विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी और नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश बॉक्स आफिस पर लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही है। 7 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक 72 दिन पूरे कर लिए हैं।

हनुमान अंश ने बॉक्स आफिस पर पूरे किए 72 दिन
500 करोड़ क्लब में शामिल होने के करीब फिल्म
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी और नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश बॉक्स आफिस पर लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही है। 7 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक 72 दिन पूरे कर लिए हैं। 10वें हफ्ते में 11 करोड़ का कारोबार करने के बाद फिल्म अब अपने 12वें हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। 71वें दिन 15 लाख और 72वें दिन 58 लाख की कमाई के साथ, इसका घरेलू बॉक्स आॅफिस पर कुल कलेक्शन 339.71 करोड़ हो गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि यह फिल्म अभी भी तेलुगु बेल्ट में दर्शक खींच रही है। ओवरसीज कलेक्शन को मिलाकर इसकी कुल वर्ल्डवाइड कमाई 449 करोड़ तक पहुंच चुकी है। अब इस फिल्म को प्रतिष्ठित 500 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए केवल 51 करोड़ की दरकार है।
जेलर 2: महज 3 दिनों में 300 करोड़ कमाई

सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म जेलर 2 (15 अक्टूबर को रिलीज) बॉक्स आफिस पर सुनामी लेकर आई है। फिल्म ने पहले दिन 59.70 करोड़ और दूसरे दिन 37.10 करोड़ का शानदार कारोबार किया था। वीकएंड के फायदे के चलते तीसरे दिन को फिल्म ने जबरदस्त उछाल लेते हुए 47.80 करोड़ की कमाई की। महज तीन दिनों के भीतर घरेलू बॉक्स आफिस पर इसका कुल कलेक्शन 144.60 करोड़ हो गया है, जबकि वैश्विक स्तर पर फिल्म ने 317.15 करोड़ की भारी-भरकम कमाई कर ली है।
रणबाली: दो दिनों में धीमी रफ्तार

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की मुख्य भूमिका वाली फिल्म रणबाली की बॉक्स आफिस पर शुरूआत सुस्त रही है। मेकर्स की उम्मीदों के विपरीत, फिल्म अपने पहले दिन डबल डिजिट का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई और केवल 9.25 करोड़ ही जुटा सकी। वीकएंड होने के बावजूद शनिवार को फिल्म की कमाई में कोई बड़ा उछाल देखने को नहीं मिला और इसने 7.30 करोड़ का कारोबार किया। दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 16.55 करोड़ ही हो पाया है।
नई नवेली: दो दिनों में कमाए 7.25 करोड़

बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी और यामी गौतम स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म नई नवेली 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में उतरी है। फिल्म बॉक्स आफिस पर कोई धमाकेदार शुरुआत करने में असफल रही है। रिलीज के पहले दिन इसने 3.25 करोड़ कमाए थे, वहीं शनिवार को दूसरे दिन थोड़ा सुधार दिखाते हुए 4 करोड़ का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का दो दिनों का कुल कलेक्शन 7.25 करोड़ पर पहुंच गया है।
प्रहार: दो दिनों में 5.50 करोड़ का कारोबार

प्रसिद्ध सरकारी वकील उज्ज्वल निकम के जीवन पर आधारित इस फिल्म में राजकुमार राव, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। हालांकि, सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से ही फिल्म को उम्मीद के मुताबिक दर्शक नहीं मिल पा रहे हैं। पहले दिन महज 2.35 करोड़ कमाने वाली इस फिल्म ने शनिवार को वीकएंड पर 3.15 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही प्रहार का दो दिनों का कुल कलेक्शन 5.50 करोड़ ही हो सका है।
दृश्यम 3: वर्ल्डवाइड 528.77 करोड़ के पार

दो अक्टूबर को रिलीज हुई अजय देवगन, तब्बू, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 बॉक्स आफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। वीकएंड का इसे पूरा फायदा मिला, शुक्रवार के 3.10 करोड़ के मुकाबले शनिवार को फिल्म ने सीधे 5 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 341.10 करोड़ हो गया है, जबकि दुनियाभर में यह फिल्म अब तक 528.77 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई कर चुकी है।

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी और नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश बॉक्स आफिस पर लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही है। 7 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक 72 दिन पूरे कर लिए हैं।
सिनेमाघरों में रजनीकांत का जादू एक बार फिर सिर चढ़कर बोल रहा है। दृश्यम-3 को पहले ही दिन पछाड़ने के बाद अब जेलर-2 ने दूसरे ही दिन 2026 की बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं। दो दिनों में 97 करोड़ रुपए के ओवरसीज कलेक्शन के साथ फिल्म ने धुरंधर-2 का बड़ा रिकॉर्ड मात दे दी है।
अभिनेत्री तनुश्री दत्ता विवादित पोस्ट के चलते इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद से वो लगातार एक्टर पर निशाना साध रही हैं। इंस्टा और इंटरव्यूज में नाना की मौत पर सवाल उठा रही हैं।
बिग बॉस 20 में नकुल ढुल को घर से बेघर किए जाने पर शिल्पा शिंदे ने नाराजगी जताई है। नकुल और गुल्लू की लड़ाई और शिल्पा के बयान की पूरी विस्तार से जानकारी यहाँ पढ़ें।
बॉलीवुड की आइकॉनिक अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मराठी क्विज शो 'कोण होणार करोड़पति' सीजन 8 को होस्ट कर इतिहास रच दिया है। शो की सफलता, व्यूअरशिप में हुई रिकॉर्ड बढ़ोतरी और माधुरी के नए सफर के बारे में विस्तार से पढ़ें।
भारतीय सिनेमा के पितामह अशोक कुमार की जयंती पर जानिए उनके शुरुआती संघर्ष, ऐतिहासिक फिल्में और 'दादामणि' बनने का अद्भुत सफर।
नए सप्ताह के साथ नई फिल्मों और सीरीज का इंतजार भी शुरू हो जाता है। थिएटर्स में यामी गौतम की नई नवेली और राजकुमार राव की प्रहार आएंगी। वहीं, ओटीटी पर भी मनोरंजन की अच्छी डोज मिलने वाली है। द ट्रैप, यह जर्मन साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है।
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का एक नया और चौंकाने वाला बयान सामने आया है। अब नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री के नए बयान और महाकाल दर्शन ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में पुरानी कंट्रोवर्सी को चर्चा में ला दिया है।
माता के शारदीय नवरात्रि आज से शुरू हो गए हैं। देशभर में मां दुर्गा की भक्ति के रंग बिखरने लगे हैं। अब अगले नौ दिनों तक मंदिरों से लेकर पंडालों तक में माता के जयकारे गूंजेंगे। मां की भक्ति सिर्फ मंदिर और पंडालों तक में ही सिमित नहीं रही।
बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों के बाद गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने स्ट्रीमिंग से ब्रेक ले लिया है। जानिए पूरी खबर और वायरल वीडियो का सच।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह