ओडिशा के तटीय शहर पुरी में गुरुवार से शुरू हो रही वार्षिक रथ यात्रा की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहनों के तीन शानदार रथ कड़ी सुरक्षा के बीच ग्रैंड रोड पर निकलने को तैयार हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए केंद्रीय सशस्त्र बलों की 15 कंपनियों समेत लगभग 14,000 जवानों को तैनात किया गया है।

श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए ग्रैंड रोड पर स्थापित किए गए
देश-विदेश से बड़ी संख्या में भक्त आयोजन में शामिल होंगे
सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों और ओडिशा पुलिस भी तैनात
पुरी। स्टार समाचार वेब
आस्था के सबसे बड़े आयोजनों में से एक, पुरी की वार्षिक रथ यात्रा के लिए भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के तीनों भव्य रथ पूरी तरह तैयार हैं। गुरुवार से शुरू हो रही इस यात्रा में शामिल होने के लिए देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु पुरी पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। एनएसजी, आरएएफ और पुलिस बल सहित लगभग 16,000 जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है और ड्रोन व समुद्री गश्त के जरिए चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा रही है।श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के एक अधिकारी ने घोषणा की कि तीनों रथों (भगवान बलभद्र का तालध्वज, देवी सुभद्रा का दर्पदलन और भगवान जगन्नाथ का नंदीघोष) का निर्माण और सजावट पूरी हो गई है। देवताओं से आज्ञामाला मिलने के बाद इन रथों को 12वीं सदी के इस मंदिर के सिंहद्वार तक ले जाया गया। उन्होंने बताया कि मंदिर के सामने ग्रैंड रोड पर कड़ी सुरक्षा के बीच तीनों रथ खड़े हैं।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालु रथ खींचने की प्रक्रिया देखेंगे। अपर पुलिस महानिदेशक संजय कुमार ने बताया कि आयोजन की सुरक्षा चाक-चौबंद है। एनएसजी और आरएएफ के कमांडो, सीआरपीएफ और बीएसएफ के जवानों समेत केंद्रीय सशस्त्र बलों की 15 कंपनियां (लगभग 1,500 जवान) और 13,000 पुलिसकर्मी पहले ही तैनात किए जा चुके हैं। समुद्र तट पर 500 लाइफगार्ड भी तैनात किए गए हैं।
ड्रोन से रहेगी चप्पे-चप्पे पर नजर
ओडिशा के डीजीपी वाईबी खुरानिया ने कहा कि पुरी की सालाना रथ यात्रा के लिए हर ओर से से निगरानी समेत कई स्तरों वाली सुरक्षा योजना तैयार की गई है। इस बार हमारा ध्यान भीड़ को संभालने, यातायात प्रबंधन और आपात कार्रवाई पर होगा तथा हम ड्रोन और एंटी-ड्रोन उपकरण के माध्यम से आसमान से सुरक्षा का ध्यान रखेंगे। उन्होंने बताया कि समुद्र में भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल और ओडिशा समुद्री थाने की संयुक्त गश्त व्यवस्था शुरू की गई है और जहाजों पर त्वरित कार्रवाई दल तैनात किए गए हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
24 सितंबर 2026 का राशिफल। जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन। पढ़ें व्यापार, धन, करियर और स्वास्थ्य का सटीक भविष्यफल
जानिए 24 सितंबर 2026 गुरुवार का पूरा पंचांग, जिसमें शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, शुभ मुहूर्त (अभिजीत मुहूर्त) और राहुकाल का समय शामिल है।
24 सितंबर 2026 का मूलांक फल (Mulank Phal 24 September 2026) पढ़ें। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए करियर, धन और स्वास्थ्य का हाल।
अंक ज्योतिष के अनुसार 23 सितंबर 2026 का दिन मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा? जानिए करियर, धन, और स्वास्थ्य से जुड़ा विस्तृत भविष्यफल।
पढ़ें 23 सितंबर 2026 का संपूर्ण राशिफल। मेष से मीन राशि तक सभी राशियों के लिए जानिए करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ी भविष्यवाणियां।
जानिए 23 सितंबर 2026, बुधवार का पूरा हिंदू पंचांग। यहाँ पढ़ें आज की तिथि, नक्षत्र, योग, करण, राहुकाल और शुभ-अशुभ मुहूर्त की विस्तृत जानकारी।
22 सितंबर 2026 का संपूर्ण दैनिक पंचांग। जानिए आज की तिथि, नक्षत्र, योग, करण, सूर्योदय, सूर्यास्त और अशुभ राहुकाल का समय हिंदी में।
जानिए 22 सितंबर 2026 का राशिफल। मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। पढ़ें करियर, धन और स्वास्थ्य का फलादेश।
जानिए अंक ज्योतिष के अनुसार 22 सितंबर 2026 का दिन मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा। करियर, धन, स्वास्थ्य और रिश्तों का विस्तृत भविष्यफल हिंदी में पढ़ें।
Pitru Paksha 2026 Start Date: पितृ पक्ष की शुरुआत 26 या 27 सितंबर कब से है? जानिए पूर्णिमा और प्रतिपदा श्राद्ध का अंतर, नियम और संपूर्ण 16 दिनों की तिथियां।