मानसून सत्र के पहले दिन लोकसभा में विपक्ष के सांसदों ने हंगामा कर दिया। सदन की कार्यवाही 12 मिनट ही चल सकी। जिसके बाद अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी है। विपक्षी नेताओं ने नीट यूपी पेपर लीक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी समेत कई मुद्दों पर चर्चा की मांग की। कई सांसद पोस्टर, बैनर लेकर आए।

लोकसभा में विपक्षी का हंगामा...नीट पेपर लीक पर किया सवाल
चढ़ावा चोरी पर चर्चा की मांग, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
मानसून सत्र के पहले दिन लोकसभा में विपक्ष के सांसदों ने हंगामा कर दिया। सदन की कार्यवाही 12 मिनट ही चल सकी। जिसके बाद अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी है। विपक्षी नेताओं ने नीट यूपी पेपर लीक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी समेत कई मुद्दों पर चर्चा की मांग की। कई सांसद पोस्टर, बैनर लेकर आए। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद के हंस द्वार पर मीडिया को 15 मिनट संबोधित किया। मोदी ने कहा-मानसून हो या संसद का मानसून सत्र, अगर दोनों सक्रिय रहें तो बहुत फलदायी साबित होते हैं। इससे देश का कल्याण और सभी जीवों की भलाई होती है। प्रधानमंत्री ने प्रार्थना की कि दोनों ही देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए उत्पादक साबित हों। वींप्रधानमंत्री ने देश के युवाओं की तारीफ करते हुए कहा कि भारत के युवाओं ने अंतरिक्ष में एक नई यात्रा शुरू की है। उन्होंने बताया कि स्काईरूट स्टार्टअप में काम करने वाली पूरी टीम की औसत उम्र केवल 28 साल है। इन युवाओं ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पीएम मोदी ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा- मैं किसी 56 वर्षीय युवक की बात नहीं कर रहा हूं। मैं देश के उन युवा उद्यमियों की बात कर रहा हूं जिनकी औसत आयु 28 वर्ष है... वे बधाई के पात्र हैं, इसमें कोई संदेह नहीं। पिछले एक महीने में देश ने कई मील के पत्थर हासिल किए हैं, जिससे हर नागरिक गर्व से भर गया है।
वैश्विक संकट के बीच मजबूत अर्थव्यवस्था
पीएम मोदी ने वैश्विक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में युद्ध का खतरा बना हुआ है। पश्चिम एशिया के संघर्ष ने भारत जैसे उन देशों के लिए बड़ा संकट पैदा किया जो ऊर्जा के लिए दूसरों पर निर्भर हैं। इसके कारण पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, उर्वरक और रसायनों को लेकर कई बाधाएं आईं। इन सबके बावजूद भारत ने 7.7 प्रतिशत की विकास दर बनाए रखी। दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बनकर उभरा। यह भारत की आंतरिक ताकत को दिखाता है।
रिफॉर्म एक्सप्रेस और नए प्रोजेक्ट्स
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार होने के कारण ही युवा इतना साहस दिखा पा रहे हैं। हाल ही में राजस्थान में एक बड़ी तेल रिफाइनरी देश को समर्पित की गई। कुछ हफ्ते पहले तीसरे सेमीकंडक्टर प्लांट और एक ग्रीन हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत की गई। भारत की हाइड्रोजन ट्रेन में सबसे शक्तिशाली इंजन है और यह अपनी तरह की सबसे लंबी ट्रेन है। यह सफलता देश के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, उद्यमियों और श्रमिकों की मेहनत का परिणाम है।
संसद में तथ्यों और तर्क पर हो चर्चा
पीएम मोदी ने कहा- मेरा विश्वास है कि जहां तथ्य और तर्क होते हैं, वहां हंगामे की कोई जगह नहीं होती। देश के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सकारात्मक सोच जरूरी है। संसद में सभी दलों के पास अनुभवी सांसद हैं। देश को उनके अनुभव और ज्ञान की जरूरत है। इसलिए संसद का सुचारू रूप से चलना, सार्थक चर्चा होना और देश को आगे ले जाने का सामूहिक संकल्प आज के समय की मांग है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
देश भर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा। पीएम मोदी ने दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में रामलीला कलाकारों की आरती उतारकर रावण दहन किया। जानिए पटना, पंचकूला और देश भर के अन्य बड़े शहरों के लाइव अपडेट्स।
लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को यूपी एसटीएफ ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
मुंबई के कुर्ला पश्चिम स्थित कोहिनूर एचडीआईएल बिल्डिंग में मंगलवार सुबह आग लग गई। इलेक्ट्रिकल डक्ट में लगी इस आग से घना धुआं फैलने से 9 लोग घायल हो गए। पढ़ें पूरी विस्तृत खबर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100वें वर्ष के अवसर पर नागपुर मुख्यालय में विजयदशमी उत्सव और पारंपरिक शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर परिसीमन संशोधन विधेयक पर चर्चा और रचनात्मक सहयोग की अपील की है। जानिए रिजिजू द्वारा दिए गए तर्कों और बातचीत के ब्योरे की पूरी जानकारी।
दिल्ली की SEM कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में गिरफ्तार CJP प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत 2 दिन के लिए बढ़ा दी है।
भारतीय रेलवे ने ट्रेनों और स्टेशनों पर मोबाइल के स्पीकर पर गाने, वीडियो या रील्स चलाने पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है। नियम तोड़ने पर 1000 रुपये जुर्माना और जेल की सजा हो सकती है।
गोवा में कांग्रेस की 'गोय राखोन यात्रा' के समापन पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। राहुल ने एजुकेशन सिस्टम में RSS, जमीनों की लूट और वोट चोरी जैसे गंभीर आरोप लगाए।
भारी विरोध और पब्लिशर्स के दबाव के बाद मेटा ने अपनी कमर्शियल शर्तों से एआई ट्रेनिंग के लिए मुफ्त कंटेंट इस्तेमाल करने का विवादित प्रावधान हटा लिया है।
वाराणसी की 200 साल पुरानी रामलीला में आजमगढ़ से लाया गया हाथी पंचवटी मैदान में बेकाबू हो गया। हाथी के तांडव से महावत गंभीर रूप से घायल, पुलिस और NDRF ने मोर्चा संभाला।