भगवान राम की नगरी अयोध्या में मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। पीएम नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। आगामी 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर 22 फीट लंबा और 11 फीट चौड़ा ध्वज फहराएंगे।

अयोध्या में मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं।

लखनऊ। स्टार समाचार वेब
भगवान राम की नगरी अयोध्या में मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। पीएम नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। आगामी 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर 22 फीट लंबा और 11 फीट चौड़ा ध्वज फहराएंगे। यह समारोह भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तरह ही भव्य होगा और राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने का प्रतीक भी होगा। अयोध्या और काशी के आचार्य अनुष्ठान संपन्न कराएंगे। राम मंदिर के शिखर पर लगा ध्वज-स्तंभ 360 डिग्री घूमने वाले बॉल-बेयरिंग पर आधारित होगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि ध्वज 60 किमी प्रति घंटा तक की तेज हवा के वेग को झेल सके और आंधी-तूफान में उसे कोई नुकसान न हो। ध्वज के कपड़े की गुणवत्ता और उसकी आंधी-तूफान में सहन क्षमता की जांच कराई जा रही है। ध्वज तैयार करने वाली एजेंसी 28 अक्टूबर को भवन निर्माण समिति की बैठक में टेस्ट रिपोर्ट पेश करेगी। इसके आधार पर ध्वज के लिए कपड़े का अंतिम चयन किया जाएगा।
अयोध्या में इस आयोजन के लिए 25 नवंबर को भाजपा नेताओं का एक बड़ा जमावड़ा होगा, जो पार्टी के नए अभियान की शुरुआत का भी प्रतीक होगा। प्रधानमंत्री दुनिया के सबसे बड़े स्काउट और गाइड जम्बूरी के लिए प्रतिभागियों को आमंत्रित करेंगे, जिसमें 35,000 से ज्यादा कैडेटों के भाग लेने की उम्मीद है। वह विकसित यूपी अभियान की सफलता की समीक्षा भी करेंगे, जिसके लिए अब तक 5 लाख से ज्यादा सुझाव प्राप्त हुए हैं, और जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण भी करेंगे।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने के मुताबिक वाल्मीकि रामायण में वर्णित सूर्य, ओम और कोविदार वृक्ष के प्रतीकों वाला भगवा रंग का ध्वज 25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर के 161 फुट ऊंचे शिखर पर लगे 42 फुट ऊंचे खंभे पर फहराया जाएगा। गोविंद देव गिरि ने बताया कि पांच दिवसीय समारोह 21 नवंबर से शुरू होगा और 25 नवंबर को ध्वजारोहण के साथ संपन्न होगा।
राम मंदिर ट्रस्ट ने इस आयोजन के लिए मेहमानों की संख्या 8,000 से बढ़ाकर 10,000 कर दी है। राम मंदिर परिसर के छह अन्य मंदिरों और शेषावतार मंदिर पर भी ध्वजारोहण किया जाएगा। ये भगवान शिव, गणेश, सूर्य, हनुमान, माता भगवती और माता अन्नपूर्णा के मंदिर हैं। ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने बताया कि ध्वजारोहण समारोह के दौरान राम मंदिर समेत सभी 8 मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और हवन किया जाएगा और अन्य अनुष्ठान भी किए जाएंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
25 सितंबर 2026 (शुक्रवार) का दिन मेष से मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा? जानिए करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ा विस्तृत राशिफल।
जानिए 25 सितंबर 2026 का विस्तृत दैनिक पंचांग। जानें शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त और अनंत चतुर्दशी व गणेश विसर्जन का शुभ समय।
25 सितंबर 2026 का मूलांक फल (Ank Jyotish 25 September 2026) पढ़ें। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए करियर, धन और स्वास्थ्य का हाल।
24 सितंबर 2026 का राशिफल। जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन। पढ़ें व्यापार, धन, करियर और स्वास्थ्य का सटीक भविष्यफल
जानिए 24 सितंबर 2026 गुरुवार का पूरा पंचांग, जिसमें शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, शुभ मुहूर्त (अभिजीत मुहूर्त) और राहुकाल का समय शामिल है।
24 सितंबर 2026 का मूलांक फल (Mulank Phal 24 September 2026) पढ़ें। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए करियर, धन और स्वास्थ्य का हाल।
अंक ज्योतिष के अनुसार 23 सितंबर 2026 का दिन मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा? जानिए करियर, धन, और स्वास्थ्य से जुड़ा विस्तृत भविष्यफल।
पढ़ें 23 सितंबर 2026 का संपूर्ण राशिफल। मेष से मीन राशि तक सभी राशियों के लिए जानिए करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ी भविष्यवाणियां।
जानिए 23 सितंबर 2026, बुधवार का पूरा हिंदू पंचांग। यहाँ पढ़ें आज की तिथि, नक्षत्र, योग, करण, राहुकाल और शुभ-अशुभ मुहूर्त की विस्तृत जानकारी।
22 सितंबर 2026 का संपूर्ण दैनिक पंचांग। जानिए आज की तिथि, नक्षत्र, योग, करण, सूर्योदय, सूर्यास्त और अशुभ राहुकाल का समय हिंदी में।