मध्यप्रदेश के इंदौर की राजनीति के दिग्गज और कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे पूर्व विधायक का आज को निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे। जोशी पिछले कुछ समय से बीमारी से जूझ रहे थे। वहीं सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। निधन की खबर आते ही शहर के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है।

लंबे समय से थे बीमार, पानी वाले बाबा के नाम से थी पहचान
शहर के राजनीतिक नेताओं व संगठनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
इंदौर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के इंदौर की राजनीति के दिग्गज और कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे पूर्व विधायक का आज को निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे। जोशी पिछले कुछ समय से बीमारी से जूझ रहे थे। वहीं सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। निधन की खबर आते ही शहर के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। दरअसल, कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्विन जोशी का शुक्रवार को निधन हो गया। इस बात की पुष्टि उनके करीबी रिश्तेदारों ने की है। सुबह अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सांस और पैरों की बीमारी से थे परेशान
अश्विन जोशी पिछले कुछ समय से सांस लेने में तकलीफ और पैरों की बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी और उनका इलाज भी चल रहा था। सुबह स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
तीन बार रहे कांग्रेस विधायक
अश्विन जोशी इंदौर की तीन नंबर विधानसभा सीट से लगातार तीन बार कांग्रेस के विधायक रहे थे। उनकी पहचान कांग्रेस के जमीनी और सक्रिय नेताओं में होती थी। हालांकि दस साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा नेता उषा ठाकुर से हार का सामना करना पड़ा था।
राजनीतिक दलों ने दी श्रद्धांजलि
अश्विन जोशी के निधन की खबर सामने आते ही शहर के राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को कांग्रेस के लिए बड़ी क्षति बताया।
भाजपा की लहर में जीते थे चुनाव
अश्विन जोशी ने वर्ष 1998 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उस साल भाजपा की लहर थी, लेकिन जोशी ने भाजपा उम्मीदवार गोपी नेमा को चुनाव हरा दिया। इसके बाद वे लगातार तीन बार कांग्रेस के विधायक रहे। क्षेत्र में पानी वाले बाबा के नाम से मशहूर थे। तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र में जलसकंट रहता था। वे टैंकरों से वार्डों में पानी बंटवाते थे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री कलमाड़ी का निधन... 81 की उम्र में ली आखिरी सांस


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। शासन स्तर पर मिल रही लगातार शिकायतों और कामकाज की समीक्षा के बाद, सरकार 10 से अधिक जिलों के कलेक्टरों को बदलने की तैयारी कर रही है।
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।