सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने अपनी भाषा नीति में एक बहुत बड़ा और चौंकाने वाला बदलाव किया है। हाल ही में जारी एक नए सर्कुलर के मुताबिक, इसी साल 1 जुलाई 2026 से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के कक्षा 9 के छात्रों के लिए अब तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य कर दिया गया है।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अंडर-18 राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के तहत भारतीय और आस्ट्रेलियाई जूनियर टीमों के बीच रोमांचक अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली जा रही है। यह आयोजन आगामी अंडर-18 एशिया कप की तैयारियों के लिए राजधानी में एक्शन का मुख्य केंद्र बना हुआ है।
बीते रविवार को पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की थी और 24 घंटे के भीतर ही अपनी इस अपील को दोहराया भी था। अब सरकार ने गोल्ड को लेकर एक बड़ा फैसला ले लिया है।
तमिलनाडु की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। अभिनेता से नेता बने थलापति विजय ने आज चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।
भारत सरकार ने देश की सैन्य व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए दो अहम नियुक्तियों का एलान किया है। केंद्र ने आज एनएस राजा सुब्रमणि को भारत का अगला चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त किया है। वह अनिल चौहान की जगह लेंगे। उनका कार्यकाल 30 मई को समाप्त हो रहा है।
हर महीने की शुरुआत में आम लोगों से जुड़े ढेर सारे बदलाव देखने को मिलता है। इसमें से कुछ बदलाव हर महीने होते हैं, जिसमें एलपीजी की कीमत, सीएनजी-पीएनजी के दाम, जेट फ्यूल जैसी चीजें शामिल होती हैं। साथ ही कुछ नए बदलाव भी लागू होते हैं।
देश में सीएम बनने रिकॉर्ड कायम करने वाले बिहार के नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। इससे पहले सुबह 11 बजे वह अपनी सरकार की अंतिम कैबिनेट की बैठक लेंगे। दोपहर में भाजपा विधायक दल की बैठक में जिसमें नया नेता चुना जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों के फलस्वरूप मध्यप्रदेश में पिछले दो सालों में रेल सेवाओं और बुनियादी ढांचे में अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। मध्यप्रदेश डबल इंजन सरकार का एक शानदार उदाहरण बनकर उभरा है। अब प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है और रेल कनेक्टिविटी में सबसे बड़ी हिस्सेदारी वाले शीर्ष दस राज्यों में से एक है।
उत्तराखंड के रेलवे स्टेशन की पिट लाइन में मरम्मत कार्य के दौरान आज यानी शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। रेलगाड़ी के पीछे लगने वाला जनरेटर और गार्ड कोच अचानक बिना इंजन के ही ढलान की ओर चल पड़ा। करीब 150 मीटर दूर जाकर पटरी से उतर गया।
आज यानी एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही सरकार ने बड़ा झटका दिया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपए तक महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने इसके दाम अचानक बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा अब रेल टिकट 8 घंटे पहले तक ही कैंसिल कर पाएंगे।






















