अनूपपुर के बिजुरी में युवती की मौत और नाबालिग साथी की आत्महत्या के बाद पुलिस जांच पर सवाल उठे हैं। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए आईजी ने चार सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है।
रीवा के होटल में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। कमरे से शराब और जहरीला पदार्थ मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, प्रेम संबंध की बात सामने आई।
जीटी रोड पर समालखा के पास गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जहां तीन वाहनों की टक्कर के बाद आग लगने से एक युवती जिंदा जल गई व महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। हादसा दिल्ली लेन पर उत्सव गार्डन के सामने करीब साढ़े नौ बजे हुआ।
सीधी जिले के मवई गांव में जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में चली गोली युवती के पेट में जा लगी। उपचार के लिए रीवा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रीवा के मनगवां में 13 दिन से लापता युवती का शव नदी में मिला, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए।
संगम की पावन रेती...चारों ओर साधु-संतों के शिविर, धूप-अगरबत्ती की खुशबू और श्रद्धा से भरी आवाजें...माघ मेले की इसी आध्यात्मिक हवा में एक अलग तस्वीर देखने को मिली। इटली से आई एक युवती अपने पिता के साथ भारतीय संतों के सानिध्य में बैठी दिखाई दी।
बिहार में सरकार स्नातक बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1000 रुपए देगी। ये पैसे 2 साल तक युवाओं के खाते में डाले जाएंगे। बिहार के युवक और युवती जो ग्रेजुएट हैं और जिनकी उम्र 20-25 के बीच है और वो नौकरी या रोजगार के लिए कोशिश कर रहे हैं। ऐसे युवाओं को राशि पाने की पात्रता होगी।
सतना में दिव्यांग युवती को धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया। आरोपी ने ऑनलाइन बातचीत के जरिए युवती से दोस्ती की और बदनाम करने की धमकी देकर 4 लाख रुपए ऐंठ लिए। गहने लेने पहुंचने पर पब्लिक की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक साथी की तलाश जारी है।
भोपाल के टीटी नगर में 19 वर्षीय युवती का शव उसके ही घर में मिला है। अक्टूबर में उसकी शादी होनी थी और घर में तैयारियां चल रही थीं। उसके गले पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। यह लेख इस सनसनीखेज वारदात और पुलिस जांच से जुड़े अहम पहलुओं पर विस्तार से जानकारी देता है।
सतना जिले के बदेरा थाना क्षेत्र में विक्षिप्त युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी सुशील बंशकार को शहडोल जिले से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पहाड़ के नीचे झोपड़ी बनाकर रह रहा था। एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है।






















