महाराष्ट्र के बारामती में बड़ा हादसा हो गया। डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुणे जिला प्रशासन ने भी डिप्टी सीएम अजित पवार समेत सभी पांच लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है। उक्त हादसा सुबह 8:45 बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुआ।

डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश हो गया।

मुंबई। स्टार समाचार वेब
महाराष्ट्र के बारामती में बड़ा हादसा हो गया। डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुणे जिला प्रशासन ने भी डिप्टी सीएम अजित पवार समेत सभी पांच लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है। उक्त हादसा सुबह 8:45 बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुआ। सभी मुंबई से एक प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन में सवार थे। बारामती में लैंडिंग के दौरान प्लेन रनवे से उतर गया। प्लेन में अजित पवार के साथ उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ की भी जान चली गई है। दरअसल, अजित पवार चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे। बारामती में लैंडिंग के दौरान ही प्लेन क्रैश हो गया। हादसे के बाद विमान में भयंकर आग लग गई। आग की लपटों के बीच विमान से धुएं का गुबार उठने लगा। विमान हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहीं नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने भी हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र सरकार के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। एकनाथ शिंदे बारामती पहुंच रहे हैं। पवार के निधन शोक से बारामती बंद का ऐलान किया है।

हादसे में मारे गए 5 लोगों के नाम
सुप्रिया बारामती के लिए रवाना
डिप्टी सीएम अजित पवार कल यानी मुंबई में हुई कैबिनेट मीटिंग में शामिल हुए थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अजित पवार के साथ पांच लोग थे। वे मुंबई से बारामती जा रहे थे। यह एक प्राइवेट कंपनी का प्लेन था। जब चार्टर्ड प्लेन बारामती एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था, तो क्रैश हो गया। इधर हादसे की भनक लगते ही एनसीपी शरद सांसद सुप्रिया सुले बारामती रवाना हो गई हैं।
चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे पवार
अजति पवार जिला परिषद के चुनाव प्रचार के बारामती जा रहे थे। ताऊपट्टी के पास पहुंचने से पहले ही प्लेन क्रैश हो गया। पुणे में 5 फरवरी को जिला परिषद चुनाव होने वाले हैं और अजित पवार ने इन चुनावों के सिलसिले में बारामती में मीटिंग्स प्लान की थीं। यह हादसा उन मीटिंग्स से पहले हुआ।
पीएम मोदी बोले- अजित जनता के नेता थे

अजित पवार के निधन की खबर मिलते ही पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से हादसे की जानकारी ली। उन्होंने पर अजित के साथ अपनी 2 तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- अजित पवार जनता के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर मजबूत जुड़ाव था। महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करने में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्तित्व के तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता था। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी काबिले तारीफ था। उनका असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।
गांव के लोग बोले- गिरते ही विमान में धमाका हुआ
एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा- मैंने अपनी आंखों से देखा, यह बहुत तकलीफदेह था। जब एयरक्राफ्ट फिसला, तभी लगा था कि वह क्रैश हो जाएगा औैर ऐसा ही हुआ। गिरते ही बड़ा धमाका हुआ। इसके तुरंत बाद हम इस तरफ दौड़े और देखा कि एयरक्राफ्ट तो आग का गोला बन चुका था। इसके बाद विमान में 4 से 5 धमाके और हुए। फिर कई लोग पहुंचे और विमान से लोगों को निकालने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी ज्यादा थी कि हम कुछ नहीं कर पाए। अजित पवार विमान में सवार थे और जो हुआ, उसे देखना बहुत दुखभरा था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर एससी-एसटी आरक्षण में 'क्रीमी लेयर' लागू करने की मांग का विरोध किया है। जानें इसके मुख्य कारण और कानूनी तर्क।
सुप्रीम कोर्ट ने देश में बढ़ते ड्रग्स कारोबार और नशीली दवाओं की तस्करी पर चिंता जताते हुए केंद्र और सभी राज्यों को नोटिस जारी किया है। NDPS एक्ट को सख्त बनाने की मांग पर चार हफ्ते में जवाब मांगा गया है।
विपक्ष के हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने लोकसभा में चार अहम बिल पेश किए। इनमें ट्रिब्यूनल्स रिफॉर्म्स बिल, 2026, माइंस एंड मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन अमेंडमेंट बिल, 2026 शामिल हैं। इसके अलावा केरल (नाम में बदलाव) बिल, 2026 और नेशनल को-आॅपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन अमेंडमेंट बिल, 2026 भी पेश किए गए।
झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ चल रहा छात्र आंदोलन 18वें दिन उग्र रूप ले चुका है। सोमवार को प्रस्तावित विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जबरदस्त धक्का-मुक्की देखने को मिली।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का तेज झटका आया, जबकि टिहरी में 2.0 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज हुआ। दोनों ही स्थानों पर जान-माल के किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितताओं के बीच आयोग के तीन सदस्यों ने इस्तीफा दिया, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार किया। सीआईडी के सामने पेश होंगे सभी सदस्य।
एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 टर्बुलेंस का शिकार हो गई थी, जिसमें कई यात्री घायल हुए। अब इस मामले में पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव आने की खबर से सनसनी फैल गई है। जानिए क्या हैं DGCA के नियम।
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला हुआ है। टीएमसी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रही ममता की गाड़ी पर पत्थर और कीचड़ फेंके गए।
महाराष्ट्र के बारामती एयरफील्ड पर ट्रेनिंग के दौरान एक ट्रेनर प्लेन रनवे से फिसल गया। हादसे में दोनों पायलट सुरक्षित हैं। प्रशासन ने क्रैश की खबरों को खारिज किया है।