़ दी है। वैश्विक परिस्थितियों के कारण पेट्रोल-डीजल की किल्लत होने की झूठी खबर के चलते बीती रात से ही पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसका नतीजा यह हुआ कि आज यानी बुधवार सुबह शहर के कई प्रमुख पंपों पर स्टॉक पूरी तरह खत्म हो गया। एबी रोड स्थित रसोमा चौराहे के रघुनाथ पंप, लक्ष्मी पंप और पलासिया क्षेत्र सहित कई इलाकों में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध नहीं होने के कारण वाहनों के पहिये थम गए हैं। हालांकि, पंप संचालकों ने स्पष्ट किया है कि शहर में ईंधन की कोई कमी नहीं है, केवल अचानक बढ़ी अत्यधिक खपत के कारण स्टॉक जीरो हुआ है। संचालकों के अनुसार, दोपहर तक तेल के टैंकर पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद वितरण कार्य फिर से सुचारू रूप से शुरू कर दिया जाएगा।
पंपों पर पहुंचे अधिकारी, प्रशासन ने थामा मोर्चा

इंदौर में कल शाम से पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़ ने प्रशासन की नींद उड़ा दी। कल रात में ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मैदान में उतर गए और व्यवस्थाएं संभाली। आज सुबह से भी पेट्रोल पंपों पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तैनात हैं और यह देख रहे हैं कि किसी भी तरह से पेट्रोल और डीजल को लेकर परेशानी न बढ़े। इंदौर के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी पेट्रोल-डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। प्रशासन के निर्देश पर जिले के कई पेट्रोल पंपों को देर रात तक लगातार खुले रखा गया, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
सुबह से मांगलिया से निकले ट्रक
जिला आपूर्ति नियंत्रक एम. एल. मारू ने बताया कि जिले में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। वर्तमान में जिले में प्रतिदिन लगभग 10 लाख लीटर पेट्रोल और 15 लाख लीटर डीजल की खपत होती है, जबकि पंपों पर करीब 42 लाख लीटर पेट्रोल और 65 लाख लीटर डीजल का स्टॉक मौजूद है। इसके अलावा मांगलिया डिपो से लगातार ईंधन की आपूर्ति भी जारी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में पेट्रोल-डीजल की किसी प्रकार की कमी नहीं है। आम उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता अनुसार ही ईंधन भरवाएं।
देवास में किसानों ने लगाए आरोप
देवास में सुबह से पेट्रोल पंप पर कतार देखने को मिली। लोग अधिक मात्रा में पेट्रोल-डीजल ले रहे। ग्रामीण अंचल में किसानों का आरोप है कि उन्हें पर्याप्त डीजल नही मिल पा रहा। प्रशासन का दावा है कि स्टॉक पर्याप्त है। लोग अफवाहों से बचें।
कई पेट्रोल पंप पर लिमिट तय
कई पेट्रोल पंपों पर भीड़ को देखते हुए लिमिट तय कर दी गई है। यहां पर दो पहिया वाहन चालकों को 200 रुपये से ज्यादा का पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है। भीड़भाड़ वाले पेट्रोल पंप पर पुलिस भी तैनात की गई है। बैंक नोट प्रेस थाना के सामने स्थित रिलायंस के पेट्रोल पंप पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी हुई हैं। 200 रुपए से अधिक का पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है। इंदौर-देवास के बाद बड़वानी में भी सुबह से पेट्रोल पंपों पर कतार लग गई। अफवाह के चलते लोग पंपों पर पेट्रोल डलवाने पहुंचे।
खंडवा में पंपों पर लोगों की भीड़ बढ़ी

खंडवा शहर में रात पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर अफवाहों ने ऐसा माहौल बना दिया कि पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पश्चिम एशिया में युद्ध की आशंका और सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों के कारण लोग घबराकर जरूरत से कई गुना अधिक पेट्रोल-डीजल भरवाने लगे। हालात यह रहे कि कई पंपों के टैंक कुछ ही घंटों में खाली हो गए और रात तक जिले के दस से अधिक पंप बंद करने पड़े।
शाजापुर में मची हलचल
शाजापुर में रात शहर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अचानक हलचल मच गई। पांच पेट्रोल पंपों में से तीन राधा पंप, बस स्टैंड पंप और बेरछा रोड स्थित एचपी पंप ने कंपनी को अग्रिम भुगतान नहीं भेजा था, जिससे तेल कंपनी ने उनकी आपूर्ति रोक दी। यह जानकारी फैलते ही शेष दो पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई लोग घंटों लाइन में खड़े रहे।
उज्जैन में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़
रात उज्जैन शहर में पेट्रोल पंपों पर अचानक असामान्य भीड़ देखने को मिली। शाम होते ही बड़ी संख्या में लोग अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल कराने पंपों पर पहुंचने लगे। कुछ ही देर में कई पंपों पर लंबी कतारें लग गईं। पंप संचालक भी अचानक बढ़ी इस भीड़ को देखकर हैरान रह गए। बाद में स्थिति स्पष्ट हुई कि सोशल मीडिया पर पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैली अफवाहों के कारण लोगों में डर का माहौल बन गया था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।
सतना जिले में पांच स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। कोठी सीएचसी को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, सिंहपुर और परसमनिया को सीएचसी बनाने का प्रस्ताव है।
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।