दक्षिणी कैलिफोर्निया के तट के पास 5.0 तीव्रता का भूकंप ने लॉस एंजिल्स में तबाही मचाई है। इलाके में खिड़कियां हिल गईं और शहर के हवाई अड्डे पर एक विमान को अपनी लैंडिंग रद करनी पड़ी। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप का केंद्र लॉस एंजिल्स के पास स्थित मैनहट्टन बीच के तट से दूर था।

राहत: भूकंप से कोई बड़ा नुकसान या चोट की खबर नहीं
लॉस एंजिल्स। स्टार समाचार वेब
दक्षिणी कैलिफोर्निया के तट के पास 5.0 तीव्रता का भूकंप ने लॉस एंजिल्स में तबाही मचाई है। इलाके में खिड़कियां हिल गईं और शहर के हवाई अड्डे पर एक विमान को अपनी लैंडिंग रद करनी पड़ी। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप का केंद्र लॉस एंजिल्स के पास स्थित मैनहट्टन बीच के तट से दूर था। इसके बाद कई झटके भी महसूस किए गए। भूकंप के कारण कारों के अलार्म बजने लगे, हवाई अड्डे की खिड़कियां टूट गईं और एक रिफाइनरी से धुआं निकलने लगा क्योंकि वहां स्वचालित सुरक्षा प्रणालियां सक्रिय हो गईं। हालांकि, किसी के घायल होने या बड़े नुकसान की कोई तत्काल खबर नहीं है।
सावधान! झटकों के लिए तैयार रहे
कैलिफोर्निया के गवर्नर के आफिस आफ इमरजेंसी सर्विसेज ने फेसबुक पर कहा कि वे किसी भी तरह के असर का आकलन करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इसमें कहा गया, भूकंप के बारे में पहले से कुछ नहीं कहा जा सकता, इसलिए झटकों के लिए तैयार रहें।
फ्लाइट की लैंडिंग करनी पड़ी रद्द
इलाके के फुटेज के अनुसार, शुरूआती भूकंप के कारण लॉस एंजिल्स हवाई अड्डे के पास पहुंच रहे डेल्टा एयरलाइंस के एक विमान को अपनी लैंडिंग रद्द करनी पड़ी। विमान उतरने ही वाला था कि तभी भूकंप आ गया। ऐसे में रनवे पर दरार आने की आशंका को देखते हुए क्रू को विमान उतारने की प्रक्रिया रोकने का निर्देश दिया गया।
टर्मिनल की खिड़कियां टूटीं
शहर की मेयर कैरेन बास ने फॉक्स न्यूज से कहा, ऐसा करना बिल्कुल सही था, क्योंकि जब तक रनवे की जांच नहीं हो जाती तब तक उन्हें कैसे पता चलता। लॉस एंजिल्स हवाई अड्डे पर एक आफ्टरशॉक के कारण छत का एक सफेद पैनल गिर गया और वहां एक टर्मिनल की खिड़कियां भी टूट गईं।

दक्षिणी कैलिफोर्निया के तट के पास 5.0 तीव्रता का भूकंप ने लॉस एंजिल्स में तबाही मचाई है। इलाके में खिड़कियां हिल गईं और शहर के हवाई अड्डे पर एक विमान को अपनी लैंडिंग रद करनी पड़ी। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप का केंद्र लॉस एंजिल्स के पास स्थित मैनहट्टन बीच के तट से दूर था।
स्पेन के कैनरी आइलैंड्स के पास इंजन खराब होने से तीन दिन समुद्र में फंसी प्रवासियों की नाव में 15 शव मिले हैं। खारा पानी पीने से मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि 6 गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
इटली ने अपने स्कूलों में बुर्का और नकाब पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है। नए कानून के अनुसार, अब छात्रों को स्कूल परिसर और क्लासरूम में चेहरा इस तरह ढकने की अनुमति नहीं होगी जिससे उनकी पहचान छिप सके। हालांकि, ऐसे नकाब या आवरण को छूट दी गई है जिनसे व्यक्ति का चेहरा स्पष्ट रूप से पहचाना जा सके।
हैकरों ने अमेरिकी वायुसेना के क्लाउड वन सिस्टम के कंट्रोल प्लेन की खामी का फायदा उठाकर सेंध लगाई। सुरक्षा के चलते अपडेट रोके गए और साइबर कमांड ने जांच शुरू की।
अमेरिकी दिग्गज कंपनी आइबीएम (IBM) ने अपने कंसल्टिंग डिवीजन के अधिकांश पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड प्रायोजन बंद कर दिया है। प्रभावित कर्मचारियों को स्थानांतरण या विच्छेद वेतन के साथ कंपनी छोड़ने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया गया है।
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के बादल गहराते नजर आ रहे हैं। विपक्षी खेमे ने नेतन्याहू को सत्ता से बेदखल करने के लिए नई राजनीतिक बिसात बिछानी शुरू कर दी है, जिससे उनकी सरकार के पुराने सहयोगी दलों के भी पाला बदलने की संभावना बढ़ गई है।
पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की 16 दिसंबर को संभावित वापसी और अवामी लीग के लॉकडाउन आह्वान से पहले बांग्लादेश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। गोपालगंज समेत 7 जिलों में BGB की 108 प्लाटून तैनात की गई हैं।
मिस्र की राजधानी काहिरा के पास वाराक जिले के हाईवे पर तेल टैंकर पलटने से बड़ा धमाका हुआ। इस हादसे में 31 लोगों की मौत और 21 से अधिक घायल हो गए। 39 एम्बुलेंस के साथ राहत व बचाव कार्य जारी है।
ईरान के सनंदाज में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने माता-पिता को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स में गर्भावस्था की जानकारी के बाद हत्या के दावे और उम्र को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आई है।
तुर्की के एस्कीशेहिर से ट्रेनिंग उड़ान भरने के बाद वायुसेना का AS-532 कूगर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पांच सैनिकों की मौत हो गई। दो सप्ताह पहले हुए S-70 क्रैश के बाद इस घटना से सैन्य सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह