आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी जा रही है। दरअसल, कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत धमाकेदार हुई है। निफ्टी 199 प्वाइंट की तेजी के साथ 24375 पर खुला है जबकि बैंक निफ्टी 311 अंकों की मजबूती के साथ 58343 पर ओपन हुआ है।
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार की सुबह एक बार फिर खरीदारी दिखी। निवेशकों के बीच कच्चे तेल की गिरती कीमतों ने बाजार के सेंटीमेंट में नया जोश भर दिया है। सुबह ओपनिंग बेल के साथ ही बाजार में मजबूत तेजी का रुझान दिखा। वहीं सोने-चांदी की कीमतों में आज भी भारी गिरावट दर्ज की गई।
आज भारतीय शेयर बाजार में सुबह से ही हरियाली दिखी। इससे मायूस कारोबारियों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। बुधवार को सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे कमजोर हुआ।
आज भारतीय शेयर बाजार ने एक बार फिर निवेशकों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। ईरान-अमेरिका के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीदों के चलते बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी का दौर जारी है। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले पांच पैसे मजबूत होकर 94.53 पर पहुंच गया।
भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों के लिए आज सप्ताह के पहले दिन की शुरुआत शानदार रही। सेंसेक्स खुलने के साथ छलांग लगाता नजर आया, तो निफ्टी में भी तेजी दिखी। इससे बाजार में लंबे समय बाद हरियाली देखी गई। वहीं शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 53 पैसे मजबूत हुआ।
भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी देखी गई। जबकि सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं ग्लोबल मार्केट में तेजी- अमेरिकी बाजारों में टेक शेयरों की खरीदारी और एशियाई बाजारों में, खासतौर पर दक्षिण कोरिया के कोस्पी में आए उछाल ने घरेलू निवेशकों के सेंटिमेंट को सुधारा है।
आज यानी जून महीने के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने शानदार शुरुआत की है। अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र की मजबूती और एशियाई बाजारों में तेजी का सकारात्मक असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला।
आज शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी रही है। वैश्विक संकेतों के दम पर घरेलू शेयर बाजार हरे निशान और बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी जा रही है। पश्चिम एशिया संघर्ष के जल्द समाप्त होने की उम्मीदों के बीच तेल की कीमतों में नरमी और वैश्विक बाजारों में आई तेजी के कारण गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इक्विटी सूचकांकों में तेजी देखी गई।
भारतीय शेयर बाजार के लिए विदेशों से रेड सिग्नल मिल रहे थे और जिसका डर था वही हुआ। आज खुलते के साथ ही शेयर मार्केट औंधे मुंह गिर गया। इस बड़ी गिरावट के बीच पावर ग्रिड, टाटा स्टील, मारुति, एचडीएफसी बैंक, अडानी पोर्ट्स और टाइटन जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयर बिखरे हुए दिखाई दिए।
अमेरिका द्वारा ईरान के प्रस्ताव को खारिज किए जाने के बाद आज भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में टाइटन 4.59 प्रतिशत गिरकर निफ्टी पर सबसे अधिक नुकसान वाला शेयर बन गया।






















