भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज गिरावट के साथ खुला। वहीं कच्चे तेल की अस्थिर कीमतों और मजबूत अमेरिकी डॉलर के कारण रुपया लगातार पांचवें दिन कमजोर होकर 94.25 पर पहुंच गया।

बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज गिरावट के साथ खुला।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज गिरावट के साथ खुला। वहीं कच्चे तेल की अस्थिर कीमतों और मजबूत अमेरिकी डॉलर के कारण रुपया लगातार पांचवें दिन कमजोर होकर 94.25 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 24 पैसे गिर गया। पश्चिम एशिया में शांति वार्ता की संभावनाएं भी अनिश्चित हो गई हैं, जिसके चलते रुपया कमजोर हुआ। दरअसल, आज यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 750 अंक (0.99%) की गिरावट के साथ 76,900 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंकों (0.85%) की गिरावट है, ये 23,950 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में आईटी और फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है।
आईटी इंडेक्स में 1000 अंकों से ज्यादा की गिरावट
| सेक्टर | लेवल | गिरावट | परसेंट चेंज |
| निफ्टी ऑटो | 25851 | -24 | -0.02% |
| निफ्टी FMCG | 50910 | -192 | -0.38% |
| निफ्टी बैंक | 55992 | -311 | -0.53% |
| निफ्टी रियल्टी | 786 | -3 | -0.55% |
| निफ्टी प्राइवेट बैंक | 26715 | -151 | -0.60% |
| निफ्टी PSU बैंक | 8763 | -61 | -0.72% |
| निफ्टी मीडिया | 1450 | -16 | -0.85% |
| निफ्टी मेटल | 12657 | -112 | -0.88% |
| निफ्टी फार्मा | 22702 | -216 | -1.24% |
| निफ्टी आईटी | 29085 | -1039 | -3.30% |
तनाव बढ़ने से गिरा बाजार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सीजफायर की डेडलाइन को आगे तो बढ़ा दिया है, लेकिन तनाव अभी खत्म नहीं हुआ है। अमेरिकी नौसेना ने ईरानी बंदरगाहों की घेराबंदी अब भी जारी रखी है, वहीं ईरान ने स्ट्रेट आफ हॉर्मुज में दो जहाजों को अपने कब्जे में ले लिया है।
समझौते के आसार नहीं
दोनों देशों के बीच बातचीत का पिछला दौर किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाया था, जिसके बाद उम्मीद थी कि पाकिस्तान में दूसरे दौर की बातचीत होगी। हालांकि, अब निवेशकों को ऐसी किसी भी बातचीत की उम्मीद नहीं है। उपराष्ट्रपति वेंस की इस्लामाबाद यात्रा भी टल गई है।
इंफोसिस का शेयर 4% से ज्यादा टूटा
चौथी तिमाही के नतीजों के बाद इंफोसिस के शेयर में आज 4% से ज्यादा की गिरावट है। ये 1,190 रुपए पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 21% बढ़कर ₹8,501 करोड़ रहा। पिछले साल इसी तिमाही में ₹7,033 करोड़ का मुनाफा हुआ था। ऑपरेशन्स से होने वाला रेवेन्यू करीब 13.38% बढ़ा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
आज भारतीय शेयर बाजार ने एक बार फिर निवेशकों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। ईरान-अमेरिका के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीदों के चलते बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी का दौर जारी है। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले पांच पैसे मजबूत होकर 94.53 पर पहुंच गया।
भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों के लिए आज सप्ताह के पहले दिन की शुरुआत शानदार रही। सेंसेक्स खुलने के साथ छलांग लगाता नजर आया, तो निफ्टी में भी तेजी दिखी। इससे बाजार में लंबे समय बाद हरियाली देखी गई। वहीं शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 53 पैसे मजबूत हुआ।
सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है। जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोने और चांदी के सबसे न्यूनतम व उच्चतम स्तर के साथ कीमतों में गिरावट की मुख्य वजहें।
PM Kisan Yojana 23rd Installment से पहले केंद्र सरकार ने प्याज का न्यूनतम सुनिश्चित खरीद मूल्य (MAPP) बढ़ाकर 1,650 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। जानिए किसानों को कैसे मिलेगा इसका लाभ।
विश्व बैंक ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि अमेरिका-ईरान युद्ध और मिडिल ईस्ट संकट के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा। वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की विकास दर 6.6% रहने का अनुमान है।
Share Market Today: 12 जून को भारतीय शेयर बाजार की दमदार शुरुआत। गिफ्ट निफ्टी के मजबूत संकेतों और कच्चे तेल में गिरावट के चलते सेंसेक्स 1100 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार। जानें आज के टॉप स्टॉक्स और तेजी की वजह।
भारतीय शेयर बाजार आज लाल निशान पर ओपन हुआ। सेंसेक्स पिछले बंद स्तर की तुलना में गिरावट के साथ खुला। निफ्टी टूटकर फिसल गया और रुपया डॉलर के मुकाबले 35 पैसे की गिरावट के साथ 95.60 पर खुला। वहीं सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है।
भारतीय शेयर बाजार में आज बढ़त दर्ज की गई। बुधवार को शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 303.73 अंक चढ़कर 74,222.49 पर पहुंचा गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक- निफ्टी 85.40 अंकों की बढ़त के साथ 23,327.50 पर पहुंचा।
भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी देखी गई। जबकि सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं ग्लोबल मार्केट में तेजी- अमेरिकी बाजारों में टेक शेयरों की खरीदारी और एशियाई बाजारों में, खासतौर पर दक्षिण कोरिया के कोस्पी में आए उछाल ने घरेलू निवेशकों के सेंटिमेंट को सुधारा है।
मिडिल ईस्ट में इजरायल और ईरान के बीच एक बार फिर संघर्ष बढ़ने के बाद आज शेयर मार्केट की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को इरए सेंसेक्स एक फीसदी से ज्यादा गिर गया। बाजार में गिरावट के बीच रुपया भी डॉलर के मुकाबले कमजोर दिख रहा है।