पैरा एशियन गेम्स 2026 में भारत की स्टार तीरंदाज शीतल देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। बिना हाथों के तीरंदाजी करने वाली 19 वर्षीय शीतल ने महिला कंपाउंड क्वालीफिकेशन स्पर्धा में 720 में से 704 अंक हासिल कर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

शीतल देवी ने पिछले एशियन रिकॉर्ड से 6 अंक ज्यादा किए हासिल
704 अंक के साथ उन्होंने एशियन पैरा गेम्स में नया रिकॉर्ड बनाया
पायल ने भी महिला कंपाउंड क्वालिफिकेशन में अच्छा प्रदर्शन किया
अब भारत की व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में पदक की उम्मीदें बढ़ीं
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
पैरा एशियन गेम्स 2026 में भारत की स्टार तीरंदाज शीतल देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। बिना हाथों के तीरंदाजी करने वाली 19 वर्षीय शीतल ने महिला कंपाउंड क्वालीफिकेशन स्पर्धा में 720 में से 704 अंक हासिल कर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। यह रिकॉर्ड इससे पहले तुर्की की ओज्नुर गिर्डी के नाम दर्ज था। शीतल ने अपने इस अद्भुत प्रदर्शन के दौरान 72 तीरों में से 57 बार परफेक्ट 10 का निशाना लगाया, जिसमें 32 शॉट लक्ष्य के सबसे अंदरूनी हिस्से में लगे। जम्मू-कश्मीर की रहने वाली शीतल ने अपने पिछले एशियाई रिकॉर्ड में 6 अंकों का सुधार करते हुए नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले एशियाई रिकॉर्ड 698 अंकों का था, जबकि 2023 के हांगझोउ पैरा एशियन गेम्स में उन्होंने 680 अंक बनाए थे। शीतल की इस अचूक सटीकता ने खेल प्रेमियों को हैरान कर दिया है और आगामी स्पधार्ओं में उनके स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीदों को काफी मजबूत कर दिया है।
टीम इंडिया सेमीफाइनल में
इस प्रतियोगिता में डेब्यू कर रही भारत की दूसरी तीरंदाज पायल नाग ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। पायल ने 675 अंक हासिल कर पांचवां स्थान प्राप्त किया। शीतल और पायल के संयुक्त शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय महिला कंपाउंड टीम 1,379 अंकों के साथ क्वालिफिकेशन में पहले स्थान पर रही। इस प्रदर्शन के साथ चीन (1,338 अंक) को पीछे छोड़ते हुए भारतीय टीम ने सीधे सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जिससे देश के लिए पदक की आस और अधिक बढ़ गई है।
अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन
सिंगापुर की नूर स्याहिदा अलीम 683 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। चीन की शुएकिंग शू ने 680 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। बांग्लादेश की जोमा अख्तर 676 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं।

पैरा एशियन गेम्स 2026 में भारत की स्टार तीरंदाज शीतल देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। बिना हाथों के तीरंदाजी करने वाली 19 वर्षीय शीतल ने महिला कंपाउंड क्वालीफिकेशन स्पर्धा में 720 में से 704 अंक हासिल कर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
जापान के आइची-नागोया में 5वें पैरा एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत हुई। सम्राट नारुहितो ने उद्घाटन किया। भारतीय दल की अगुवाई प्रमोद भगत और सिमरन शर्मा ने की।
5वें टी-20 मैच के बाद श्रेयस से वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं करने पर सवाल किया गया था। इस पर अय्यर ने कहा- मैं उससे यही कहता हूं कि तुम्हें मौका मिलेगा। कभी-कभी इंतजार करना पड़ता है। हमारे पास 2 शानदार ओपनर हैं।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां और आखिरी टी-20 मुकाबला आज बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7 बजे खेला जाएगा। पांच मैचों की यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर है, जहां भारत ने पहला और तीसरा मैच अपने नाम किया, जबकि वेस्टइंडीज ने दूसरे और चौथे मुकाबले में जीत हासिल की।
क्रिकेट वेस्टइंडीज के CEO क्रिस डेहरिंग ने 1997 के द्विपक्षीय क्रिकेट रेवेन्यू मॉडल की कड़ी आलोचना की है। जानिए कैसे इस मॉडल ने कैरेबियन क्रिकेट को वित्तीय संकट और पतन की ओर धकेल दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026 के भारतीय दल से मुलाकात की। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और खेल जगत में हुए बदलावों पर पीएम का आभार जताया।
टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा फुल मेंबर नेशन में टी20 इंटरनेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा है। सूर्या ने 2022 में यह रिकॉर्ड कायम किया था, जब उन्होंने एक ही साल में 68 छक्के जड़ दिए थे।
भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (BFI) में विवाद गहरा गया है। अध्यक्ष अजय सिंह ने महासचिव प्रमोद कुमार पर वित्तीय अनियमितताओं और अधिकारों के दुरुपयोग के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 के 15 मैचों के बाद साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में पहुंचीं। युवराज सिंह की कप्तानी वाली इंडिया चैंपियंस बाहर, जानिए समीकरण।
एशियन पैरा गेम्स 2026 से ठीक 5 दिन पहले मुख्य शूटिंग कोच जेपी नौटियाल को दल से हटाने पर मनीष नरवाल व मोना अग्रवाल समेत शीर्ष पैरा निशानेबाजों ने SAI मुख्यालय में विरोध दर्ज कराया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह