शिक्षा के क्षेत्र में एक अहम कदम उठाते हुए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने कक्षा 6 से 8 तक की साइंस की किताबों में आयुर्वेद से जुड़े चैप्टर्स शामिल किए हैं। यह परिवर्तन राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के तहत भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया है।

देश में नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद बच्चों के पाठ्यक्रम में कई नवाचार किए गए हैं।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देश में नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद बच्चों के पाठ्यक्रम में कई नवाचार किए गए हैं। स्कूली शिक्षा में अब तक सबसे ज्यादा बदलाव सीबीएसई ने किए हैं। इसी कड़ी में एनसीईआरटी ने कक्षा 6 और 8 के विज्ञान विषय में आयुर्वेद के पाठ को शामिल किया है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को भारतीय दृष्टिकोण से स्वास्थ्य, पोषण और पर्यावरण संतुलन की समझ प्रदान करना है। एनसीईआरटी के निदेशक दिनेश प्रसाद सकलानी ने कहा-बदलाव का उद्देश्य छात्रों को वैज्ञानिक ज्ञान के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के सिद्धांतों से भी परिचित कराना है। कक्षा 6 की नई विज्ञान की किताब में अब छात्रों को आयुर्वेद के बुनियादी सिद्धांतों से भी परिचित कराया जाएगा। कक्षा 8 के पाठ्यक्रम में दैनिक दिनचर्या और ऋतु के अनुसार जीवनशैली जैसे विषय जोड़े जाएंगे। यह बदलाव न केवल किताबों को नया रूप देता है, बल्कि बच्चों को भारत की पारंपरिक वैज्ञानिक जानकारी और आयुर्वेद की समझ बढ़ाने के लिए भी प्रेरित करेगा। वहीं सरकार का कहना है कि आयुर्वेद को स्कूलों के बाद उच्च शिक्षा में भी शामिल करने की दिशा में काम चल रहा है।
एनसीईआरटी की नई विज्ञान पुस्तकों में आयुर्वेद के वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल भाषा में समझाया गया है। कक्षा 6 के छात्र आयुर्वेद के 20 विरोधी गुणों (जैसे, गर्म-ठंडा, हल्का-भारी, आदि) के बारे में सीखेंगे ताकि पदार्थों का वर्गीकरण किया जा सके, जिससे उन्हें समग्र स्वास्थ्य की बुनियादी समझ प्राप्त होगी। कक्षा 8 में शरीर, मन और पर्यावरण का संतुलन अध्याय के माध्यम से दिनचर्या (स्वस्थ दैनिक आदतें), ऋतुचर्या (मौसमी खान-पान की आदतें) और संतुलित जीवनशैली पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
यूजीसी और आयुष मंत्रालय कॉलेजों और विवि में चिकित्सा शिक्षा पाठ्यक्रम में आयुर्वेद को एकीकृत करने के लिए मॉड्यूल तैयार कर रहे हैं। आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि एलोपैथी और आयुष प्रणालियां एक-दूसरे की पूरक हैं। इसका उद्देश्य एक एकीकृत स्वास्थ्य सेवा मॉडल विकसित करना है। कॉलेज स्तर पर आयुर्वेद का विस्तार छात्रों को पारंपरिक ज्ञान से जुड़ने और आयुर्वेद को वैश्विक मान्यता दिलाने के सरकार के प्रयासों में सहयोग करने में मदद करेगा।

NALSAR लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों के एनरोलमेंट रोकने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) को लगाई फटकार। जानिए पूरा मामला और कोर्ट के आदेश की मुख्य बातें।
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 2027 की 10वीं और 12वीं मुख्य परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। जानिए पूरी तारीखें, समय, जरूरी निर्देश और परीक्षा केंद्र से जुड़े नियम।
सीबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। छात्र DigiLocker पर जाकर अपना स्कोर और डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के 9124 पदों पर भर्ती निकाली है। जानिए योग्यता, आयु सीमा, सैलरी और आवेदन की पूरी प्रक्रिया।
NEET PG 2026 की एग्जाम सिटी स्लिप आज 11 अगस्त को जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in और अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 30 अगस्त को होगी।
नीट-यूजी का परिणाम जारी होने के साथ ही मध्यप्रदेश में दाखिले की प्रक्रिया अब गति पकड़ने लगी है। वेटरनरी विवि ने स्नातक प्रवेश प्रक्रिया को समय पर पूरा कराने की कवायद तेज कर दी है। पिछले सत्र में काउंसलिंग प्रक्रिया लंबी खिंचने के कारण प्रवेश में देरी हुई थी, जिसका असर शैक्षणिक सत्र पर भी पड़ा था।
मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की ई-अटेंडेंस के बाद अब कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर दर्ज होगी।
नीट-यूजी पेपर लीक केस में सीबीआई की चार्जशीट ने देश की परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीबीआई के मुताबिक, पेपर किसी प्रिंटिंग प्रेस से लीक नहीं हुआ था, बल्कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के अधिकृत विषय विशेषज्ञों ने अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल कर इसे बाहर पहुंचाया था।
देश में उच्च शिक्षा की साख को नुकसान पहुंचा रहे अवैध और फर्जी संस्थानों पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने शिकंजा कस दिया है। यूजीसी ने देश भर में ऐसे 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की पहचान की है, जिनका सबसे बड़ा जाल दिल्ली और उत्तर प्रदेश में फैला हुआ है। राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने यह जानकारी साझा की।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 8 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक आयोजित होगी। यहां जानें परीक्षा केंद्रों, समय-सारणी और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह