बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। बीती देर रात गंगा नदी पार करते समय एक छोटी नाव पलट गई, जिससे 13 बच्चों की मौत हो गई। मरने वाले सभी बच्चों की उम्र 6 से 18 वर्ष के बीच है। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार की 7 बच्चियों की जान चली जाने से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

15 साल की चांदनी ने बचाईं दो की जान
चिराग पासवान के संसदीय क्षेत्र में हादसा
पटना। स्टार समाचार वेब
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। बीती देर रात गंगा नदी पार करते समय एक छोटी नाव पलट गई, जिससे 13 बच्चों की मौत हो गई। मरने वाले सभी बच्चों की उम्र 6 से 18 वर्ष के बीच है। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार की 7 बच्चियों की जान चली जाने से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। घटना वैशाली जिला (केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का संसदीय क्षेत्र), राघोपुर प्रखंड के रामपुर श्यामचंद पंचायत के भगतान टोला के पास हुई है। हादसे में कुल 13 बच्चों की मौत, जिनमें 7 बच्चियां एक ही परिवार की थीं। एक छोटी सी जर्जर नाव पर क्षमता से अधिक (लगभग 22 से 25 लोग) सवार होकर लोग तेरहवीं के भोज में शामिल होने जा रहे थे। वहीं 15 साल की साहसी लड़की चांदनी कुमारी ने अपनी जान जोखिम में डालकर तैरते हुए अपने बड़े भाई के दो बच्चों की जान बचाई। पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चार घायलों का इलाज जारी है।

तेरहवीं के भोज में जा रहे थे ग्रामीण
रामपुर श्यामचंद पंचायत के भगतान टोला स्थित माता महारानी स्थान के पास सिंघेश्वर राय के घर तेरहवीं का भोज था। इसी में शामिल होने के लिए ग्रामीण एक छोटी नाव से गंगा नदी पार कर रहे थे। यह नाव काफी जर्जर थी और पूर्व मुखिया द्वारा 2-3 साल पहले दी गई थी, जिसकी स्थिति खराब होने के बावजूद प्रशासन को सूचना देने पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
चांदनी की सूझबूझ से बचीं दो जान
हादसे की शिकार हुईं 15 वर्षीय चांदनी कुमारी ने बताया कि नाव चलने के महज आधे घंटे के भीतर ही यह हादसा हो गया। नाव पर 25 लोग सवार थे। हादसे के वक्त चांदनी ने हिम्मत दिखाते हुए तैरकर दो बच्चों (अपने बड़े भाई के बच्चों) को सुरक्षित बाहर निकाला। अस्पताल में इलाज के बाद अब वह स्वस्थ है।
प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने खुद ही सूझबूझ दिखाते हुए मोटी रस्सी, लकड़ी और खाट के सहारे कई लोगों को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शी और बचाव कार्य में जुटे रवि यादव ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा-नदी पार करते समय नाव बीच धारा में टूटकर डूब गई। हमने गांव वालों की मदद से पूरी कोशिश की, लेकिन सभी को नहीं बचाया जा सका। प्रशासन को समय पर सूचना दी गई थी, लेकिन वे एक घंटे बाद पहुंचे।
परिजनों का पीएम कराने से इंकार
हादसे के बाद सभी 13 बच्चों के शव जैसे ही एंबुलेंस से गांव पहुंचे, वहां कोहराम मच गया। परिवारों की चीख-पुकार से पूरा गांव गमगीन हो गया है। हंगामे और तनाव की आशंका को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। परिजनों ने बच्चों के पोस्टमॉर्टम कराने से साफ इंकार कर दिया है।

पराली जलाने का मौसम चरम पर पहुंचने से पहले केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और एनसीआर क्षेत्र को सख्त निर्देश दिए हैं। केंद्र ने इन राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मिशन मोड में काम करने को कहा है।
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। बीती देर रात गंगा नदी पार करते समय एक छोटी नाव पलट गई, जिससे 13 बच्चों की मौत हो गई। मरने वाले सभी बच्चों की उम्र 6 से 18 वर्ष के बीच है। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार की 7 बच्चियों की जान चली जाने से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी के खिलाफ एमपी/एमएलए कोर्ट में सुनवाई पूरी। 26 अक्टूबर 2026 को आएगा फैसला।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR), जंतर-मंतर बैन और मेट्रो पाबंदियों से जुड़ी सभी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 15 अक्टूबर को एक साथ सुनवाई करेगा। जानिए CJI सूर्यकांत की पीठ का पूरा फैसला।
दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया भारत की प्रतिभा और किफायती दवाओं पर भरोसा करती है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज शाम अपने आवास पर 'इंडिया' गठबंधन के सांसदों को हाई टी के लिए बुलाया है। बैठक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, 'वोट चोरी' के विरोध और एसआईआर (SIR) के मुद्दे पर आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
दिल्ली में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर पुलिस ने दर्ज की FIR। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत 11 नेताओं की याचिका में सुप्रीम कोर्ट ने निकाली कमियां।
केंद्र सरकार ने 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं। ओम प्रकाश माथुर को केरल, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, राजेंद्र आर्लेकर को तमिलनाडु, बृज मोहन राम को ओडिशा, ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। पढ़ें पूरी सूची।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह