रक्षाबंधन पर्व से पहले उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। परंपरा के अनुसार देश-दुनिया में रक्षाबंधन मनाए जाने से पहले सबसे पहली राखी राजाधिराज भगवान महाकालेश्वर को अर्पित की जाएगी।

शृंगार के बाद 2 फीट की भव्य राखी बांधी जाएगी
उज्जैन में बाबा महाकाल को बंधेगी सबसे पहली राखी

उज्जैन। स्टार समाचार वेब
रक्षाबंधन पर्व से पहले उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। परंपरा के अनुसार देश-दुनिया में रक्षाबंधन मनाए जाने से पहले सबसे पहली राखी राजाधिराज भगवान महाकालेश्वर को अर्पित की जाएगी। श्रावण मास के अंतिम दिन भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक कर विशेष शृंगार किया जाएगा और पुजारी परिवार की महिलाओं द्वारा तैयार की गई विशेष राखी अर्पित की जाएगी। रक्षाबंधन के दिन तड़के 3 बजे होने वाली भस्म आरती में भगवान महाकाल का जल, दूध, दही, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद सूखे मेवों और भांग से बाबा महाकाल का विशेष शृंगार किया जाएगा। इसके बाद पुजारी परिवार की महिलाओं द्वारा तैयार की गई विशेष राखी भगवान महाकाल को अर्पित की जाएगी। मान्यता के अनुसार भगवान महाकाल कालजयी हैं और भद्रा या मुहूर्त के बंधन से परे माने जाते हैं। इसलिए सबसे पहले बाबा महाकाल को राखी अर्पित कर सृष्टि के कल्याण की कामना की जाएगी।
8 दिन से तैयार हो रही विशेष राखी
परंपरा के अनुसार पुजारी परिवार की महिलाएं बाबा महाकाल के लिए विशेष रक्षासूत्र तैयार करती हैं। इस बार करीब 2 फीट लंबी राखी बनाई जा रही है। इसे रेशम के धागों, स्पंज, आभूषणों और विशेष वस्त्रों से सजाया जा रहा है। पुजारी परिवार की महिलाओं के अनुसार राखी तैयार करने में करीब 8 दिन का समय लगता है। इस दौरान श्रावण माह के उपवास और मंगल गीतों के बीच पूरी श्रद्धा और पवित्रता के साथ रक्षासूत्र तैयार किया जाता है।
लगेगा सवा लाख लड्डुओं का महाभोग
रक्षाबंधन और श्रावण महोत्सव के समापन के अवसर पर बाबा महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का महाभोग लगाया जाएगा। पंडित राजेश शर्मा, पंडित ओम गुरु और पंडित आकाश सहित पुजारी परिवार की ओर से इसकी तैयारियां की जा रही हैं। सवा लाख लड्डुओं के निर्माण में करीब 15 क्विंटल बेसन, 10 क्विंटल शुद्ध घी, 15 क्विंटल शक्कर बूरा और 2 क्विंटल मेवे के साथ इलायची का उपयोग किया जा रहा है। लड्डुओं के निर्माण में सामग्री की शुद्धता और पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
श्रद्धालुओं को वितरित होगा महाप्रसाद
28 अगस्त को भस्म आरती के दर्शन करने वाले और दिनभर बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को सवा लाख लड्डुओं का महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। मंदिर परिसर में रक्षाबंधन को लेकर विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। ऐसी महिलाएं और बहनें, जिनके भाई नहीं हैं, वे भी बाबा महाकाल को अपना भाई मानकर मंदिर पहुंचेंगी और उन्हें रक्षासूत्र बांधेंगी। मान्यता और आस्था से जुड़ी इस परंपरा के चलते रक्षाबंधन के दिन महाकाल मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
25 अक्टूबर का मूलांक फल (Mulank Phal) पढ़ें। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानें करियर, वित्त और स्वास्थ्य का हाल।
25 अक्टूबर का दैनिक राशिफल। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, धन, स्वास्थ्य और लव लाइफ का पूरा हाल।
25 अक्टूबर 2026 के पंचांग के अंतर्गत जानें आज की तिथि शुक्ल चतुर्दशी, नक्षत्र रेवती, राहुकाल का समय, अभिजित मुहूर्त और शरद पूर्णिमा से जुड़ी संपूर्ण ज्योतिषीय गणना।
24 October 2024 Mulank Rashifal: जानिए अपनी जन्मतिथि (मूलांक 1 से 9) के अनुसार 24 अक्टूबर 2024 का दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल। जानें कैसा रहेगा आपका करियर, धन लाभ, सेहत और शुभ उपाय।
24 October 2024 Rashifal in Hindi: जानिए 24 अक्टूबर 2024 का दैनिक राशिफल। मेष से मीन राशि तक के जातकों के लिए नौकरी, व्यापार, धन लाभ, सेहत और लव लाइफ से जुड़ी ज्योतिषीय भविष्यवाणियां और अचूक उपाय।
24 अक्टूबर 2026 का विस्तृत हिंदू पंचांग। जानें शनिवार की तिथि, नक्षत्र, योग, अभिजित मुहूर्त, राहुकाल का समय और ग्रहों की चाल की पूरी जानकारी।
करवा चौथ 2026 की सही तिथि, पूजा मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और व्रत के जरूरी नियम जानें। जानिए सरगी, निर्जला व्रत, सोलह श्रृंगार और कथा का क्या महत्व है।
23 अक्टूबर 2026 का मूलांक फल: जानें आज अंक ज्योतिष के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। मूलांक 1 से 9 तक के करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति का विस्तृत दैनिक भविष्यफल पढ़ें।
23 अक्टूबर 2026 दैनिक राशिफल: जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन से लेकर मीन राशि वालों का भाग्य, करियर, सेहत, आर्थिक स्थिति और शुभ अंक-रंग विस्तार से।