भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले कारोबारी सेशन आज यानी सोमवार के कारोबारी दिन की शुरुआत फ्लैट रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स लाल निशान और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। हालांकि, शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स पॉजिटिव ट्रेड करने लगा।

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 22.24 अंक बढ़कर 85,063.69 पर पहुंच गया।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले कारोबारी सेशन आज यानी सोमवार के कारोबारी दिन की शुरुआत फ्लैट रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स लाल निशान और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। हालांकि, शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स पॉजिटिव ट्रेड करने लगा। दरअसल, भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त दर्ज की। हालांकि, बाद में एशियाई बाजारों में मजबूत रुझान और घरेलू संस्थागत निवेशकों द्वारा निरंतर खरीदारी के चलते इनमें तेजी आई।

सेंसेक्स-निफ्टी ने बनाई बढ़त
शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 22.24 अंक बढ़कर 85,063.69 पर पहुंच गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी मामूली 16 अंक बढ़कर 26,058.30 पर पहुंच गया। बाद में, बीएसई का बेंचमार्क 105.17 अंक बढ़कर 85,140.33 पर और निफ्टी 35 अंक बढ़कर 26,080.45 पर कारोबार कर रहा था।
लाभ कमाने वाली कंपनियां
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, इटरनल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट और मारुति सबसे बड़े लाभ कमाने वालों में शामिल थीं। हालांकि, अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व और एक्सिस बैंक पिछड़ने वालों में शामिल थे।
एशियाई बाजार का हाल
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कंपोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे, जबकि जापान का निक्केई 225 इंडेक्स नीचे कारोबार कर रहा था।
ब्रेंट क्रूड में 1.04 फीसदी इजाफा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड में 1.04 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 61.27 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शुक्रवार को सेंसेक्स 367.25 अंक या 0.43 प्रतिशत गिरकर 85,041.45 पर बंद हुआ। निफ्टी 99.80 अंक या 0.38 प्रतिशत गिरकर 26,042.30 पर आ गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली के कारण देश की शीर्ष 10 में से 5 कंपनियों का मार्केटकैप एक लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गया है। जानिए टीसीएस, रिलायंस, एलआईसी और एसबीआई समेत किन कंपनियों को हुआ नफा और नुकसान।
रियल एस्टेट सलाहकार सीबीआरई की एक रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक और महाराष्ट्र सहित सात भारतीय राज्य 2031 तक 1380 नए ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। इन केंद्रों से करीब 12 लाख अतिरिक्त रोजगार पैदा होने का लक्ष्य है।
भारत में आज शुरुआती कारोबार के चंद मिनटों बाद शेयर बाजार की चाल और बिगड़ गई। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर खुले।
जुलाई 2026 के ताजा आर्थिक आंकड़ों के अनुसार देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.45% हो गई है। खाद्य पदार्थों, प्याज, लहसुन और अदरक की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है।
कारोबार शुरू होने के कुछ ही मिनटों के बाद शेयर बाजार की चाल डगमगा गई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक अनिश्चितताओं के दबाव में सेंसेक्स लुढ़क गया। वहीं, निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में मिला-जुला रूख देखने को मिल।
टाटा समूह के शीर्ष स्तर पर नेतृत्व को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। टाटा संस के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन वार्षिक आम बैठक (एजीएम) से पहले पद छोड़ने की खबर है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने अपने करीबी सहयोगियों से इस संभावना पर चर्चा के बाद इस्तीफा दे दिया है।
बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया की ताजा रिपोर्ट मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेसेज लिस्ट 2026 के अनुसार, मुकेश अंबानी का परिवार भारत का सबसे अमीर कारोबारी परिवार बना हुआ है। संपत्ति में 8.5 फीसदी की गिरावट के बावजूद अंबानी परिवार की कुल संपत्ति 25.8 लाख करोड़ रुपए दर्ज की गई है।
भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत कमजोर रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स टूट गया, जबकि निफ्टी नीचे फिसल गया है। निवेशकों के बीच मिडिल ईस्ट की स्थिति और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता बरकरार है। वहीं एयरटेल और इंडिगो जैसे बड़े शेयरों में कमजोरी ने भी बाजार पर दबाव बनाया।
भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान हल्की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सीमित बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बाजार को घरेलू मांग मजबूत रहने, कंपनियों के उम्मीद से बेहतर पहली तिमाही के नतीजों और विदेशी निवेशकों की खरीदारी से सहारा मिला।
9 अगस्त 2026 को साप्ताहिक अवकाश के कारण सोने और चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जानिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने-चांदी की ताजा कीमतें।