पाकिस्तान पर अफगानिस्तान सेना द्वारा बीती रात किए गए हवाई हमलों के बाद, गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने एक बार फिर जहर उगला है। नकवी ने अफगानिस्तान पर सख्त शब्दों में हमला करते हुए कहा कि यह देश आग और खून का खेल खेल रहा है। इसके पीछे भारत जैसे प्रतिद्वंद्वी देशों के हाथ होने का इशारा भी किया।

पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने एक बार फिर जहर उगला है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
पाकिस्तान पर अफगानिस्तान सेना द्वारा बीती रात किए गए हवाई हमलों के बाद, गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने एक बार फिर जहर उगला है। नकवी ने अफगानिस्तान पर सख्त शब्दों में हमला करते हुए कहा कि यह देश आग और खून का खेल खेल रहा है। इसके पीछे भारत जैसे प्रतिद्वंद्वी देशों के हाथ होने का इशारा भी किया। नकवी ने अफगान बलों द्वारा पाकिस्तान के क्षेत्रों पर बिना किसी उकसावे की गई गोलीबारी की घटनाओं की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि अफगान सेना द्वारा नागरिक आबादी पर की गई कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानूनों का स्पष्ट उल्लंघन है। नकवी ने बताया कि पाकिस्तान की बहादुर सेनाओं ने साबित कर दिया है कि किसी भी उकसावे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके जवाब में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की गई है। पाकिस्तानी सेना चौकस है और अफगानिस्तान को हर ईंट के जवाब में पत्थर से जवाब दिया जा रहा है।
नकवी ने कहा कि अफगानिस्तान को भी ऐसा जवाब दिया जाएगा जैसा भारत को दिया गया था, ताकि वह पाकिस्तान को बुरी नजर से देखने की हिम्मत न करे। उन्होंने पाकिस्तान की जनता को भरोसा दिलाया कि वे अपनी सशस्त्र सेनाओं के साथ लोहे की दीवार की तरह खड़ी है।
अफगान सेना ने भारतीय समय के अनुसार रात 9:23 बजे पाकिस्तान की सीमा पर सात अलग-अलग इलाकों में एक साथ हमला किया। अफगान अधिकारियों के मुताबिक, यह हमला 210 खालिद बिन वालिद ब्रिगेड और 205 अल-बद्र कॉर्प्स ने मिलकर किया। इस दौरान उन्होंने आर्टिलरी और टैंक जैसे भारी हथियारों का इस्तेमाल किया। अफगान सेना का दावा है कि इस हमले में 12 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 5 को कब्जे में लिया गया।
पाक सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी और संघर्ष साढ़े तीन घंटे तक चला और यह रात 1 बजे तब रुका जब अफगान रक्षा मंत्रालय ने सीजफायर की घोषणा की। पाकिस्तानी मीडिया ने इस संघर्ष में अफगान चौकियों के नुकसान और पाकिस्तानी पक्ष के मृत और घायल सैनिकों के अलग-अलग आंकड़े पेश किए हैं।

भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह