देशभर में मानसून के दूसरी बार सक्रिय होने से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। उत्तराखंड और सिक्किम, बंगाल के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
राजौरी में बादल फटने से फ्लैश फ्लड, महिला लापता

नई दिल्ली। स्टर समाचार वेब
देशभर में मानसून के दूसरी बार सक्रिय होने से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। उत्तराखंड और सिक्किम, बंगाल के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में देर रात 3 बजे भारी बारिश के बाद फ्लैश फ्लड आ गई। इससे धारहाल नदी उफान पर है और न्यू बस स्टैंड बेला इलाके में पानी भर गया। करीब 200 से 250 गाड़ियां बह गईं। खराब मौसम के बाद 19 जुलाई से अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। वहीं, भूस्खलन के बाद उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा के रूट पर घोड़े-खच्चरों की सेवाएं रोक दी गईं और कैलाश-मानसरोवर यात्रियों का एक जत्था भी रुक गया।

दुकानें हो गई पानी-पानी
राजौरी में बारिश के दौरान बाजारों में पानी भर जाने से लोगों की आवाजाही प्रभावित रही। कई स्थानों पर नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों में घुसे पानी को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल निकासी व्यवस्था को और बेहतर बनाने की मांग की है।
अरुणाचल में बाढ़ से डेढ़ लाख प्रभावित
अरुणाचल में बाढ़ और भूस्खलन के इस दौर में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, 29 लोग घायल हुए हैं और 1,49,257 लोग प्रभावित हुए हैं। मानसून की मार से कुल 26 जिले, 328 सर्कल और 576 गांव प्रभावित हुए हैं। इधर, पिथौरागढ़ में, कैलाश-मानसरोवर यात्रा का चौथा जत्था, जिसमें 50 तीर्थयात्री शामिल हैं धारचूला बेस कैंप में रोक दिया गया है।
राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट
राजस्थान में मानसून का असर एक बार फिर दिखाई दे सकता है। पहले पूर्वी और बाद में पश्चिमी राजस्थान में बारिश होने की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर ने प्रदेश के 15 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
यूपी के बलिया में सरयू में मकान समाया
यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। बलिया में एक मकान सरयू नदी में समा गया। रविवार सुबह से लखनऊ, बरेली समेत 5 शहरों में बारिश हो रही है। आज पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। कहीं-कहीं बिजली गिर सकती है।
बिहार: के 17 जिलों में अलर्ट
रविवार की सुबर बगहा, मधेपुरा और सुपौल में सुबह से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बिहार के 17 जिलों में हैवी रेन और 20 जिलों में बारिश की संभावना है। इसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने आॅरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली हाई कोर्ट ने सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराने की कार्रवाई को सही ठहराया। जानिए क्या है पूरा मामला, पुलिस की गुप्त रणनीति और अगली सुनवाई की तारीख।
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मोटर एक्सीडेंट क्लेम के केस में एक बेहद महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि दुर्घटना दावों में मुआवजा तय करते समय केवल आधार कार्ड में दर्ज उम्र को ही आयु का पक्का सबूत नहीं माना जा सकता।
देशभर में मानसून के दूसरी बार सक्रिय होने से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। उत्तराखंड और सिक्किम, बंगाल के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
भारत की पहली प्राइवेट स्पेस कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने आज इतिहास रच दिया। कंपनी ने भारत का पहला प्राइवेट आर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से दोपहर 12.05 बजे सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया।
दिल्ली पुलिस ने हाई कोर्ट के आदेश पर जलवायु कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद् सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से उठा लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति के मद्देनजर शनिवार तड़के जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उत्तरप्रदेश के हापुड़ जिले के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एनएच-9 स्थित बागड़पुर फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार पिकअप की पीछे से टक्कर लगने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर राजस्थान सरकार से स्वास्थ्य रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने कहा कि वह कोई अनहोनी नहीं चाहता। अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की SIR प्रक्रिया के दौरान हटाए गए 58 लाख वोटरों के मामले में चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। जानें क्या है पूरा विवाद और कोर्ट की अहम टिप्पणी।
आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए हैं और अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। राज्य में बढ़ते मामलों और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह