भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार वाले कारोबारी दिन की पॉजिटव रही। प्री मार्केट ओपनिंग में शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उधर भारत पर लागू टैरिफ घटाकर 18 फीसदी करने का ऐलान किया, तो इसके असर से भारतीय बाजार में धुआंधार तेजी आई है।

दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार वाले कारोबारी दिन की पॉजिटव रही।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार वाले कारोबारी दिन की पॉजिटव रही। प्री मार्केट ओपनिंग में शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उधर भारत पर लागू टैरिफ घटाकर 18 फीसदी करने का ऐलान किया, तो इसके असर से भारतीय बाजार में धुआंधार तेजी आई है। दरअसल, ट्रम्प ने भारत पर टैरिफ को 50 से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है। इस ऐलान के बाद आज शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स 2500 (2.9 फीसदी) अंकों की तेजी के साथ 84,000 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 700 (2.9 प्रतिशत) अंक की तेजी है। ये 25,800 पर है। रियल्टी, आटो और आईटी शेयर में सबसे ज्यादा खरीदारी है। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 5 फीसदी चढ़ा है। आईटी और आटो इंडेक्स में 4 प्रतिशत की तेजी है। निफ्टी मेटल, फार्मा, हेल्थकेयर और बैंक इंडेक्स में लगभग 3 फीसदी की तेजी है। निफ्टी 50 के 46 शेयरों में तेजी और 4 में गिरावट रही।
पीएम मोदी ने ट्रंप का धन्यवाद किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समझौते का स्वागत किया और ट्रंप को धन्यवाद दिया. उन्होंने बताया कि “Made in India उत्पादों पर अब केवल 18% टैरिफ लगेगा” और यह निर्णय 1.4 अरब भारतीयों के लिए एक शानदार घोषणा है।
ट्रम्प बोले-भारत के साथ ट्रेड डील पर सहमत
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वे भारत के साथ डील पर सहमत हैं, जिसमें टैरिफ 50 फीसदी से घटकर 18 प्रतिशत हो जाएगा। भारत रूस से आयल खरीद बंद करेगा और वर से ज्यादा एनर्जी, टेक्नोलॉजी और एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स खरीदेगा।
एशियाई-अमेरिकी बाजार में तेजी
जापान का निक्केई इंडेक्स 3.14 फीसदी चढ़कर 53,186 पर और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 5.02 प्रतिशत ऊपर 5,198 कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.20 फीसदी चढ़कर 26,830 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.38 प्रतिशत ऊपर 4,031 पर ट्रेड कर रहा है। अमेरिका का डाउ जोंस 1.05 फीसदी चढ़कर 49,407 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.94 फीसदी और एसएंडपी 500 0.54 फीसदी चढ़कर बंद हुआ।
सोना-चांदी इतना हुआ महंगा
शेयर बाजार में तूफानी के साथ ही मंगलवार को कमोडिटी मार्केट में जारी गिरावट पर भी ब्रेक लग गया। एमसीएक्स पर कारोबार की ओपनिंग होने के साथ ही 5 मार्च की एक्सपायरी वाली 1 किलो चांदी झटके में 21000 रुपए से ज्यादा महंगी हो गई। मंगलवार को खुलने के साथ ही 2,57,480 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला सोना भी चांदी की तरह ही 5,494 रुपए महंगा होकर 1,49,485 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
भारतीय रुपया ने दिखाया दम
भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बात बनने और टैरिफ में कटौती किए जाने के ट्रंप के ऐलान का असर Indian Currency पर भी देखने को मिला है और मंगलवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 1.2% की तेजी लेकर 90.40 पर खुला. बता दें कि इसका पिछला बंद भाव 91.5125 था।
शुरुआती कारोबार में ये Top गेनर
शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत में टॉप-10 गेनर स्टॉक्स की बात करें, तो Adani Ports, Reliance के अलावा, बजाज फाइनेंस (6.50%), इटरनल शेयर (4.50%), बजाज फिनसर्व (4.31%), इंडिगो (3.99%), महिंद्रा एंड महिंद्रा शेयर (3.95%), सनफार्मा (3.63%), इंफोसिसि (3.50%), टाइटन (3%) और मारुति (2.94%) की तेजी के साथ कारोबार करते दिखे।
रिलायंस-अडानी समेत ये शेयर बने रॉकेट
India-US Trade Deal और टैरिफ 18% पर आने के असर से गदगद हुए शेयर बाजार में ओपनिंग के साथ ही कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली है। अडानी पोर्ट का शेयर 7 फीसदी से ज्यादा उछल गया, तो वहीं देश के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस का शेयर भी करीब 4 फीसदी की तेजी लेकर कारोबार करता नजर आया।
भारत के पड़ोसी देशों पर कितना टैरिफ?
ज्यादा टैरिफ वाले देश
भारत से कम टैरिफ वाले प्रमुख देश


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी जा रही है। दरअसल, कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत धमाकेदार हुई है। निफ्टी 199 प्वाइंट की तेजी के साथ 24375 पर खुला है जबकि बैंक निफ्टी 311 अंकों की मजबूती के साथ 58343 पर ओपन हुआ है।
2 जुलाई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में मिलाजुला रुख। MCX पर सोना सस्ता हुआ, जबकि सर्राफा बाजार में तेजी। देखें प्रमुख शहरों में चांदी के ताजा दाम।
भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी। सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त उछाल। कच्चे तेल में गिरावट और अमेरिका-ईरान वार्ता का बाजार पर सकारात्मक असर। जानें आज की बड़ी अपडेट्स।
1 जुलाई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट। MCX और सर्राफा बाजार में सोने के ताजा रेट और अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान यहां जानें।
शेयर बाजार अपडेट 1 जुलाई 2026: सेंसेक्स और निफ्टी में रिकवरी, एशियाई बाजारों में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों का ताजा हाल। जानिए आज बाजार की चाल कैसी है।
सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानें आज का ताजा गोल्ड-सिल्वर रेट और एमसीएक्स (MCX) पर बाजार के हाल की पूरी जानकारी
आज के शेयर बाजार का हाल जानें। भारतीय बाजार में सुस्ती, एशियाई बाजारों की स्थिति, कच्चे तेल की घटती कीमतें और अमेरिकी बाजारों के रिकॉर्ड स्तर की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के दाम गिरे हैं। 24 कैरेट सोना 680 रुपये सस्ता हुआ। प्रमुख महानगरों में सोने-चांदी के आज के लेटेस्ट रेट्स यहाँ देखें।
29 जून का शेयर बाजार अपडेट: अमेरिका-ईरान तनाव और बढ़ते क्रूड ऑयल के दामों के बीच भारतीय बाजार सुस्त। जानें निफ्टी, सेंसेक्स और ग्लोबल मार्केट का पूरा हाल।
जुलाई 2026 में किन कंपनियों के शेयर एक्स-बोनस और एक्स-स्प्लिट होने जा रहे हैं? यहाँ जानें डिवाइन हीरा ज्वैलर्स, कृष्णा फॉस्केम सहित 5 कंपनियों के स्टॉक स्प्लिट और बोनस की पूरी जानकारी