देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज इंदौर पहुंचीं। देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनका स्वागत किया। वहीं मुख्यमंत्री ने इंदौर पहुंचने पर वीर हनुमान मंदिर स्थित ऐतिहासिक बावड़ी का अवलोकन किया।

विमानतल पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की आगवानी
बैतूल-ग्वालियर और श्योपुर भी जाएंगी राष्ट्रपति मुर्मू
प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पुलिस बल रहा तैनात

इंदौर। स्टार समाचार वेब
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज इंदौर पहुंचीं। देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति के मध्य प्रदेश दौरे से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर एक पोस्ट की, जिसमें लिखा कि- संस्कृति, संस्कार और कला की पावन धरा मध्य प्रदेश में राष्ट्रपति मुर्मू का मध्य प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत करता हूं। राष्ट्रपति मुर्मू एयरपोर्ट से सीधे ओंकारेश्वर के लिए रवाना हुईं, जहां वे ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन और पूजन करेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर ओंकारेश्वर और इंदौर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने इंदौर पहुंचने पर वीर हनुमान मंदिर स्थित ऐतिहासिक बावड़ी का अवलोकन किया।

ग्वालियर-श्योपुर भी जाएंगी
दरअसल, राष्ट्रपति का यह दौरा 18 से 22 जून तक चलेगा। 19 जून को वे अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष जागरुकता कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद वे बैतूल-ग्वालियर और श्योपुर में आयोजित विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों में भाग लेंगी।
ओंकारेश्वर में ट्रैफिक व्यवस्था लागू
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए इंदौर और ओंकारेश्वर में प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा के मुताबिक एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्रों को अस्थायी रूप से नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। वहीं 17 से 19 जून तक कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। ओंकारेश्वर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग पार्किंग और बसों की व्यवस्था की गई है।
भारी वाहनों का रूट बदला
इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर चलने वाले भारी मालवाहक वाहनों को डायवर्ट किया है। इंदौर से खंडवा जाने वाले भारी वाहन तेजाजी नगर, महू, मानपुर, धामनोद, खरगोन, भीकनगांव और देशगांव होते हुए खंडवा जाएंगे। सिमरोल से आने वाले वाहन मंडलेश्वर, कसरावद, खरगोन, भीकनगांव और देशगांव होकर खंडवा पहुंचेंगे। बड़वाह से आने वाले वाहन मंडलेश्वर, कसरावद, खरगोन और भीकनगांव के रास्ते खंडवा जाएंगे।
इंदौर में त्रिस्तरीय सुरक्षा
राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने इंदौर विमानतल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की थी। राष्ट्रपति के दौरे के तय प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विमानतल पर पुलिस बल तैनात रहा। यात्रियों की जांच भी आम दिनों की तुलना में अधिक की जा रही थी। सुबह जिन यात्रियों की उड़ानें थीं, वे भी विमानतल पर समय से पहले पहुंच गए।
यह भी पढ़िए....
मध्यप्रदेश: कूनो नेशनल पार्क में बोत्सवाना से आए चीतों को आजाद करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 परीक्षा पास करने वाले हजारों अभ्यर्थियों ने लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) का घेराव किया। कटऑफ डेट के कारण मेरिट में पहला स्थान पाने वाली वर्षा मुजाल्दा सहित हजारों छात्र अपात्र घोषित किए गए हैं।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भिंड और दतिया जिलों में सिंध नदी पर चल रहे अवैध रेत खनन पर मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है।
इंदौर अवंतिका गैस पाइपलाइन विस्फोट मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान जूनी इंदौर के एसडीएम ने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। कोर्ट ने मुआवजे और इलाज पर 27 अगस्त को अगली सुनवाई तय की है।
सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन के लिए भोपाल पुलिस लाइन में चल रहे प्रशिक्षण के पांचवें दिन अधिकारियों को तनाव प्रबंधन, सॉफ्ट स्किल, सोशल मीडिया और सुरक्षा योजना की विशेष ट्रेनिंग दी गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा दौरे पर शिकायतों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर सख्त एक्शन लिया है। साथ ही 'जन-विश्वास अभियान' और नई भर्तियों को लेकर बड़ी घोषणाएं कीं।
बहुचर्चित बेला गांव दोहरो हत्याकांड में सात साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। चतुर्थ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेश सिंह जमरा की अदालत ने दोनों आरोपियों रामसेवक कुशवाह और राघवेन्द्र उर्फ कालू रावत को हत्याकांड में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
मुख्यमंत्री ने संस्थान की विभिन्न प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। मैकेनिकल लैब में उन्होंने सीआरडीआई फोर-स्ट्रोक डीजल इंजन की कार्यप्रणाली समझी और लेथ मशीन पर कुशलता से काम कर रही छात्राओं की सराहना की। सीएम ने छात्राओं से उनके प्रशिक्षण, भविष्य के संकल्पों और शासकीय योजनाओं से मिल रहे लाभ पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है और वैश्विक मंच पर भारत की साख मजबूत हुई है। अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार भी गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। आटा चक्की के लिए बिजली कनेक्शन लगवाने के नाम पर रिश्वत मांग रहे विद्युत विभाग के एक लाइनमैन को ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की रकम हाथ में आते ही लोकायुक्त की टीम ने आरोपी को धर दबोचा।
मध्य प्रदेश में जून-जुलाई 2027 में होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग इस बार पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के चुनाव भी मतपत्र की जगह ईवीएम से कराने की तैयारी कर रहा है।