राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आज मध्यप्रदेश में में 5 साल तक की उम्र के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल जिले के कुकरू में बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल के कुकरू में बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई।
सीएम ने बैतूल में बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा
शहर में 2710 बूथ, रेलवे ने बनाए 22 विशेष केंद्र
स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर और ट्रेनों तक पहुंची

भोपाल। स्टार समाचार वेब
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आज मध्यप्रदेश में में 5 साल तक की उम्र के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल जिले के कुकरू में बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कुकरू में पल्स पोलियो सेंटर पर नन्ही बालिका को गोद में उठाकर दुलार भी किया। इधर, राजधानी भोपाल में 3.32 लाख बच्चों को पोलियो रोधी खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 2710 बूथ बनाए गए हैं। वहीं पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल ने भी 28 से 30 जून तक विशेष अभियान चलाते हुए रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में 22 पोलियो बूथ एवं मोबाइल टीमें तैनात की हैं।
विशेष मोबाइल टीमें गठित
राजधानी भोपाल में में आंगनवाड़ी केंद्रों, सरकारी एवं निजी अस्पतालों के अलावा शॉपिंग मॉल, प्रमुख बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट पर भी पोलियो बूथ बनाए गए हैं, ताकि जिले से बाहर जाने वाले और यहां आने वाले प्रत्येक 5 वर्ष तक के बच्चे को दवा पिलाई जा सके। हाई रिस्क क्षेत्रों जैसे ईंट भट्टों, क्रेशर, निर्माण स्थलों और घुमक्कड़ आबादी तक पहुंचने के लिए विशेष मोबाइल टीमें गठित की गई हैं।
रेलवे कॉलोनियों और ट्रेनों में विशेष व्यवस्था
पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल ने भोपाल, इटारसी, बीना, गुना, गंजबासौदा सहित प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर 22 पोलियो टीकाकरण बूथ स्थापित किए हैं। साथ ही विशेष मोबाइल टीमें झेलम एक्सप्रेस, पंजाब मेल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, राजकोट एक्सप्रेस, कर्नाटक एक्सप्रेस, कामायनी एक्सप्रेस और मालवा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में यात्रा कर रहे 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को चलती ट्रेन में ही पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। रेलवे कॉलोनियों और पैसेंजर ट्रेनों में भी विशेष व्यवस्था की गई है।
पोलियो की खुराक पिलाना जरूरी
भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि भारत के पड़ोसी देशों में अभी भी पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में हर बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाना बेहद जरूरी है। मैं अभिभावकों से अपील करता हूं कि वे अभियान के पहले दिन ही अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर दवा अवश्य पिलाएं। वहीं रेल प्रशासन ने भी यात्रियों और रेल कर्मचारियों से अपने बच्चों को अभियान का लाभ दिलाने की अपील की है।

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आज मध्यप्रदेश में में 5 साल तक की उम्र के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल जिले के कुकरू में बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में रात्रि ग्रामीण शानु मंगल भुसुमकर के निवास पर भोजन किया। मुख्यमंत्री ने परिजनों के साथ श्रीअन्न से बना भोजन भी ग्रहण किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीण परिवार और आसपास के ग्रामीणों की प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहा।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) के अधिकारियों का बड़ा तबादला आदेश जारी किया है। गृह विभाग की ओर से देर रात जारी आदेश में डीएसपी स्तर के 65 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के नगर पुलिस अधीक्षकों (सीएसपी) और एसडीओपी की नई पदस्थापना की गई है।
महाकाल की नगरी उज्जैन में आगामी सिंहस्थ-2028 को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सीएम ने कहा- उज्जैन की विशेषता यह है कि यह नगरी स्वयं लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्रदान करना प्रशासन और समाज की साझा जिम्मेदारी है।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में पति इतना आक्रोशित हो गया कि उसने अपने दो मासूम बच्चों व पत्नी को कुल्हाड़ी से काट दिया और खुद भी ट्रेन से जाकर कट गया। यह घटना माता बसैया थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव की है।
मध्य प्रदेश में तेज आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत। बालाघाट और देवास में हुए हादसों और प्रदेश के तापमान में आई गिरावट के साथ मानसून के ताजा अपडेट्स यहाँ जानें।
भोपाल जिला प्रशासन ने केरवा डैम के पास अवैध रूप से काटी गई 125 करोड़ की कॉलोनियों पर की बड़ी कार्रवाई। जानें मेंडोरी और बरखेड़ी बाज्याफत में हुई तोड़फोड़ का पूरा विवरण।
मध्य प्रदेश के धार में मुहर्रम पर सरकारी इमामबाड़े का ताला खुला। प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच दो पक्षों में झड़प, सन्नू चाचा के साथ मारपीट के बाद 5 लोगों पर BNS के तहत मुकदमा।
मैहर में 111 अपात्र व्यक्तियों को बीपीएल सूची में शामिल कर योजनाओं का लाभ दिलाने के मामले में ईओडब्ल्यू ने दो पूर्व सीईओ समेत छह अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
रीवा स्कूल शिक्षा विभाग में 23 वर्ष पहले लेखापालों को नियम विरुद्ध अन्वेषक पद पर पदोन्नति देने का मामला हाईकोर्ट में खारिज हो गया। कर्मचारियों को मूल पद पर लौटना होगा, हालांकि वेतन वसूली से राहत मिली है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह