अभिनेता मनोज बाजपेयी जल्द ही फिल्म गवर्नर: द साइलेंट सेवियर में नजर आने वाले हैं। अब अभिनेता के बर्थडे पर मेकर्स ने फिल्म के फर्स्ट लुक से पर्दा उठा दिया है। दरअसल, आज यानी गुरुवार को मनोज बाजपेयी का 57वां जन्मदिन है ।


मुंबई। स्टार समाचार वेब
अभिनेता मनोज बाजपेयी जल्द ही फिल्म गवर्नर: द साइलेंट सेवियर में नजर आने वाले हैं। अब अभिनेता के बर्थडे पर मेकर्स ने फिल्म के फर्स्ट लुक से पर्दा उठा दिया है। दरअसल, आज यानी गुरुवार को मनोज बाजपेयी का 57वां जन्मदिन है और इस खास मौके पर उनकी आने वाली फिल्म गवर्नर: द साइलेंट सेवियर का फर्स्ट लुक सामने आया है। फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह प्रोड्यूस करेंगे। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी।
ये सिर्फ कुर्सी नहीं.. जिम्मेदारी है...
विपुल शाह द्वारा रिलीज किये गए फिल्म गवर्नर के पोस्टर में काफी सस्पेंस नजर आ रहा है। पहले पोस्टर में एक हरी कुर्सी दिख रही है। जो किसी मंत्रालय या अधिकारिक आफिस की लग रही है। इस पोस्टर में फिल्म की कहानी या किरदारों से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है। इसके साथ ही एक लाइन लिखी हुई है। ये सिर्फ कुर्सी नहीं.. जिम्मेदारी है।
फिल्म एक लीगल ड्रामा
वहीं फिल्म के दूसरे पोस्टर में मनोज बाजपेयी पीछे से नजर आ रहे हैं। वो फॉर्मल ड्रेस में हैं और उनके हाथों में एक सूटकेस है। इसके साथ ही इस पोस्टर पर भी एक लाइन लिखी हुई है। इफ आई फेल..इंडिया फेल पोस्टर के मुताबिक फिल्म एक लीगल ड्रामा लग रही है।
फिल्म की कास्ट
मेकर्स द्वारा शेयर की गई जानकारी के मुताबिक फिल्म के मुख्य किरदार में मनोज बाजपेयी हैं। उनके जन्मदिन के खास मौके पर ही फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है। इसके साथ ही फिल्म का निर्देशन चिन्मय मांडलेकर है। जो एक बार पहले भी इंस्पेक्टर जेंडे नाम की फिल्म डायरेक्ट कर चुके हैं। उस फिल्म में भी मनोज बाजपेयी लीड रोल में थे। इन सबके साथ ही चिन्मय कई मराठी फिल्मों में काम कर चुके है। इसके साथ ही फिल्म में एक्ट्रेस अदा शर्मा के साथ अभिनेत्री मधु भी नजर आएंगी।
इस तारीख को होगी रिलीज
फिल्म का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म एक राजनीतिक थ्रिलर या ड्रामा होगी। जो शायद एक राष्ट्रीय संकट के इर्द-गिर्द घूम सकती है। फिल्म की कहानी सुवेंदु भट्टाचार्जी, सौरभ भरत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने मिलकर लिखी है। जावेद अख्तर ने गानों के बोल लिखे हैं वहीं फिल्म का म्यूजिक अमित त्रिवेदी ने तैयार किया है।
यह भी पढ़िए...
जुगनुमा: द फैबल मूवी रिव्यू - मनोज बाजपेयी की यह आर्ट फिल्म क्यों है खास और क्या है इसकी कमियाँ?


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा 2' में मनोज तिवारी-सुरभि तिवारी और दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया जैसी मशहूर जोड़ियां नजर आएंगी। जानिए इस शो की पूरी डिटेल।
99वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2027 के लिए मराठी फिल्म 'गोंधल' को भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है। फिल्म निर्देशक संतोष डावखर की इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा है।
निर्देशक अपूर्व लखिया संग अभिनेता सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म मातृभूमि का नाम बीते दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। तय रिलीज डेट होने के बावजूद इस फिल्म को आगे बढ़ाया गया है और अभी तक इसकी थिएटर्स रिलीज की तारीख तय नहीं हो पाई है।
गणेश चतुर्थी के मौके पर सैफ अली खान ने खुद मिट्टी से इको-फ्रेंडली बप्पा तैयार किए। करीना कपूर ने सैफ और छोटे बेटे जेह की मिट्टी की मूर्ति बनाते हुए तस्वीरें शेयर की हैं।
बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में कंटेस्टेंट काजी तौकीर ने अपने 'I am a Rockstar, Baby!' अंदाज से सलमान खान को भी अपना फैन बना लिया है। जानिए शो के लेटेस्ट अपडेट और वायरल मीम्स के बारे में।
हनुमान अंश बॉक्स आफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म भारत में 150 करोड़ रुपए के कलेक्शन के करीब पहुंच गई है। इसी बीच फिल्म को रिलीज हुए 33 दिन पूरे हो गए हैं और इसकी टीम ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आधिकारिक आवास पर मुलाकात की।
बिग बॉस 20 के घर में शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा। माही विज के खुलासे, अरिश्फा-काजी की तीखी झड़प और कंटेस्टेंट्स के बीच की तकरार की पूरी विस्तृत खबर पढ़ें।
जानिए ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू के संघर्ष की कहानी। कैसे उन्होंने ट्रक ड्राइवर बनने का सपना देखा, आधे घंटे में पहली नौकरी छोड़ी और शेफ से सोशल मीडिया क्रिएटर बने।
शांत शुरुआत और बिना किसी बड़े पीआर के 7 अगस्त को सिनेमाघरों में उतरी फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स आफिस पर इतिहास रच दिया है। शुरुआत में दर्शकों के लिए तरस रही इस छोटी फिल्म ने अपनी मजबूत कहानी और पॉजिटिव वर्ड आफ माउथ के दम पर वो कर दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
बिग बॉस सीजन 20 के सेट पर सलमान खान का नया अंदाज देखने को मिला। काउबॉय लुक में नजर आए सलमान खान ने कैमरे के सामने आ रहे लोगों और पैपराजी पर अपनी नाराजगी जताई।