मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।

हनुमान मंदिर में दर्शन से शुरूआत, वरिष्ठ नेताओं से करेंगे मुलाकात
प्रदेश सह-प्रभारी प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संवाद कर रही
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया। जिम्मेदारी संभालने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली महत्वपूर्ण सांगठनिक गतिविधि है। दौरे की शुरुआत में प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव बूढ़े हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद उनका पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलने का कार्यक्रम है। दोपहर 2:00 बजे वे पूर्व राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी के आकृति गार्डन स्थित निवास पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 3:15 बजे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के प्रोफेसर्स कॉलोनी स्थित निवास पर जाकर उनसे शिष्टाचार भेंट करेंगे।
कार्यकर्ता के घर भोजन, बूथ अध्यक्ष के संग चाय
संगठन के जमीनी कार्यकर्ताओं से संवाद को प्राथमिकता देते हुए बिप्लब देव दोपहर 1:00 बजे दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के वार्ड-32 (बूथ क्रमांक-69) की कार्यकर्ता मीना जाटव के शास्त्री नगर स्थित निवास पर भोजन करेंगे। वहीं, वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के दौरान वे बूथ अध्यक्ष मुकेश गुप्ता के घर चाय पर चर्चा भी करेंगे।
कार्यालय में बैठक और कोर ग्रुप की मंथन
बिप्लब देव शाम 4:00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इसके बाद शाम 5:00 बजे आयोजित प्रदेश कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे, जहां संगठन की आगामी रणनीतियों पर चर्चा होगी।
सह-प्रभारी रेखा वर्मा का शेड्यूल
प्रदेश सह-प्रभारी रेखा वर्मा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद कर रही हैं। दोपहर 1:00 बजे वे अरेरा मंडल की कार्यालय मंत्री रंजना प्रसाद के अरेरा कॉलोनी स्थित निवास पर भोजन करेंगी। इसके बाद वे शाम 5:00 बजे प्रदेश कार्यालय में कोर ग्रुप की बैठक में भाग लेंगी।
कल पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्षों की बैठक
दौरे के दूसरे दिन, 1 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे बिप्लब देव और रेखा वर्मा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग प्रभारियों और सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ संयुक्त बैठक करेंगे। इस दौरान प्रदेश संगठन के कामकाज, आगामी अभियानों और राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजधानी भोपाल में लोक आस्था के महापर्व छठ पर उमड़ी श्रद्धा की भीड़। मंत्री विश्वास सारंग ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर की पूजा-अर्चना। जानिए शीतलदास की बगिया सहित प्रमुख घाटों के विशेष आयोजन और पारण की पूरी जानकारी।
रीवा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष और पूर्व डीन डॉ. मनोज इंदुलकर पर एक महिला द्वारा मानसिक उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। जूनियर डॉक्टरों के प्रदर्शन और प्रशासनिक कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कोचिंग से लौटते वक्त उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर दरगाह के पास स्थित एक खाली तलघर में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।