जम्मू-कश्मीर के जिला रियासी के अंतर्गत बदड़ माहौर में भूस्खलन की घटना सामने आई है। हादसे की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई। मलबे से अब तक सात शव बरामद किए गए हैं। यहां और भी लोगों के फंसे होने की आशंका है। अन्य लोगों की तलाश जारी है।

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के बदड़ माहौर में भूस्खलन से बड़ा हादसा हुआ है।

जम्मू। स्टार समाचार वेब
जम्मू-कश्मीर के जिला रियासी के अंतर्गत बदड़ माहौर में भूस्खलन की घटना सामने आई है। हादसे की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई। मलबे से अब तक सात शव बरामद किए गए हैं। यहां और भी लोगों के फंसे होने की आशंका है। अन्य लोगों की तलाश जारी है। वहीं, रामबन के राजगढ़ में बादल फटने से तीन लोगों की मौत हो गई। दो लापता हैं। यहां रेस्क्यू-सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में मंडी के गोहर में शुक्रवार देर रात बादल फटा था। नांडी पंचायत में नसेंणी नाला में कई गाड़ियां बह गईं। शिमला के जतोग कैंट में लैंडस्लाइड हुआ। सेना की रेसीडेंशियल बिल्डिंगों को खाली कराया गया। पंजाब के अमृतसर, पठानकोट समेत 8 जिलों में बाढ़ के हालात बने हैं। 250 से ज्यादा गांवों में 5 से 15 फीट तक पानी भरा हुआ है। बाढ़ में 8 लोगों की मौत हो गई है। तीन लापता हैं।

उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और बागेश्वर में शुक्रवार को बादल फटने की घटनाएं हुईं। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 11 लापता हैं। बागेश्वर के कपकोट में कई घरों को भी नुकसान हुआ है। यूपी के 18 जिले बाढ़ की चपेट में है। राज्य में अब तक 774 मकान बारिश-बाढ़ में ढह चुके हैं। वाराणसी में सभी 84 घाटों का आपसी संपर्क टूटा है।
जम्मू-कश्मीर के कटरा में बारिश के कारण वैष्णो देवी यात्रा 5 दिन से रुकी है। 26 अगस्त को यात्रा रूट पर लैंडस्लाइड में 34 लोगों की मौत हुई थी। महाराष्ट्र के लातूर और नांदेड़ में 50 सड़कें-पुल डूब गए हैं।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में लगातार बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (ठऌ-44) को बंद कर दिया गया है। तेज बारिश से हुए भूस्खलन और पहाड़ों से गिरे पत्थरों की वजह से हाईवे के कई हिस्सों को नुकसान पहुंचा है।
जम्मू क्षेत्र में हुई भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के बाद पिछले पांच दिनों से ट्रेन सेवाएं ठप हैं। कठुआ और उधमपुर के बीच ट्रैक कई जगहों पर खिसक गया है और टूट-फूट हुई है, जिसकी वजह से रेल यातायात निलंबित है। इसी कारण बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। पांच ऐसी ट्रेनें भी शामिल हैं, जिन्हें बीच से ही शुरू या खत्म किया जाएगा।
अमित शाह आएंगे जम्मू
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू क्षेत्र में हाल में हुई रिकॉर्ड बारिश के बाद की स्थिति की समीक्षा के लिए रविवार को इलाके के दो दिवसीय दौरे पर आ सकते हैं। बारिश की घटनाओं में 110 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज़्यादातर तीर्थयात्री थे और 32 अन्य लापता हैं। शाह का तीन महीने में जम्मू का यह दूसरा दौरा होगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली की ड्राफ्ट मतदाता सूची से 47 लाख नाम गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को घेरा। फॉर्म-6, 30 अक्तूबर की समयसीमा और मजदूरों के अधिकारों पर पूछे अहम सवाल।
केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 3% DA बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अब महंगाई भत्ता 60% से बढ़कर 63% हो गया है। जानें आपकी सैलरी और पेंशन में कितना इजाफा होगा।
देश के चार राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की कुल 28 सीटों पर हुए चुनावों के लिए मतगणना जारी है। अब तक के नतीजों और रुझानों में कई दिलचस्प बदलाव देखने को मिले हैं। उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों में से भाजपा ने अब तक 5 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।
नाबालिग से दुष्कर्म के केस में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बावजूद मंगलवार शाम तक जोधपुर जेल में सरेंडर नहीं किया है। पैरोल खत्म होने की निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद जेल प्रशासन ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की तैयारी कर ली है।
उत्तरप्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि अब न्यायाधीश भी सुरक्षित हैं। दरअसल, आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अली मुस्तफा पर हमला बोला गया। उनकी कार में बाइक की टक्कर लगने के बाद समझाने पर युवक ने अपने 30-40 साथियों को बुला लिया।
चक्रवाती तूफान अर्नब देर रात साढ़े तीन बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। तूफान के दौरान 125 से 135 प्रति घंटे की की रफ्तार से हवाएं चलीं। इसके असर से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम, अनकापल्ली, काकीनाड़ा और कोनसीमा में भारी बारिश हो रही है। निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा देखते हुए हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की पहली किताब 'बिलॉन्गिंग - अ जर्नी ऑफ लव' 10 नवंबर को लॉन्च होने जा रही है। इस किताब में उन्होंने राजीव गांधी के साथ अपनी प्रेम कहानी और जीवन के शुरुआती सफर को साझा किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ताओं को 10 दिन में जवाब देने का निर्देश दिया है। पढ़ें आयोग के प्रमुख तर्क और अगली सुनवाई की तिथि।
जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए चार नए मंत्रियों को सरकार में शामिल किया। शपथ लेने वाले सभी चार नेता कश्मीर घाटी से हैं। इनमें एक महिला विधायक शमीम फिरदौस भी शामिल हैं।
असम की राजधानी गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में बीती देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां स्थित बिलास इन होटल में संपत्ति और लीज विवाद को लेकर हुई गोलीबार में एक ही परिवार के चार लोगों समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।