संगम की पावन रेती...चारों ओर साधु-संतों के शिविर, धूप-अगरबत्ती की खुशबू और श्रद्धा से भरी आवाजें...माघ मेले की इसी आध्यात्मिक हवा में एक अलग तस्वीर देखने को मिली। इटली से आई एक युवती अपने पिता के साथ भारतीय संतों के सानिध्य में बैठी दिखाई दी।

लुक्रेजिया अपने पिता के साथ कुंभ के बाद अब माघ मेले में प्रयागराज पहुंची हैं।
प्रयागराज। स्टार समाचार वेब
संगम की पावन रेती...चारों ओर साधु-संतों के शिविर, धूप-अगरबत्ती की खुशबू और श्रद्धा से भरी आवाजें...माघ मेले की इसी आध्यात्मिक हवा में एक अलग तस्वीर देखने को मिली। इटली से आई एक युवती अपने पिता के साथ भारतीय संतों के सानिध्य में बैठी दिखाई दी। विदेशी चेहरे पर भारतीय अध्यात्म की चमक और होठों पर जय श्रीराम का उद्घोष... यह नजारा हर किसी को आकर्षित कर रहा था। दरअसल, इटली की लुक्रेजिया अपने पिता के साथ कुंभ के बाद अब माघ मेले में प्रयागराज पहुंची हैं। संगम तट पर लगे मेले में वे न केवल आस्था की डुबकी लगाने आईं, बल्कि सनातन धर्म को गहराई से समझने की जिज्ञासा लेकर यहां पहुंचीं। पिता-पुत्री की यह जोड़ी अलग-अलग साधु-संतों के शिविरों में जाती दिखी, कभी किसी बाबा के पास ध्यान की विधि समझी, तो कभी जीवन के अर्थ पर सवाल करती दिखी।
मनमौजी राम बाबा का शिविर
प्रयागराज मेले में मनमौजी राम बाबा का शिविर लगा है। लुक्रेजिया उनके शिविर में अपने पिता के साथ पहुंचीं। बाबा के सामने हाथ जोड़कर बैठी लुक्रेजिया पूरे मनोयोग से उनकी बातें सुनती रहीं। कभी आंखें बंद कर ध्यान लगाया, तो कभी मुस्कुराते हुए जय श्रीराम का जयकारा लगाया। उनके साथ बैठे पिता भी उतनी ही श्रद्धा से बाबा की शिक्षाओं को आत्मसात करते नजर आए।
संतों से ले रहीं आध्यात्मिक ज्ञान
लुक्रेजिया का कहना है कि सनातन धर्म की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यहां हर दिन कुछ नया सीखने को मिलता है। यह सिर्फ पूजा-पाठ नहीं है, बल्कि जीवन जीने का तरीका सिखाता है। योग, ध्यान और आत्मचिंतन की बातें उन्हें खास तौर पर आकर्षित कर रही हैं। यही वजह है कि वे रोज किसी न किसी संत के पास जाकर आध्यात्मिक ज्ञान ले रही हैं।
दोस्तों को बताएंगे जीवन मूल्य
लुक्रेजिया और उनके पिता के लिए यह यात्रा धार्मिक भ्रमण के साथ आत्मिक अनुभव है। वे कहते हैं कि यहां उन्हें शांति, सकारात्मक ऊर्जा और जीवन को देखने का नया दृष्टिकोण मिला है। इटली लौटकर वे अपने दोस्तों और परिवार को सनातन धर्म, उसकी आध्यात्मिकता और जीवन मूल्यों के बारे में बताएंगे।

बेंगलुरु का एक स्टार्टअप कुत्तों की सूंघने की अद्भुत क्षमता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को मिलाकर कैंसर की शुरुआती पहचान की नई तकनीक विकसित कर रहा है। इस अनोखी रिसर्च के बारे में विस्तार से यहाँ जानें।
दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले की चार्जशीट में NIA ने बड़ा खुलासा किया है। धमाके में VBIED कार का इस्तेमाल हुआ था और DNA जांच से कार के अंदर उमर उन नबी की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।
नोएडा मजदूर आंदोलन मामले में आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने और अधिकारियों के वेतन से 5 लाख मुआवजा देने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।
केंद्र सरकार ने रेलवे के आधुनिकीकरण के तहत 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर को फोर-ट्रैक करने और तीन नई मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे 14 जिलों और 56 लाख लोगों को फायदा मिलेगा।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने पर GBU के छात्र अक्षय त्रिपाठी को मिले 5 लाख के नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई है। CJI सूर्यकांत ने डीएम से जवाब तलब किया है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को 5 मंजिला पीजी हादसे के बाद पुलिस और दिल्ली नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में 7 लोगों की मौत और 5 लोगों के घायल होने के बाद अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
ईडी ने कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली से जुड़े ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की है। यह कार्रवाई बेंगलुरु, बेलगावी और महाराष्ट्र में 15 से ज्यादा जगहों पर एक साथ चलाई गई। जांच का मुख्य कारण 18 शराब लाइसेंस यानी बार लाइसेंस देने में हुई गड़बड़ी बताई जा रही है।
केंद्र सरकार के नए लेबर कोड के तहत 21,000 रुपये तक मासिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को वैधानिक बोनस का लाभ मिलेगा। जानिए बोनस की गणना और नियम।
मुंबई के BKC स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) से प्रधानमंत्री कार्यालय का फर्जी अधिकारी बनकर घूमने वाला रोहन पारेख गिरफ्तार। पीएम मोदी के दौरे से पहले हथियार के साथ पकड़ा गया आरोपी।
दिल्ली के सत्य निकेतन में पीजी बिल्डिंग गिरने की दर्दनाक घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में इमारतों की सुरक्षा जांच और सेफ्टी ऑडिट के संकेत दिए हैं। जानें पूरी खबर।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह