सिनेमाघरों में रजनीकांत का जादू एक बार फिर सिर चढ़कर बोल रहा है। दृश्यम-3 को पहले ही दिन पछाड़ने के बाद अब जेलर-2 ने दूसरे ही दिन 2026 की बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं। दो दिनों में 97 करोड़ रुपए के ओवरसीज कलेक्शन के साथ फिल्म ने धुरंधर-2 का बड़ा रिकॉर्ड मात दे दी है।

बॉक्स आफिस पर छाई रजनीकांत की जेलर-2
हिंदी में फिल्म ने 6.40 करोड़ तक कमा लिए
कन्नड़ में कलेक्शन सुस्त, 70 लाख कमाए
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
सिनेमाघरों में रजनीकांत का जादू एक बार फिर सिर चढ़कर बोल रहा है। दृश्यम-3 को पहले ही दिन पछाड़ने के बाद अब जेलर-2 ने दूसरे ही दिन 2026 की बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं। दो दिनों में 97 करोड़ रुपए के ओवरसीज कलेक्शन के साथ फिल्म ने धुरंधर-2 का बड़ा रिकॉर्ड मात दे दी है। वहीं घरेलू बॉक्स आफिस पर भी फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बेहद करीब पहुंच गई है। दरअसल, 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रजनीकांत की एक्शन थ्रिलर फिल्म जेलर-2 घरेलू और वर्ल्डवाइड बॉक्स आफिस पर बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रही है।
वर्ल्डवाइड बॉक्स आफिस पर तहलका
नेल्सन के निर्देशन में बनी फिल्म जेलर 2 दुनियाभर में बॉक्स आफिस पर बहुत ही तेज रफ्तार से दौड़ रही है। पहले दिन जहां रजनीकांत-विद्या बालन स्टारर फिल्म ने वर्ल्डवाइड 125 करोड़ की कमाई की थी, तो वहीं दूसरे दिन जेलर 2 की कमाई का ये आंकड़ा 200 करोड़ के पार हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेलर 2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स आफिस पर अब तक 210.65 करोड़ तक की कमाई कर ली है।
धुरंधर-2 का तोड़ चुकी विदेशी बॉक्स आफिस रिकॉर्ड
जेलर-2 विदेशों में कितना अच्छा परफॉर्म कर रही है। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही विदेशी बॉक्स आफिस पर धुरंधर 2 को मात दे दी थी। रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर 2 ने ओवरसीज मार्केट में जहां दो दिन में 64 करोड़ का कलेक्शन किया था, तो वहीं रजनीकांत की मूवी दो दिन में ही ये कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है। जेलर ने महज 2 दिनों के अंदर ओवरसीज मार्केट में 97 करोड़ की कमाई कर ली है।
घरेलू बॉक्स आफिस पर 100 करोड़
फिल्म जेलर-2 को भारत में पांच भाषाओं में रिलीज किया गया था। रजनीकांत की फिल्म ओरिजिनल भाषा तमिल के साथ-साथ हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई थी। फिल्म ने दो दिनों में घरेलू बॉक्स आफिस पर जहां नेट कलेक्शन 96.80 करोड़ तक का किया, तो वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 113.65 करोड़ तक का हुआ है। तमिल भाषा में जहां जेलर 2 ने 43.35 करोड़ तक की कमाई की है, तो वहीं तेलुगु भाषा में मूवी की कमाई 19.75 करोड़ तक हुई है। हिंदी में मूवी ने 6.40 करोड़ तक कमा लिए हैं। कन्नड़ में जेलर 2 का कलेक्शन सुस्त रहा और मूवी ने 70 लाख कमाए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सिनेमाघरों में रजनीकांत का जादू एक बार फिर सिर चढ़कर बोल रहा है। दृश्यम-3 को पहले ही दिन पछाड़ने के बाद अब जेलर-2 ने दूसरे ही दिन 2026 की बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं। दो दिनों में 97 करोड़ रुपए के ओवरसीज कलेक्शन के साथ फिल्म ने धुरंधर-2 का बड़ा रिकॉर्ड मात दे दी है।
अभिनेत्री तनुश्री दत्ता विवादित पोस्ट के चलते इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद से वो लगातार एक्टर पर निशाना साध रही हैं। इंस्टा और इंटरव्यूज में नाना की मौत पर सवाल उठा रही हैं।
बिग बॉस 20 में नकुल ढुल को घर से बेघर किए जाने पर शिल्पा शिंदे ने नाराजगी जताई है। नकुल और गुल्लू की लड़ाई और शिल्पा के बयान की पूरी विस्तार से जानकारी यहाँ पढ़ें।
बॉलीवुड की आइकॉनिक अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मराठी क्विज शो 'कोण होणार करोड़पति' सीजन 8 को होस्ट कर इतिहास रच दिया है। शो की सफलता, व्यूअरशिप में हुई रिकॉर्ड बढ़ोतरी और माधुरी के नए सफर के बारे में विस्तार से पढ़ें।
भारतीय सिनेमा के पितामह अशोक कुमार की जयंती पर जानिए उनके शुरुआती संघर्ष, ऐतिहासिक फिल्में और 'दादामणि' बनने का अद्भुत सफर।
नए सप्ताह के साथ नई फिल्मों और सीरीज का इंतजार भी शुरू हो जाता है। थिएटर्स में यामी गौतम की नई नवेली और राजकुमार राव की प्रहार आएंगी। वहीं, ओटीटी पर भी मनोरंजन की अच्छी डोज मिलने वाली है। द ट्रैप, यह जर्मन साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है।
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का एक नया और चौंकाने वाला बयान सामने आया है। अब नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री के नए बयान और महाकाल दर्शन ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में पुरानी कंट्रोवर्सी को चर्चा में ला दिया है।
माता के शारदीय नवरात्रि आज से शुरू हो गए हैं। देशभर में मां दुर्गा की भक्ति के रंग बिखरने लगे हैं। अब अगले नौ दिनों तक मंदिरों से लेकर पंडालों तक में माता के जयकारे गूंजेंगे। मां की भक्ति सिर्फ मंदिर और पंडालों तक में ही सिमित नहीं रही।
बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों के बाद गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने स्ट्रीमिंग से ब्रेक ले लिया है। जानिए पूरी खबर और वायरल वीडियो का सच।
भारतीय सिनेमा के वरिष्ठ और मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे। 75 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। नाना पाटेकर को उनके गोवा स्थित घर में अचेत अवस्था में पाया गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।