
प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया
ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति
भारत-उज्बेकिस्तान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव

उज्बेकिस्तान। स्टार समाचार वेब
उज्बेकिस्तान के दो दिवसीय राजकीय दौरे पर ताशकंद पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। ताशकंद में योग फेडरेशन आॅफ उज्बेकिस्तान द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम में पीएम मोदी ने शिरकत की, जहां भारत और उज्बेकिस्तान के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों की झलक देखने को मिली। पीएम मोदी के स्वागत में भारतीय प्रवासियों और स्थानीय कलाकारों ने कथक, पारंपरिक उज्बेक नृत्य और संगीत की विशेष प्रस्तुतियां दीं। पीएम ने सोशल मीडिया पर इस स्नेह के लिए भारतीय समुदाय का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें दोनों देशों के बीच संबंधों का जीवंत सेतु बताया।
द्विपक्षीय वार्ता और प्रमुख एजेंडा
प्रधानमंत्री मोदी उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। इस यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। व्यापार और निवेश, रक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी और ऊर्जा क्षेत्रों में साझेदारी को मजबूत करना।
कनेक्टिविटी और व्यापार
राजदूत स्मिता पंत के अनुसार, 2015 के बाद द्विपक्षीय व्यापार में 300 और निवेश में 700 से अधिक की वृद्धि हुई है। कनेक्टिविटी की बाधाओं को दूर करने और फार्मा, कृषि, फिनटेक व स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर विशेष चर्चा होगी। उज्बेकिस्तान के समृद्ध संसाधनों को ध्यान में रखते हुए सुदृढ़ सप्लाई चेन व्यवस्था बनाने पर बातचीत होगी।
सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक जुड़ाव
पीएम मोदी ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी में इंडोलॉजिस्ट और विद्वानों से बातचीत करेंगे। इससे पहले उन्होंने आजादी स्मारक, शास्त्री स्मारक और महात्मा गांधी केंद्र में श्रद्धांजलि अर्पित की। ताशकंद में अपने कार्यक्रम पूरे करने के बाद पीएम मोदी 31 अगस्त को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक के लिए रवाना होंगे।
26वां एससीओ समिट
पीएम मोदी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और अपना संबोधन देंगे। एससीओ के 25 साल पूर हो गए हैं। सम्मेलन के दौरान कई वैश्विक नेताओं के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय वार्ताएं भी प्रस्तावित हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने न्यूयॉर्क में आयोजित वन वर्ल्ड वन ह्यूमैनिटी और यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन कार्यक्रमों में मानवता की एकता और वसुधैव कुटुंबकम के विचार पर विशेष जोर दिया। यह दौरा भागवत की तीन देशों (अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन) की वैश्विक संपर्क यात्रा का पहला चरण है, जो संघ के शताब्दी वर्ष आयोजनों के तहत आयोजित किया जा रहा है।
नेपाल-तिब्बत बॉर्डर के पास चोचेन और पुरेपु सांगपो नदी के संगम पर बनी झील फटने से बाढ़ का खतरा मंडरा गया है। भारत समेत दोनों देशों में अब तक 552 लोगों की मौत और 1500 से अधिक लापता हैं।
नेपाल में चीन बॉर्डर के पास भीषण बाढ़ से भारी तबाही हुई है। सैकड़ों लोगों की मौत और लापता होने के बाद नेपाल ने घरेलू एजेंसियों पर भरोसा जताते हुए विदेशी रेस्क्यू टीमों के ऑफर्स ठुकरा दिए हैं।
एक अमेरिकी संघीय न्यायाधीश ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस कार्यकारी आदेश को लागू करने की कोशिशों पर दो हफ्ते के लिए अस्थायी रोक लगा दी है, जो डाक मतदान को सीमित करता है। यह रोक ऐसे समय में लगाई गई है, जब मध्यावधि चुनावों के लिए पहला डाक बैलेट भेजे जाने में महज एक हफ्ता बचा है।
नेपाल में इस हफ्ते की शुरुआत में आई भयानक फ्लैश फ्लड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 469 तक पहुंच गई है। नेपाल पुलिस ने इस भारी त्रासदी में जान गंवाने वालों के आधिकारिक आंकड़ों की पुष्टि की। चीन ने पुष्टि की है कि तिब्बत की ओर तीन लोगों की मौत हुई है, जिससे इस आपदा में जान गंवाने वालों की कुल संख्या 472 हो गई है।
भारत और चीन के बीच बीजिंग में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और वांग यी की 25वें दौर की विशेष प्रतिनिधि वार्ता संपन्न। सीमा विवाद, कैलाश मानसरोवर यात्रा, व्यापार और एलएसी प्रबंधन पर हुए अहम फैसले।
ईरान और ओमान के बीच होर्मुज जलमार्ग के प्रबंधन और आय के बंटवारे को लेकर समझौता हो गया है। जानिए क्या हैं इसके नियम और क्यों अमेरिका ने दी है चेतावनी।
नेपाल और तिब्बत में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही, 22 की मौत और कई भारतीय लापता। भारत सरकार ने यूपी-बिहार में हाई अलर्ट जारी किया, गंडक बैराज के सभी गेट खुले और वायुसेना राहत कार्य के लिए तैयार।
न्यूयार्क के मेयर जोहरान ममदानी ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया है। जानें इस विवाद और उनके बयानों से जुड़ी पूरी जानकारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह