देशभर में चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं, जिससे यह मामला और भी पेचीदा होता जा रहा है। जांच एजेंसियां लगातार मामले की तह तक जा रही हैं और शनिवार यानी 14 जून 2025 तक के ताजा अपडेट्स चौंकाने वाले हैं।

स्टार समाचार वेब.
देशभर में चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं, जिससे यह मामला और भी पेचीदा होता जा रहा है। जांच एजेंसियां लगातार मामले की तह तक जा रही हैं और शनिवार यानी 14 जून 2025 तक के ताजा अपडेट्स चौंकाने वाले हैं।
मेघालय में राजा की हत्या के बाद, मुख्य आरोपियों में से एक विशाल चौहान ने इंदौर में एक फ्लैट किराए पर लिया था। चौंकाने वाली बात यह है कि यह फ्लैट 30 मई को, यानी राजा की हत्या के ठीक एक सप्ताह बाद किराए पर लिया गया था, जब पुलिस पहले से ही जांच में जुटी थी। ₹17,000 प्रति माह पर लिए गए इस फ्लैट के लिए ₹34,000 का एग्रीमेंट भी किया गया था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी भी कुछ समय के लिए इंदौर में विशाल के किराए के इस फ्लैट में रुकी थी। एक प्रॉपर्टी मैनेजमेंट फर्म के मालिक के खुलासे से यह जानकारी सामने आई है।
राजा के परिवार ने मामले की पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा के नार्को टेस्ट की मांग की है। हालांकि नार्को टेस्ट की रिपोर्ट अदालत में साक्ष्य के रूप में स्वीकार्य नहीं होती, लेकिन जांच एजेंसियां इसे महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने के लिए इस्तेमाल करती हैं। इस हत्याकांड में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की भी एंट्री हो गई है। पुलिस पूछताछ में राज कुशवाहा ने हवाला के पैसे के हेरफेर की बात कबूल की है, जिसके बाद सोनम रघुवंशी और उसके भाई गोविंद रघुवंशी की गतिविधियां भी ED के रडार पर आ गई हैं। जांच एजेंसियों को हवाला नेटवर्क और संदिग्ध लेनदेन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं।
मास्टरमाइंड का खुलासा
पुलिस पूछताछ के दौरान सोनम और राज कुशवाहा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते हुए भिड़ गए हैं, जिससे उनके बयानों में विरोधाभास सामने आया है। हालांकि, पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
पुलिस ने खुलासा किया है कि राजा रघुवंशी की हत्या का मास्टरमाइंड राज कुशवाहा है और इस साजिश में सोनम उसकी पार्टनर है। यह खौफनाक साजिश राजा की शादी से ठीक पहले रची गई थी। सोनम ने राजा की हत्या के लिए कई योजनाएं तैयार कर रखी थीं, जिसमें उसे हनीमून के बहाने मेघालय ले जाना और फिर वहां हत्या को अंजाम देना शामिल था।
राजा रघुवंशी हत्याकांड में शामिल सभी पांच मुख्य आरोपी - सोनम रघुवंशी (पत्नी), राज कुशवाहा (सोनम का प्रेमी), विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी (कॉन्ट्रैक्ट किलर/राज के दोस्त) - फिलहाल मेघालय पुलिस की हिरासत में हैं। अदालत ने सभी आरोपियों को 8 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है, जिससे आगे की जांच और पूछताछ के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
------

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के ISBT बस स्टैंड पर रविवार शाम वर्मा ट्रेवल्स की बसों में भीषण आग लग गई। आग ने पास खड़ी कई बसों को चपेट में ले लिया। राहत व बचाव कार्य जारी, देखें पूरी खबर।
इंदौर के क्षिप्रा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मुख्य आरोपी सहित चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है।
शिवपुरी के करैरा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा पंडाल में शॉट सर्किट से आग लग गई। कथा का समय बदलने के कारण पंडाल खाली था और बड़ा हादसा टल गया।
बीना रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग व नॉन-इंटरलाकिंग के चलते 26 और 27 अक्टूबर को बीना-रूठियाई मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी। भोपाल, कोटा, कटनी व मुंगावली रूट की ट्रेनें भी प्रभावित।
मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में टेंडर और खरीदी गड़बड़ी के वायरल वीडियो पर ACS संजय दुबे ने दी सफाई। जानें कैसे AI और ई-नगरपालिका से पकड़ी गई करोड़ों की अनियमितता।
ग्वालियर के दारुल कुरआन मदरसे से 26 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। बच्चों ने लोहे की रॉड से पिटाई, भूखा रखने और बच्चियों पर जबरन हिजाब थोपने के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रशासन ने मदरसे को सील कर दिया है।
भोपाल मास्टर प्लान-2047 के प्रारूप पर कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने आपत्ति दर्ज कराई है। कानूनी खामियों, पानी संकट, सार्वजनिक परिवहन और बजट की कमी को लेकर संशोधित ड्राफ्ट जारी करने की मांग की गई है।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शाजापुर में प्रेस वार्ता कर हिंदुत्व को सनातन धर्म से अलग बताया। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मां राजराजेश्वरी मंदिर से सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का आगाज किया।
खरगोन के महेश्वर में नर्मदा नदी के किनारे इंदौर के 343 डिजिटल वोटर कार्ड तैरते मिले। कांग्रेस ने इसे वोट चोरी का सबूत बताते हुए चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ FIR की मांग की और धरने पर बैठी।
मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ शुरू किए जा रहे अपने आगामी राजनीतिक अभियान के नारे (स्लोगन) में बड़ा बदलाव किया है। पहले इस अभियान का नारा लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ तय किया गया था, जिसे अब संशोधित कर लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कर दिया गया है।