दो दिन की हरियाली के बाद बाजार लाल निशान पर खुला। दरअसल, वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रूख के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में मामूली गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 112 अंक या 0.14 परसेंट गिरकर 81,531 पर आ गया।

चार दिन की तेजी के बाद बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दिखी।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
दो दिन की हरियाली के बाद बाजार लाल निशान पर खुला। दरअसल, वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रूख के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में मामूली गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 112 अंक या 0.14 परसेंट गिरकर 81,531 पर आ गया। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 41 अंक या 0.16 परसेंट लुढ़ककर 24,939 पर कारोबार करता नजर आया। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स भी क्रमश: 0.17 परसेंट और 0.19 परसेंट की गिरावट के साथ लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। निफ्टी बैंक इंडेक्स 0.42 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा, बाकी के ज्यादातर इंडेक्स में 0.50 परसेंट की मामूली गिरावट देखी गई।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट दर्ज की गई। 7 में तेजी है। एयरटेल, एनटीपीसी और जोमैटो के शेयरों में 1 प्रतिशत की तेजी रही। बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 1.5 फीसदी तक गिर गए हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 26 में गिरावट और 24 में तेजी है। एनएसई के मीडिया, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज इंडाइसेज में 1 प्रतिशत तक गिरावट है। एफएमसीजी, आईटी और रियल्टी इंडेक्स चढ़कर कारोबार करते नजर आए।
कॉर्न मिलिंग कंपनी रीगल रिसोर्सेस के शेयर की बाजार में बेहतर एंट्री हुई है। ये अपने इश्यू प्राइस से 38 फीसदी ऊपर 141 रुपए पर लिस्ट हुआ है। कंपनी के इस इश्यू का प्राइस बैंड 96-102 था। इस इश्यू के जरिए कंपनी 1,456.62 करोड़ जुटाना चाहती है। रिगल रिसोर्सेस का शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर अपने इश्यू से 38.24 प्रतिशत ऊपर 141 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी इरए पर ये 39 प्रतिशत ऊपर 141.80 रुपए पर लिस्ट हुआ। अभी इसमें थोड़ी गिरावट है, ये, 33 फीसदी ऊपर 135 रुपए पर कारोबार कर रहा है।
शेयर बाजार में अभी पांच आईपीओ में निवेश का मौका है। ये कंपनियां 3,585 करोड़ रुपए जुटाना चाह रही है। इनमें से चार आईपीओ 19 अगस्त से ओपन हैं। इसके लिए निवेशक 21 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे। वहीं मंगल इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड का आईपीओ आज से ओपन है, इसमें 22 अगस्त तक निवेश का मौका है। मंगल इलेक्ट्रिकल इश्यू से 400 करोड़ रुपए जुटाएगी। कंपनी का आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 533-561 और लॉट साइज 26 शेयर्स का है।
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.52 फीसदी गिरकर 42,883 पर और कोरिया का कोस्पी 1.86 फीसदी नीचे 3,092 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.42 फीसदी गिरकर 25,016 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.056 फीसदी गिरकर 3,725 पर कारोबार कर रहा है।

भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान हल्की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सीमित बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बाजार को घरेलू मांग मजबूत रहने, कंपनियों के उम्मीद से बेहतर पहली तिमाही के नतीजों और विदेशी निवेशकों की खरीदारी से सहारा मिला।
9 अगस्त 2026 को साप्ताहिक अवकाश के कारण सोने और चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जानिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने-चांदी की ताजा कीमतें।
पिछले सप्ताह शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच टॉप-10 में से 4 कंपनियों के बाजार मूल्य में 1.43 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई, जिसमें एसबीआई सबसे आगे रहा।
8 अगस्त 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी स्थिर बने हुए हैं। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और अन्य महानगरों में सोने-चांदी के ताजा रेट की पूरी जानकारी यहाँ देखें।
आगामी हफ्ते में 90 कंपनियाँ एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी। जानिए HAL, HPCL और अन्य प्रमुख कंपनियों के डिविडेंड शेड्यूल और रिकॉर्ड डेट की पूरी जानकारी।
वैश्विक बाजार में तांबा, एल्युमीनियम जैसी औद्योगिक धातुओं की कीमतें बढ़ने से आगामी त्योहारी सीजन में घरेलू उपकरण और गाड़ियां 8% तक महंगी हो सकती हैं।
आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में रहे। निवेशकों ने कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, कमजोर वैश्विक संकेतों और कंपनियों के तिमाही नतीजों के बीच सतर्क रुख अपनाया है। वहीं शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले छह पैसे गिरकर 95.28 पर आ गया।
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का ऑफर फॉर सेल शानदार प्रतिक्रिया के साथ बंद हुआ। सरकार ने 31,552 करोड़ रुपये जुटाए, जिससे सार्वजनिक शेयरधारिता 10% पहुंच गई।
भारतीय घरेलू शेयर बाजार ने आज सकारात्मक शुरुआत की। कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट और रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत कुछ बड़ी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 201.43 अंक चढ़कर 78,782.43 पर पहुंच गया।
RBI ने रेपो रेट 5.25% पर बरकरार रखा है। वैश्विक महंगाई और अनिश्चितताओं के चलते लोन और ईएमआई में फिलहाल कोई कटौती नहीं होगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह