उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर घने कोहरे की वजह से 12 वाहन एक के बाद एक आपस में टकरा गए। जिससे कई लोग घायल हो गए। सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से किनारे कराया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से किनारे कराया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

नोएडा। स्टार समाचार वेब
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर घने कोहरे की वजह से 12 वाहन एक के बाद एक आपस में टकरा गए। जिससे कई लोग घायल हो गए। सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से किनारे कराया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा बंबावड़ बादलपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। हादसे का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि कई कार और ट्रक एक दूसरे से भिड़े हुए हैं, जबकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रक को हटवा रहे हैं।
आते गए और टकराते गए
पुलिस ने बताया कि घने कोहरे के चलते वाहनों के ड्राइवरों को देखने में परेशान हो रही थी। ऐसे में एक के बाद एक करीब दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। जिससे कई लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कुछ नहीं दिख रहा था
वहीं, हादसे में घायल एक ड्राइवर ने बताया कि कोहरा घना था। ऐसे में उसे कुछ दिख नहीं रहा था। ऐसे में उसकी गाड़ी आगे खड़ी एक गाड़ी से टकरा गई। जिसके बाद कई वाहनों ने भी उसकी गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी।
हाईवे पर लगा जाम
हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया है। क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस टोल मैनेजमेंट क्रेन की मदद से साइड कर रही है। साथ ही पुलिस जाम को खुलवाने में भी जुट गई है। घायल लोगों में महिलाएं भी शामिल हैं।
यूपी में कोहरे का अलर्ट
अगले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में घने कोहरे की संभावना जतायी गई है। पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 50 मीटर से भी कम विजिबिलिटी हो सकती है। पूर्वी दिशा से आने वाली हवा की गति कम होगी। जिसके चलते कोहरे का प्रभाव भी रहेगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली के जंतर-मंतर और थाने में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का अनोखा विरोध प्रदर्शन। पैलेट गन के इस्तेमाल, धरने, भजन और चरखे से जुड़े इस आंदोलन की पूरी विस्तार से जानकारी पढ़ें।
यमन और सोमालिया के तट के पास समुद्री लुटेरों ने दो अलग-अलग कमर्शियल जहाजों (एमटी सिबू 1 और एम/वी लुटुफ) को अगवा कर लिया है। दोनों जहाजों पर कुल 30 क्रू सदस्य सवार हैं, जिनमें 22 भारतीय नागरिक शामिल हैं।
परीक्षा धांधली और पेपर लीक के खिलाफ हुए छात्रों के प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को लेकर एक बार फिर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद मार्ग थाने पहुंचे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हुल गांधी के साथ 19 वर्षीय छात्र साहिल लोचाब भी मौजूद था, जिनकी आंख गंभीर चोटों के कारण बुरी तरह प्रभावित हुई थी।
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में वृंदावन के रुक्मणि विहार में ओमेक्स के निर्माणाधीन वृंदावन कोर्टयार्ड मॉल में भीषण हादसा हो गया। देर रात दूसरी मंजिल पर छत और छज्जे की ढलाई का काम चल रहा था, तभी अचानक शटरिंग और ढलाई की सामग्री ताश के पत्तों की तरह भरभरा कर गिर पड़ी।
भारत के पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और कूटनीति को लेकर एक बड़ा और दूरदर्शी बयान दिया है। सुरक्षा परिदृश्य पर बात करते हुए पूर्व सेना प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान और चीन दोनों के साथ भारत के अनसुलझे सीमा विवाद हैं और दोनों से युद्ध का इतिहास रहा है, लेकिन दोनों देश पूरी तरह अलग श्रेणी में आते हैं।
राजधानी जयपुर के बगरू इलाके स्थित रामपुरा-कंवरपुरा गांव में उस समय भारी हंगामा हो गया, जब कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कार्यकर्ता और प्रवक्ता आशुतोष रांका सरकारी स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे।
एसएससी समेत आनलाइन प्रतियोगी परीक्षाओं में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाला गिरोह के तार परीक्षा केंद्रों से जुड़े होने का खुलासा हुआ है। 31 जुलाई को नोएडा एसटीएफ की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपी लोकेश से पूछताछ में सामने आया है कि नकल कराने वाला यह नेटवर्क सिर्फ अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने तक सीमित नहीं था।
सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए पूर्व जज जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी बनाई।
झारखंड हाईकोर्ट ने 11वीं-13वीं JPSC परीक्षा और नियुक्तियां रद्द करने के राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगा दी है।
लखनऊ के गोमतीनगर में एसबीआई कर्मचारी मानस बाजपेई ने अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या की। जानिए इस दर्दनाक मामले की पूरी जानकारी और व्हाट्सएप स्टेटस का राज।