×

मध्यप्रदेश: ईद पर भोपाल में अमेरिका-इजरायल मुर्दाबाद के लगे नारे

रमजान के 30 रोजे पूरे होने के बाद आज यानी शनिवार को प्रदेशभर में ईद-उल-फितर मनाई जा रही है। भोपाल में गुरुवार को चांद नजर नहीं आने के बाद शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने 21 मार्च यानी शनिवार को ईद मनाने का एलान किया था। भोपाल के ईदगाह में सुबह 7:30 बजे पहली नमाज अदा हुई।

By: Arvind Mishra

Mar 21, 202610:05 AM

view6

view0

मध्यप्रदेश: ईद पर भोपाल में अमेरिका-इजरायल मुर्दाबाद के लगे नारे

भोपाल के ईदगाह में सुबह 7:30 बजे पहली नमाज अदा हुई।

  • शिया समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज के बाद जताया विरोध
  • काली पट्टी बांधकर सादे और पुराने कपड़ों में पहुंचे इमामबाड़ा

भोपाल। स्टार समाचार वेब

रमजान के 30 रोजे पूरे होने के बाद आज यानी शनिवार को प्रदेशभर में ईद-उल-फितर मनाई जा रही है। भोपाल में गुरुवार को चांद नजर नहीं आने के बाद शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने शनिवार को ईद मनाने का एलान किया था। भोपाल के ईदगाह में सुबह 7:30 बजे पहली नमाज अदा हुई। इसके बाद जामा मस्जिद में 7:45 बजे, ताज-उल मसजिद में 8 बजे और मोती मस्जिद में 8:15 बजे नमाज हुई। ताज-उल-मसाजिद में मौलाना हस्सान साहब की सरपरस्ती में खास दुआ कराई गई। इस मौके पर बड़ी तादाद में नमाजियों ने शिरकत की। वहीं भोपाल में ईद के मौके पर शिया समुदाय ने फतेहगढ़ इमामबाड़ा में काली ईद मनाते हुए विरोध दर्ज कराया। नमाज के दौरान और बाद में अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारे लगे। 

खामेनेई को दी श्रद्धांजलि

लोग काली पट्टी और सादे कपड़ों में पहुंचे, जिससे गम का माहौल दिखा। इमामबाड़ा में आयतुल्लाह अली खामेनेई की तस्वीर रखकर श्रद्धांजलि दी गई। तकरीर में मौलाना राजी उल हसन ने जुल्म के खिलाफ खड़े होने की बात कही। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के रुख का जिक्र करते हुए उनके विचारों की सराहना भी की।

नमाज के दौरान उमड़ी भारी भीड़

भोपाल के ईदगाह में सुबह 7:30 बजे पहली नमाज अदा हुई, जिसके बाद जामा मस्जिद में 7:45 बजे, ताज-उल मसाजिद में 8 बजे और मोती मस्जिद में 8:15 बजे नमाज हुई। भीड़ इतनी ज्यादा रही कि कई जगह मस्जिदों के अंदर जगह कम पड़ गई और लोगों को सड़कों पर नमाज अदा करनी पड़ी।

पुलिस तैनात, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

ईद के मौके पर शहर के प्रमुख इलाकों में पुलिस बल तैनात रहा। ईदगाह और बड़ी मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

ट्रैफिक डायवर्जन, कई रास्तों पर रोक

भीड़ को देखते हुए भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 6 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू किए। लोगों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई। ईद से पहले पुराने भोपाल के बाजार पूरी तरह सज गए। कपड़े, मिठाई और सेवइयों की दुकानों पर देर रात तक भीड़ रही, जिससे त्योहार का उत्साह चरम पर रहा।

सकलैनी जामा मस्जिद में दो जमात

अशोका गार्डन स्थित सकलैनी जामा मस्जिद में हर साल की तरह इस बार भी दो जमात में नमाज हुई। पहली नमाज सुबह 7:45 बजे हुई। दूसरी 8:30 बजे अदा हुई। मस्जिद कमेटी के अनुसार यहां दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

रतलाम: शहर काजी ने अदा कराई नमाज

रतलाम के लक्कड़पीठा स्थित पुरानी ईदगाह में शहर काजी अहमद अली ने ईद-उल-फितर की विशेष नमाज कराई। बच्चों से लेकर बड़ों तक में त्योहार को लेकर भारी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर महापौर प्रह्लाद पटेल, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने ईदगाह पहुंचकर सभी को गले मिलकर मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया।

भिंड: देश में अमन-चैन की मांगी दुआ

भिंड शहर की मस्जिदों में शनिवार सुबह ईद-उल-फितर की नमाज हुई। अकीदतमंदों ने सामूहिक रूप से देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। इस अवसर पर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जामा मस्जिद पहुंचकर नमाजियों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

रायसेन : देश में खुशहाली के लिए दुआ मांगी

रायसेन में ईदगाह पर ईद की विशेष नमाज अदा की गई। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग इसमें शामिल हुए। देश की खुशहाली के लिए दुआ मांगी।  

इंदौर: यहूदी और विदेशी सामान का बॉयकॉट कर अपनाएं स्वेदशी

इधर, इंदौर में सदर बाजार में ईद की नमाज के दौरान शहर काजी डॉ. सैयद इशरत अली ने बड़ा बयान दिया। समाजजनों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यहूदी और विदेशी सामान का बॉयकॉट कर स्वेदशी सामान अपनाएं। ईद की मुख्य नमाज सदर बाजार ईदगाह पर सुबह 9.45 पर हुई। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

मध्यप्रदेश: विधानसभा में पहली बार तीन राज्यों के युवा ‘माननीय’ करेंगे मंथन

मध्यप्रदेश: विधानसभा में पहली बार तीन राज्यों के युवा ‘माननीय’ करेंगे मंथन

देशभर में अपने नवाचारों के लिए चर्चित मध्यप्रदेश विधानसभा एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, राज्य विधानसभा पहली बार युवा विधायकों का सम्मेलन करने जा रही है। खास बात यह है कि सम्मेलन में मध्य प्रदेश सहित राजस्थान और छत्तीसगढ़ के 70 से ज्यादा विधायक शामिल होंगे।

Loading...

Mar 21, 202611:54 AM

भोपाल: हैरी बॉक्सर बोल रहा हूं, दस करोड़ भेजो वरना जान से मार दूंगा

भोपाल: हैरी बॉक्सर बोल रहा हूं, दस करोड़ भेजो वरना जान से मार दूंगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र में रंगदारी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें बदमाश ने खुद को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मेम्बर बताया और एक ज्वेलर से 10 करोड़ रुपए की डिमांड की है। पैसे न देने पर कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी गई है।

Loading...

Mar 21, 202611:10 AM

मध्यप्रदेश: कार में लगी आग, दरवाजा लॉक, डॉक्टर की पत्नी की जिंदा जली

मध्यप्रदेश: कार में लगी आग, दरवाजा लॉक, डॉक्टर की पत्नी की जिंदा जली

मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। सागर-दमोह मार्ग पर चना टोरिया टोल प्लाजा के पास एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। इस भीषण अग्निकांड में गढ़ाकोटा के मशहूर डॉक्टर नीलेश पटेल की पत्नी की कार के अंदर ही जिंदा जलने से मौत हो गई।

Loading...

Mar 21, 202610:35 AM

मध्यप्रदेश: ईद पर भोपाल में अमेरिका-इजरायल मुर्दाबाद के लगे नारे

मध्यप्रदेश: ईद पर भोपाल में अमेरिका-इजरायल मुर्दाबाद के लगे नारे

रमजान के 30 रोजे पूरे होने के बाद आज यानी शनिवार को प्रदेशभर में ईद-उल-फितर मनाई जा रही है। भोपाल में गुरुवार को चांद नजर नहीं आने के बाद शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने 21 मार्च यानी शनिवार को ईद मनाने का एलान किया था। भोपाल के ईदगाह में सुबह 7:30 बजे पहली नमाज अदा हुई।

Loading...

Mar 21, 202610:05 AM

रीवा में सरकारी विभागों पर 62 करोड़ बिजली बिल बकाया, कनेक्शन कटने की चेतावनी

रीवा में सरकारी विभागों पर 62 करोड़ बिजली बिल बकाया, कनेक्शन कटने की चेतावनी

रीवा जिले में सरकारी विभागों पर 62 करोड़ से अधिक बिजली बिल बकाया है। समय पर भुगतान न होने पर बिजली कंपनी ने कनेक्शन काटने की चेतावनी दी, विभागों में हड़कंप मच गया है।

Loading...

Mar 20, 20264:27 PM